Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- हाई कोर्ट ने रांची के 32 थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का दिया निर्देश
- पटना में बनेगा बिहार का पहला टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट
- शिवजी की बारात नहीं, हुड़दंगियों की जमात है कांग्रेस, राहुल गांधी पर BJP का निशाना
- कांग्रेस का एक ही फंडा है, राज नहीं तो अराजकता फैला दो, राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का तीखा हमला, बोले- वोट चोरी के सबूत कहां?
- सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच पर रोक लगाने से किया इनकार
- अस्पताल के इलाज का खर्च प्रमुखता से प्रदर्शित करें, केंद्र ने सभी राज्यों को दिए निर्देश
- SC में एसआईआर पर विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश, CJI ने लगाई फटकार, फॉर्म 6 न हमने मंजूर किया ना खारिज
- जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, पथराव में 10 से अधिक घायल
Author: News Maati
रांची। सीबीआइ की विशेष न्यायाधीश एसएन तिवारी की अदालत ने ओएमआर स्कैनिंग मशीन खरीदारी में घोटाला करने के अभियुक्त जेपीएसएसी के प्रथम अध्यक्ष दिलीप प्रसाद सहित तीन को दोषी करार देते हुए दो-दो साल कारावास की सजा सुनाई है। शनिवार को अदालत ने इस मामले में सुरेंद्र जैन और सुधीर जैन को सजा सुनाई है। अदालत ने दिलीप प्रसाद पर एक लाख और सुरेंद्र जैन और सुधीर जैन पर 50 हजार रुपये का जुमार्ना लगाया है। मामले में अंतिम बहस पूरी होने के बाद अदालत ने 21 जुलाई को फैसले की तिथि निर्धारित की थी। दिलीप प्रसाद के खिलाफ दर्ज…
द्रास। भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को कारगिल युद्ध स्मारक पर कहा कि आॅपरेशन सिंदूर के दौरान की गई सर्जिकल स्ट्राइक पाकिस्तान के लिए स्पष्ट संदेश थी कि आतंकवाद समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगा। यह पहलगाम आतंकी हमले का जवाब भी था जो पूरे देश के लिए गहरा घाव था। इस बार भारत ने दिखाया कि जवाब निर्णायक होगा। विजय दिवस पर एक सभा को संबोधित करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि दुश्मन को कड़ी प्रतिक्रिया देना भारत द्वारा स्थापित नई सामान्य स्थिति है। उन्होंने कहा कि देशवासियों द्वारा दिखाए गए विश्वास और सरकार द्वारा दी…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी लोकप्रियता का परचम लहराया है। बिजनेस इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट के जुलाई के एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी को 75 प्रतिशत लोगों की ‘अप्रूवल रेटिंग’ प्राप्त हुई है, जो उन्हें दुनिया के अन्य सभी नेताओं से आगे खड़ा करती है। यह सर्वेक्षण दुनिया के प्रमुख 20 नेताओं की लोकप्रियता पर आधारित है, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री ने अमेरिका, जर्मनी, इटली, ब्राजील और नीदरलैंड्स जैसे देशों के नेताओं को भी पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी को जहां 75…
रांची। भाजपा विधायक नवीन जायसवाल को विधानसभा में मुख्य सचेतक बनाया गया है। प्रदेश भाजपा की ओर से धनबाद के विधायक राज सिन्हा और बगोदर के विधायक नागेंद्र महतो को सचेतक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा ने इन नियुक्तियों के पीछे क्षेत्रीय संतुलन को भी साधने की कोशिश की है। भाजपा नेताओं के अनुसार, नवीन जायसवाल, राज सिन्हा और नागेंद्र महतो की नियुक्ति से पार्टी को विधानसभा सत्रों में अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने और सरकार पर दबाव बनाने में मदद मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री…
रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। धमकी देने वाले ने मैसेज कर उन्हें गोली मारने की बात कही है। मामला संज्ञान में आने के बाद रांची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रांची पुलिस के अनुसार केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जिस नंबर से धमकी दी गई है, रांची पुलिस का साइबर सेल उसका डिटेल खंगाल रही है। फिलहाल केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री दिल्ली में है। उल्लेखनीय है कि संजय सेठ को धमकी दिए जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले दिसंबर 2024…
रांची। भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर कुमार बाउरी ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य सरकार पर, मदर टेरेसा क्लीनिक के नाम पर धर्मांतरण बढ़ावा देने का आरोप लगाया। बाउरी शनिवार को हरमू रोड स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। अमर कुमार बाउरी ने कहा कि राज्य के झुग्गी-झोपड़ी और बस्तियों में राज्य सरकार की ओर से चलने वाले अटल क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा क्लीनिक करना एक बड़ी साजिश है। मदर टेरेसा का भाजपा सदा सम्मान करती है। उनकी सेवा भावना और गरीबों, कुष्ठ रोगियों के लिए की गई सेवा को…
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में धर्मांतरण का मास्टर माइंड और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के गिरोह के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को प्रशासन ने छांगुर के भतीजे सबरोज के अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। उपजिलाधिकारी सत्यपाल प्रजापति ने बताया कि यह मकान गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के ग्राम रेहरा माफी में सरकारी नवीन परती भूमि पर अवैध रूप से बनाया गया था। शनिवार को पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में 300 स्क्वायर फीट…
गुमला । झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत घाघरा थाना क्षेत्र के लावादाग जंगल में शनिवार सुबह पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन झारखंड जन मुक्ति मोर्चा (जेजेएमपी) के तीन उग्रवादी मारे गए हैं। मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने तीनों उग्रवादियों के शव बरामद कर लिए हैं। घटनास्थल से एक एके-47 राइफल और दो इंसास राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। गुमला एसपी हारिश बिन जमां ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी संगठन के उग्रवादी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं और घाघरा…
गोरखपुर । गोरखपुर में बदमाशों ने रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी का अपहरण कर पत्नी से एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने ऐक्शन लेते हुए 12 घंटे के अंदर ही उन्हें बरामद करने के साथ ही तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार निवासी रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी अशोक जायसवाल को शुक्रवार की सुबह 5:30 बजे टहलते वक्त कार सवारों ने अपहरण कर लिया। 9 बजे तक वह वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू हुई। इसी बीच 10:30 बजे के आसपास उनकी डॉक्टर पत्नी के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आया कि आपके पति…
लखनऊ । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पिछड़े समाज से ‘माफी’ मांगते हुए, यह स्वीकार किया कि कांग्रेस और उन्होंने व्यक्तिगत रूप से, पिछड़े वर्गों के लिए उतना काम नहीं किया जितना किया जाना चाहिए था। उन्होंने इसे अपनी गलती बताया है। इस मुद्दे पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष द्वारा यह स्वीकार करना कि पिछड़े समाज को उनका हक दिलाने में कांग्रेस खरी नहीं उतरी, यह कोई नई बात नहीं है, बल्कि यह दिल में कुछ और जुबान पर कुछ और जैसी स्वार्थ की…