Author: News Maati

रांची। राजधानी रांची में बेवजह अड्डेबाजी करने वालों की अब खैर नहीं है। रांची पुलिस ने ऐसे असमाजिक तत्वों और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतना शुरू भी कर दिया है। सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ कई अन्य जगहों पर रात में अड्डेबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ शनिवार की रात पुलिस ने अभियान चलाया और 50 से अधिक लोगों को पकड़ा। । यह अभियान डीआईजी सह रांची एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा के निर्देश पर चलाया गया। दरअसल, चन्दन कुमार सिन्हा ने शनिवार की रात अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के उद्देश्य से एक मोबाइल नंबर साझा किया…

Read More

लोहरदगा। नेशनल हाईवे 39 कुड़ू – चंदवा मुख्य पथ पर कुड़ू और चंदवा थाना की सीमा पर चंदवा थाना क्षेत्र के सेन्हा खेल मैदान के समीप रविवार को कार और मालवाहक वाहन के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी का इलाज कुड़ू सीएचसी में कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है। घटना की सुचना के बाद चंदवा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी। मेदनीनगर पलामू जिले के लेस्लीगंज से कार नंबर…

Read More

रांची। जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने जेपीएससी पर परीक्षाफल में मनमानी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आयोग ने संविधान के आर्टिकल 15 और 16 में एसटी, एससी, ओबीसी में प्रावधान आरक्षण से छेड़छाड़ किया है। रविवार को उन्होंने प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि जेपीएससी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञापन संख्या 1/2024 में मुख्य परीक्षा परिणाम नियम 3 (ग) तथा झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा नियम 2023 मुख्य परीक्षा नियम 19(ख) का उल्लंघन किया गया है। महतो ने आयोग की ओर से नियमावली उल्लंघन के साक्ष्य होने का दावा करते हुए कहा कि…

Read More

नई दिल्ली। आर्थिक मोर्चे पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारत ने दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में सफलता हासिल कर ली है। भारत ने अर्थव्यवस्था के मामले में जापान को पीछे छोड़ दिया है। इस तरह अब सिर्फ अमेरिका, चीन और जर्मनी ही अर्थव्यवस्था के मामले में भारत से आगे हैं। इस बात की जानकारी नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने दी है। उन्होंने दावा किया है कि भारत की अर्थव्यवस्था अब 4 ट्रिलियन डॉलर की हो गई है। नीति आयोग की दसवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सुब्रह्मण्यम ने…

Read More

जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित लोयोला स्कूल के फेसी आॅडिटोरियम में रविवार को सिंहभूम चेंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबली (75वीं वर्षगांठ) समारोह हुआ। इस मौके पर देश के विकास, उद्योग जगत की भूमिका और आतंकवाद पर भारत की नीति जैसे अहम विषयों पर चर्चा हुई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारत अब तकनीकी, अनुसंधान और उद्योगों के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बना रहा है। हम सहयोगी नहीं, बल्कि नेतृत्वकर्ता की भूमिका में आ रहे हैं। उन्होंने भारत को अवसरों की धरती बताते हुए कहा कि उद्योग-हितैषी नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था और तेजी से आगे बढ़ेगी। आॅपरेशन…

Read More

अयोध्या। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली रविवार को पत्नी अनुष्का शर्मा संग अयोध्या पहुंचे। उन्होंने यहां राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला के दर्शन किए और फिर हनुमानगढ़ी में भगवान हनुमान के दर पर माथा टेका। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। विराट इससे पहले पत्नी संग वृंदावन भी पहुंचे थे और वहां संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाकर उनसे आशीर्वाद लिया था। हनुमानगढ़ी में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास ने दर्शन-पूजन कराया। मंदिर के पुजारी ने उन्हें फूल माला पहनाया और टीका लगाया। विराट-अनुष्का के पूजा-अर्चना का वीडियो भी सोशल मीडिया…

Read More

साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में बैरक के पास एक कांस्टेबल सुरजीत यादव का शव रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। उनके शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान थे और एक हाथ फ्रैक्चर था। इस आधार पर माना जा रहा है कि किसी रंजिश में उनकी हत्या की गई है। परिवार के लोगों ने भी ऐसी ही आशंका जताई है।संदेह के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि रविवार को एक पुलिसकर्मी ने शव देखा तो वरीय अधिकारियों और…

Read More

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू यादव के तेज प्रताप को पार्टी से निकाले जाने पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें ये सब अच्छा नहीं लगता है, न हम इसे बर्दाश्त करते हैं। मेरे बड़े भाई की बात है, तो राजनीतिक और निजी जीवन अलग होता है। निजी जीवन के निर्णय लेने का उनका अधिकार है। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें ये सब…

Read More

रांची। झारखंड के सरकारी स्कूलों में लगभग चार हजार सहायक शिक्षकों (पारा टीचर) को नौकरी से बर्खास्त करने की तैयारी चल रही है। इन शिक्षकों पर फर्जी और गैर-मान्यता प्राप्त संस्थानों की ओर से निर्गत शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने का आरोप है। झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और राज्य शिक्षा परियोजना की ओर से अप्रैल महीने में जारी एक निर्देश के अनुसार, राज्य के सभी 24 जिलों में सहायक शिक्षकों (पारा टीचर) के प्रमाण पत्रों और डिग्रियों की जांच चल रही हुई है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विभिन्न जिलों में अब…

Read More

रांची। रांची में सदर थाना क्षेत्र के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फर्नीचर की दुकान में रविवार को अचानक आग लग गई, जिसकी वजह से लाखों का नुकसान हो गया। इस अगलगी में दुकान में रखे हुए फर्नीचर के लगभग सभी स्टॉक जल कर राख हो गए। आग किन वजह से लगी इसका पता लगाया जा रहा है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। दरअसल, रविवार होने की वजह से दुकान पूरी तरह बंद थी। आसपास कुछ लोग अपने-अपने कामों में लगे थे तभी अचानक दुकान से धुआं निकलने लगा, थोड़ी ही देर…

Read More