Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- हाई कोर्ट ने रांची के 32 थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का दिया निर्देश
- पटना में बनेगा बिहार का पहला टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट
- शिवजी की बारात नहीं, हुड़दंगियों की जमात है कांग्रेस, राहुल गांधी पर BJP का निशाना
- कांग्रेस का एक ही फंडा है, राज नहीं तो अराजकता फैला दो, राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का तीखा हमला, बोले- वोट चोरी के सबूत कहां?
- सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच पर रोक लगाने से किया इनकार
- अस्पताल के इलाज का खर्च प्रमुखता से प्रदर्शित करें, केंद्र ने सभी राज्यों को दिए निर्देश
- SC में एसआईआर पर विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश, CJI ने लगाई फटकार, फॉर्म 6 न हमने मंजूर किया ना खारिज
- जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, पथराव में 10 से अधिक घायल
Author: News Maati
नई दिल्ली । देशभर में ‘कारगिल विजय दिवस’ पर वीर सैनिकों को याद किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने भारतीय सेना के वीर जवानों के साहस और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कारगिल युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को हराकर विजय प्राप्त की थी और यह दिन उसी गौरवशाली जीत की याद दिलाता है। नेताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ के माध्यम से वीर जवानों के अदम्य साहस को नमन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “कारगिल विजय दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।…
पटना। केंद्रीय मंत्री और लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि विपक्ष में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बहिष्कार करने की हिम्मत नहीं है। विपक्ष सत्ता का भूखा है। मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चुनाव आयोग करा रहा है, जो संवैधानिक संस्था है। इसमें सरकार का कोई रोल नहीं है।’ चिराग ने गकहा कि इस विषय पर विपक्ष में विरोधाभास है, जो मुझे समझ नहीं आता। एसआईआर की प्रक्रिया विपक्ष की मांग पर ही चुनाव आयोग ने शुरू की है। विपक्ष हर…
पटना । बिहार में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 25 जुलाई की समय सीमा तक पहुंच गया। इसमें 99.8% मतदाताओं को कवर कर लिया गया। लेकिन लगभग 60.5 लाख मतदाताओं के नाम विभिन्न कारणों से हटाए जाने हैं। चुनाव आयोग अब एसआईआर के दूसरे फेज की ओर बढ़ रहा है, लेकिन इस प्रक्रिया को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में इसकी वैधता को चुनौती दी गई है और राजनीतिक विरोध भी जारी है। इसके अतिरिक्त, मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने और दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया को लेकर भी चिंता…
गोपालगंज । अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें कुख्यात अपराधी अजय नट के पैर में गोली लगी है। उसे पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, इसके बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। बिहार पुलिस ने ये एनकाउंटर मीरगंज के जिगना रेलवे ढाला के नजदीक किया। गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में घायल अपराधी का नाम अजय नट है। जिसके ऊपर बिहार पुलिस के द्वारा 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है। एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि अजय नट, पिता…
पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पत्रकारों को बड़ा तोहफा दे दिया। नीतीश ने एक्स पर पोस्ट किया है कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार रुपये की जगह 15 हजार रुपये पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया है। पत्रकारों को अब पेंशन में सीधे 9 हजार रुपयों की बढ़ोतरी कर दी है। मृत पत्रकारों की पत्नी को मिलने वाली पेंशन राशि में वृद्धि : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे लिखा है कि साथ ही…
नई दिल्ली। बिहार में राजद, कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों के विरोध की बीच राज्य में हुए भारत के निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा कराए गए मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में करीब 64 लाख से अधिक मतदाताओं का नाम कटना तय है। निर्वाइस अभियान में बिहार में मतदाता सूची में लगभग 22 लाख ऐसे मतदाताओं के नाम मिले हैं, जिनकी पहले ही मौत हो चुकी है। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को आंकड़ा जारी करते हुए कहा कि चुनाव सुधार कार्यक्रम के तहत बिहार में कराए गए एसआईआर में 99.86 फीसदी मतदाताओं के गणना फार्म प्राप्त हो गए हैं।…
पूर्णिया। उत्तर बिहार का दूसरा हवाईअड्डा पूर्णिया में 15 अगस्त से शुरु होने जा रहा है। जो सीमांचल, कोसी और मिथिलांचल के 13 जिलों के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा। करीब 34 करोड़ की लागत से बना यह एयरपोर्ट अब अंतिम चरण में है। टर्मिनल, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाएं आधुनिक मानकों पर तैयार की गई हैं। प्रारंभिक उड़ानें दिल्ली, पटना और कोलकाता से जुड़ सकती हैं। विधायक विजय खेमका ने इसे क्षेत्र का गौरव बताया और कहा कि यह शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और पर्यटन को नई दिशा देगा। मंत्री लेशी सिंह ने इसे राज्य और केंद्र सरकार के समन्वय का…
रांची। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को महिला सुरक्षा विषय पर राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया। गुंजन सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से केन्द्र सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि महिला कांग्रेस ने महिलाओं से हो रहे दुष्कर्म की घटनाओं पर चिंता प्रकट की गई। मौके पर कहा गया कि पार्टी लगातार महिला अपराध के खिलाफ सवाल उठाकर, सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करती आई है। गुंजन सिंह ने कहा कि यदि देश में हर घंटे 45 महिलाओं के खिलाफ अपराध होता है तो उसे चुप रहकर बर्दाश्त नहीं…
रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार के जरिये अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा के नाम पर किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को अनदेखी करने का आरोप लगाया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार राजनीति के निम्न स्तर पर उतर गयी है। उन्होंने मुख्यमंत्री सोरेन से यह पूछा है कि इसे कृतघ्नता कहा जाए या नैतिक पतन, कि राज्य सरकार ने मोहल्ला क्लिनिक के नाम से…
रांची। झारखंड में जल्द ही एक और सैनिक स्कूल की स्थापना की जाएगी। मुख्य सचिव अलका तिवारी ने नए स्कूल की स्थापना के लिए प्रक्रिया शुरू करने के लिए शिक्षा सचिव को निर्देश दिया। मुख्य सचिव शुक्रवार को सैनिक स्कूल तिलैया से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों एवं मुद्दों पर अपनी अध्यक्षता में बैठक कर रही थीं। अलका तिवारी ने शुक्रवार को राज्य के स्कूली शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह को राज्य में एक और सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए आवश्यक प्रक्रिया प्रारम्भ करने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव ने बताया कि उन्हें राज्य में एक और सैनिक स्कूल की जरूरत…