Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रामगढ़ घाटी में एक परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 घायल; रांची से हजारीबाग लौट रहा था परिवार
- रांची के करमटोली चौक से जेल मोड़ के बीच 12वीं की छात्रा से छेड़खानी
- रेलवे ने 3,548 एनटीपीसी स्नातक पदों पर भर्ती की शुरू
- सांसद कंगना रनौत ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए
- कांग्रेस कल सुप्रीम कोर्ट तक करेगी मार्च, मुख्य न्यायाधीश को सौंपेगी ज्ञापन
- रूस और यूक्रेन के बीच हो गया एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
- जयंती पर याद किये गए जयप्रकाश बाबू
- लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर में चले जूते-चप्पल ; आराधना मिश्रा के पदभार ग्रहण के दौरान बवाल
Author: News Maati
रांची । कांग्रेस नेता राहुल गांधी झारखंड के चाईबासा कोर्ट में चल रहे एक मानहानि मुकदमे में बुधवार को हाजिरी लगाएंगे। यह मामला वर्ष 2018 में भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा है। इस केस में झारखंड के चाईबासा के एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी करते हुए व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। चाईबासा निवासी प्रताप कटियार नामक शख्स ने राहुल गांधी के खिलाफ 9 जुलाई, 2018 को दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया था कि उन्होंने वर्ष 2018 में कांग्रेस के अधिवेशन में…
पटना । बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कार्यों की क्रेडिट लेने की होड़ मची है। सरकार द्वारा किसी भी घोषणा को लेकर विपक्ष ‘नकल’ बताकर खुद को क्रेडिट लेने की जुगत में है। ऐसे में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को कांग्रेस और राजद पर इसे लेकर जोरदार निशाना साधा है। सम्राट चौधरी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद और कांग्रेस की एक ही पहचान है: एक ‘क्रेडिट खोर’ तो दूसरा ‘क्रेडिट चोर’। उप मुख्यमंत्री ने सोशल…
रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने दिवंगत पिता शिबू सोरेन से जुड़ी भावनाओं को सोशल मीडिया पर साझा किया है। मंगलवार सुबह उन्होंने एक्स हैंडल और फेसबुक पर मार्मिक पोस्ट में लिखा, “मैं अपने जीवन के सबसे कठिन दिनों से गुज़र रहा हूं। मेरे सिर से सिर्फ पिता का साया नहीं गया, झारखंड की आत्मा का स्तंभ चला गया। मैं उन्हें सिर्फ ‘बाबा’ नहीं कहता था; वे मेरे पथप्रदर्शक थे, मेरे विचारों की जड़ें थे, और उस जंगल जैसी छाया थे जिसने हजारों-लाखों झारखंडियों को धूप और अन्याय से बचाया।”उन्होंने आगे लिखा कि गुरुजी सिर्फ उनके ‘बाबा’…
पटना । बिहार सरकार ने प्रदेश के मध्य विद्यालयों में कार्यरत शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों (अंशकालिक) के मानदेय में वृद्धि कर दी है। बिहार मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 36 प्रस्तावों की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में मध्य विद्यालयों में कार्यरत शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों (अंशकालिक) के मानदेय को 8000 रुपये प्रतिमाह मानदेय एवं 200 रुपये प्रतिवर्ष वार्षिक वेतन वृद्धि में बढ़ोत्तरी करते हुए एक अगस्त से कुल मानदेय 16000 रुपये एवं वार्षिक वेतन…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की एक टिप्पणी ने राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को जोरदार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोई भी न्यायाधीश यह तय नहीं कर सकता कि कौन सच्चा भारतीय है। प्रियंका का यह बयान उस वक्त आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी द्वारा सेना को लेकर दिए गए एक पुराने बयान पर नाखुशी जताते हुए कहा था कि अगर वे सच्चे भारतीय हैं, तो इस तरह की बात नहीं कहेंगे।” यह टिप्पणी दिसंबर 2022 की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिए गए बयान पर लखनऊ अदालत में…
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। एक मॉक ड्रिल के दौरान डमी बम का पता न लगा पाने के कारण दिल्ली पुलिस के 7 जवानों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं एक अलग घटनाक्रम में पांच बांग्लादेशी नागरिकों को लाल किले में जबरन घुसने की कोशिश के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्पेशल सेल के जवान नागरिकों की तरह भेष बदलकर डमी विस्फोटक लेकर लाल किले में दाखिल हुए। हैरानी की बात यह रही कि इस डमी बम को किसी भी ड्यूटी पर…
रोहतक । बलात्कार और हत्या के दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर हरियाणा की रोहतक जेल से पैरोल पर रिहा किया गया है। इस साल उसकी यह तीसरी और 2017 में सजा मिलने के बाद से 14वीं बार रिहाई है। पिछली बार पैरोल सिर्फ तीन महीने पहले मिली थी और इस बार यह 40 दिनों की है। राम रहीम की यह रिहाई उनके जन्मदिन के आसपास होने के चलते चर्चा में है, जो 15 अगस्त को है। इससे पहले, राम रहीम को अप्रैल में 21 दिनों की फरलो और जनवरी में 30 दिनों…
नई दिल्ली । राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘हर हर महादेव’ के नारों के बीच तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत और अभिनंदन किया गया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ की सफलता के बाद प्रधानमंत्री मोदी का माला पहनाकर यह भव्य स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे। संसद परिसर में हो रही यह बैठक मॉनसून सत्र के दौरान एनडीए की पहली बड़ी बैठक है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी दलों के सभी सांसद शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले राज्य में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। राज्य को नया मुख्य सचिव मिलने वाला है। प्रत्यय अमृत आईएएस अमृत लाल मीणा की जगह लेंगे। अमृत लाल मीणा 31 अगस्त 2025 को रिटायर हो रहे हैं। प्रत्यय अमृत 1 सितंबर 2025 को पद संभालेंगे। सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। खास बात यह है कि सरकार ने रिटायरमेंट से 27 दिन पहले ही नए मुख्य सचिव की नियुक्ति कर दी है। राज्य सरकार ने मुख्य सचिव की नियुक्ति का आदेश जारी किया है.। आदेश में कहा गया है कि 1991 बैच के अधिकारी…
रांची । झारखंड आंदोलन के महानायक और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड की राजनीति, समाज और जनमानस में गहरा शोक व्याप्त है। राज्य के पूर्व और वर्तमान वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी राजनीतिक, सामाजिक और वैचारिक विरासत को याद किया। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झामुमो के संरक्षक शिबू सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका जाना झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोक…