Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- हाई कोर्ट ने रांची के 32 थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का दिया निर्देश
- पटना में बनेगा बिहार का पहला टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट
- शिवजी की बारात नहीं, हुड़दंगियों की जमात है कांग्रेस, राहुल गांधी पर BJP का निशाना
- कांग्रेस का एक ही फंडा है, राज नहीं तो अराजकता फैला दो, राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का तीखा हमला, बोले- वोट चोरी के सबूत कहां?
- सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच पर रोक लगाने से किया इनकार
- अस्पताल के इलाज का खर्च प्रमुखता से प्रदर्शित करें, केंद्र ने सभी राज्यों को दिए निर्देश
- SC में एसआईआर पर विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश, CJI ने लगाई फटकार, फॉर्म 6 न हमने मंजूर किया ना खारिज
- जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, पथराव में 10 से अधिक घायल
Author: News Maati
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल के 4,078 दिन पूरे कर लिए। इस तरह उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 24 जनवरी, 1966 से 24 मार्च, 1977 तक लगातार 4,077 दिनों तक प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस उपलब्धि के साथ, प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे व्यक्ति बन गए हैं, उनसे आगे केवल देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जुलाई, 2025 को लगातार 4,078 दिनों तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे, और इस तरह उनके नाम कई ऐतिहासिक उपलब्धियां भी…
रांची । झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में अभय कुजूर ने प्रशासनिक सेवा में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि आशीष अक्षत ने पुलिस सेवा में टॉप किया है। परीक्षा का परिणाम 25 जुलाई को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। जेपीएससी ने 342 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की थी। इसमें 207 पद डिप्टी कलेक्टर और 35 पद डीएसपी के शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया फरवरी 2024 में शुरू हुई थी।प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के बाद 864 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया…
रांची । झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने भाजपा सरकार द्वारा शुरू किए गए अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलने का फैसला लिया है। गुरुवार को हुए मंत्रिमंडल की बैठक में झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2025 को मंजूरी देने सहित कुल 21 निर्णय लिए गए। झारखंड सरकार ने गुरुवार को भाजपा सरकार द्वारा शुरू किए गए अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा कि मंत्रिमंडल ने अटल…
पटना। चुनाव आय़ोग के वोटर लिस्ट रिवीजन (एसआईआर) के खिलाफ बयानबाजी करने और राजद-कांग्रेस के सुर में सुर मिलाने वाले जदयू सांसद गिरधारी यादव के मामले में पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया। नाेटिस में उनसे 15 दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है कि क्यों न उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाए। सोमवार को बांका से जदयू सांसद गिरधारी यादव ने कहा था कि चुनाव आयोग को बिहार के इतिहास और भूगोल का ज्ञान नहीं है। उन्होंने वोटर लिस्ट रिवीजन का विरोध करते हुए इसे रोकने की मांग की थी। गिरधारी यादव ने कहा था कि यह (एसआईआर)…
पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने गुरुवार को राज्य के विभिन्न विभागों में होने वाली भर्तियों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। कैलेंडर में भर्तियों की परीक्षा तिथि (प्रीलिम/ मेंस/ इंटरव्यू) को साझा किया गया है। इसमें कुल 38 भर्तियों की तिथि। बीपीएससी विशेष शिक्षकों की भर्ती करेगा। इस वर्ष नवंबर-दिसंबर में आयोजित परीक्षा से 7279 पदों पर बहाली की जाएगी। इसके अलावा, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल-मैकेनिकल) के 118, असिस्टेंट रेवेन्यू एवं अकाउंट्स आफिसर के 285, सहायक शहरी कल्याण एवं निबंधन पदाधिकारी के 285, सहायक सार्वजनिक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन अधिकारी के 54 पद और सहायक शहरी योजना…
रांची। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने रांची सदर अस्पताल के आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के क्रियान्वयन में देशभर में पहला स्थान प्राप्त करने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल ने इतिहास दर्ज किया है। मंत्री गुरुवार को नेपाल हाउस स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता कर बोल रहे थे। अंसारी ने कहा कि बाइक एंबुलेंस सेवा जल्द शुरू की जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों तक त्वरित स्वास्थ्य सुविधा पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया पर कार्य हो रहा है। मंत्री ने कहा की झारखंड स्वास्थ्य के क्षेत्र…
रांची। राजधानी रांची में गुरुवार शाम हुई तेज बारिश में शहर की अधिकांश सड़कें जलमग्न हो गईं और नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि नाली और सड़क के बीच का फर्क करना मुश्किल हो गया। राहगीरों को चलने में भारी परेशानी हुई। लालपुर के धौबी घाट, कोकर के श्री राम नगर रोड, सेवा सदन रोड, करमटोली रोड, मोरहाबादी रोड, कर्बला चौक, मेन रोड, करमटोली चौक, पंचशील नगर सहित कई इलाकों में पानी भर गया। कुछ स्थानों पर घरों में भी पानी घुस गया। स्थानीय लोग बाल्टी और मग से घरों से पानी निकालते…
रांची। जेल में बंद जमीन घोटाले के आरोपी पुनीत अग्रवाल से तीन दिन तक पूछताछ करेगी। पुनीत अग्रवाल से पूछताछ की अनुमति के लिए ईडी ने रांची पीएमएलए (प्रिवेंशन आॅफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में गुरुवार को आवेदन दिया था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। पुनीत अग्रवाल से ईडी सोमवार से तीन दिनों तक जेल में ही पूछताछ करेगी। इससे पहले बोकारो जिला के तेतुलिया मौजा स्थित करीब 100 एकड़ से ज्यादा वन भूमि का फर्जी दस्तावेज बनाकर खरीद-बिक्री किए जाने के मामले में सीआईडी की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपित इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन…
रामगढ़। रामगढ़ जिले के बासल थाना क्षेत्र अंतर्गत बीचा पंचायत के रहने वाली एक आदिवासी महिला का मुस्लिम युवक के द्वारा यौन शोषण किया गया। उसने उस महिला को नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इस मामले में रामगढ़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपित गुड्डू उर्फ आफताब अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जुलाई महीने के पहले हफ्ते में वह गुड्डू उर्फ आफताब अंसारी से सोशल मीडिया पर मिली थी। बातचीत के दौरान उसने नौकरी की बात की। इस दौरान आफताब अंसारी ने उसे बताया कि वह राशि गारमेंट, चट्टी बाजार, रामगढ़…
रांची। भारतीय जनता पार्टी ने अटल मोहल्ला क्लिनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक रखने के हेमंत सरकार के निर्णय का कड़ा विरोध किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने गुरुवार को इस निर्णय को तुच्छ मानसिकता और विकृत राजनीतिक सोच का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि जब भी झारखंड में विकास की दिशा में कोई सकारात्मक पहल होती है, झामुमो सरकार उसे नकारात्मक विवादों में बदलने का प्रयास करती है। अजय साह ने कहा कि आयुष्मान भारत और अटल मोहल्ला क्लिनिक जैसी योजनाएं भाजपा की क्रांतिकारी सोच की देन है, जिन्होंने गरीबों और आम लोगों के स्वास्थ्य…