Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- हाई कोर्ट ने रांची के 32 थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का दिया निर्देश
- पटना में बनेगा बिहार का पहला टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट
- शिवजी की बारात नहीं, हुड़दंगियों की जमात है कांग्रेस, राहुल गांधी पर BJP का निशाना
- कांग्रेस का एक ही फंडा है, राज नहीं तो अराजकता फैला दो, राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का तीखा हमला, बोले- वोट चोरी के सबूत कहां?
- सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच पर रोक लगाने से किया इनकार
- अस्पताल के इलाज का खर्च प्रमुखता से प्रदर्शित करें, केंद्र ने सभी राज्यों को दिए निर्देश
- SC में एसआईआर पर विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश, CJI ने लगाई फटकार, फॉर्म 6 न हमने मंजूर किया ना खारिज
- जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, पथराव में 10 से अधिक घायल
Author: News Maati
नई दिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने शुक्रवार को फिर दोहराया कि पाकिस्तान और पीओके में आतंकी संगठनों के खिलाफ भारत का सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी है और सेनाएं दूसरी तरफ से किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए चौबीसों घंटे तैयार हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सेना के लिए ‘शस्त्र’ (युद्ध) और ‘शास्त्र’ (ज्ञान) दोनों सीखना जरूरी है और सशस्त्र बलों की तैयारी का स्तर पूरे साल 24 घंटे बहुत ऊंचा होना चाहिए। सीडीएस चौहान ने कहा कि आज हम उस मोड़ पर खड़े हैं, जिसे ‘सैन्य युद्ध में तीसरी क्रांति’ कहा जा…
नयी दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने मानव रहित यान से प्रक्षेपित की जाने वाली निर्देशित मिसाइल के उन्नत संस्करण का शुक्रवार को सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ड्रोन से दागी जाने वाली अत्याधुनिक मिसाइल यूएलपीजीएम-वी3 का सफल परीक्षण किया।इसे समतल और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों से दागा जा सकता है। यह मिसाइल रात में भी हमला करने में सक्षम है और इसमें प्रक्षेपण के बाद लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाने के लिए दो-तरफ़ा डेटा लिंक है। यह मिसाइल तीन मॉड्यूलर वारहेड…
पटना। बिहार में ग्रामीण संपर्क और आधारभूत संरचना को मजबूती देने के लिए नीतीश सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 14,036 पथों की स्वीकृति दी गई है, जिनकी कुल लंबाई 24,480 किलोमीटर है। साथ ही 2025-26 में अब तक 4,079 पथों (6,484 किमी) की स्वीकृति भी मिल चुकी है। चौधरी ने कहा कि विभाग की ओर से एक नई कार्य कुशल और पारदर्शी व्यवस्था लागू की गई है। इससे न केवल काम की गुणवत्ता बढ़ी है, बल्कि सरकारी खजाने को भी लाभ…
पटना। बिहार विधानमंडल (विधानसभा-विधानपरिषद) के मानसून सत्र का आखिरी दिन भी हंगामें की भेंट चढ़ गया। पांच दिन चले छोटे सत्र के आखिरी दिन भी जमकर हंगामा हुआ, जिसकी वजह से दोनों सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इस छोटे सत्र में नीतीश सरकार ने अनुपूरक बजट और श्रम विभाग से संबंधित चार महत्वपूर्ण विधेयकों सहित कुल 13 विधेयक पास किया। बिहार विधानसभा में शुक्रवार को प्रथम पाली में विपक्ष के हंगामे की वजह से कायार्वाही शुरू होते ही स्थगित कर दी गयी। 2 बजे के बाद फिर से सदन शुरू हुआ। लेकिन हंगामे के कारण इसे…
रांची। डीएसपी विकास चंद्र श्रीवास्तव की पाठशाला से इस वर्ष 140 अभ्यर्थियों ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा में बाजी मारी है। इनमें से चार छात्रों ने टॉप टेन (10) में जगह बनाई है। पुलिस उपाधीक्षक विकास चंद्र श्रीवास्तव वर्दी वाले टीचर के नाम से मशहूर है।इस वर्ष उनकी पाठशाला से जिन 140 अभियर्थियों ने जेपीएससी की परीक्षा पास की है, उनमें स्टेट टॉपर आशीष अक्षत, अभय कुजूर (दूसरा रैंक), श्वेता (पांचवां रैंक) और संदीप प्रकाश (आठवां रैंक) शामिल हैं। दरअसल, डीएसपी विकास चंद्र श्रीवास्तव 2012 से छात्रों को बिना फीस के पढ़ा रहे हैं। उनका यूट्यूब में…
झालावाड़ (राजस्थान) । राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार को सरकारी स्कूल की इमारत का एक हिस्सा ढहने से सात बच्चों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी। मनोहरथाना के प्रभारी नंद किशोर वर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया, “अब तक सात बच्चों की मौत हो चुकी है।” झालावाड़ जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर पीपलोदी गांव के सरकारी स्कूल में बच्चे सुबह की प्रार्थना के लिए इकट्ठा हो रहे थे, तभी छठी और सातवीं कक्षा की छत ढह गयी। घटना के बाद मलबे का…
नई दिल्ली । बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बीच भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने वोटर वेरिफिकेशन को लेकर आदेश जारी किया है। ईसीआई के मुताबिक, देशभर में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) शुरू किया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर 24 जून का आदेश जारी किया है, जिसके बारे में जानकारी शुक्रवार को दी गई है। ईसीआई ने 24 जून के आदेश में कहा, “चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू करने का फैसला लिया है। यह कदम संविधान के अनुच्छेद 324 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम,…
पटना। बिहार की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब आरजेडी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने तेजस्वी यादव पर जानलेवा हमले की साजिश का सनसनीखेज आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी यादव की हत्या की कोशिश अब तक चार बार हो चुकी है और उन्हें पता है कि इसके पीछे कौन लोग हैं। राबड़ी देवी ने साफ कहा कि “बीजेपी और जेडीयू मिलकर तेजस्वी पर हमला करने की साजिश रच रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रक के जरिए तेजस्वी को मारने की साजिश रची गई, और अब तक चार बार ऐसे प्रयास हो…
नई दिल्ली । जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी है। आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति कर दी है। ईसीआई ने शुक्रवार को पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है। ईसीआई ने बयान में कहा, “भारत निर्वाचन आयोग को अनुच्छेद 324 के तहत भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचन कराने का अधिदेश प्राप्त है। भारत के उपराष्ट्रपति के पद का निर्वाचन राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति निर्वाचन अधिनियम, 1952 और उसके अधीन बनाए गए नियमों, अर्थात् राष्ट्रपति एवं…
कोरापुट/भुवनेश्वर। ओडिशा विजिलेंस विभाग ने शुक्रवार को जैपुर वन रेंज के डिप्टी रेंजर रामा चंद्र नेपाक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने उनके फ्लैट से 1.4 करोड़ नकद, चार सोने की ईंटें और प्रत्येक 10 ग्राम वजन वाले 16 सोने के सिक्के बरामद किए हैं। विशेष न्यायाधीश (विजिलेंस), जैपुर द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर जैपुर और भुवनेश्वर में छह स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई। छापेमारी में 6 डीएसपी, 5 इंस्पेक्टर, 9 एएसआई और अन्य स्टाफ की टीमें शामिल रहीं। विजिलेंस विभाग ने बयान जारी कर बताया कि…