Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार, आज से बुकिंग शुरू, हेली टूरिज्म की टाइमिंग जानें
- ईरान पर नया हमला शुरू, 24 घंटे में अमेरिकी सेना ने की तीसरी स्ट्राइक, 300 से अधिक सैन्य ठिकानों पर दागी मिसाइलें
- पब में भीषण आग से 27 जिंदा जले, कई घायल
- तरंगिनी बाटलिंग प्लांट का लाइसेंस होगा रद्द, अवैध शराब मामले सें राजद के पूर्व एमएलसी सुबोध राय पर कसा शिकंजा
- बिहार में अब जीविका दीदियां पंचायतों में चलाएंगी सुधा बूथ, सरकार देगी 60 हजार रुपये की वित्तीय सहायता।
- ढुलू महतो ने अरूप चटर्जी को भेजा 2 करोड़ की मानहानि का नोटिस
- वैशाली के दो बुजुर्गों के खातों में आए अरबों रुपये , बैंककर्मी और अधिकारी इतनी बड़ी राशि देखकर हैरान
- पंडरा में स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा स्थायी बाजार, संजय सेठ और मेयर ने किया जगह चिन्हित
Author: News Maati
रांची।आजसू पार्टी के तथाकथित नेता लोबिन चन्द्र महतो के द्वारा क्षत्रिय समाज के ऊपर की गई अमर्यादित व अपमानजनक टिप्पणी के विरुद्ध रविवार को झारखंड प्रदेश क्षत्रिय संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को कोतवाली थाना में मामला दर्ज करवाया है। प्रतिनिधिमंडल ने आवेदन देकर भारतीय संविधान के विधि सम्मत प्रावधानों के तहत न्याय के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु कठोर न्यायसंगत करवाई की मांग की। साथ ही आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो से इस पूरे मामले में हस्तक्षेप कर पार्टी संगठन से लोबिन चन्द्र महतो को बर्खास्त कर आजीवन निष्कासित करने की मांग की। लोबिन के क्षत्रिय समाज पर की गई अपमान…
पटना। जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निष्कासन पर पूछा है कि तेज प्रताप को परिवार और पार्टी से अलग करने के पीछे राजनीतिक दांव-पेंच क्या है? उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद नैतिक मूल्यों और परिवारिक संस्कार की बात कर रहे हैं तो मैं उनसे पूछता हूं कि जब पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती ऐश्वर्या राय के साथ दुर्व्यवहार हो रहा था तब आपका और आपके परिवार का संस्कार कहां गया था? क्या यही बेटियों का सम्मान है…
पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की लव स्टोरी शनिवार को सुर्खियों में रही। तेज प्रताप ने खुद फेसबुक पोस्ट करते हुए अनुष्का यादव को अपनी गर्लफ्रेंड बताया। उन्होंने यह भी बताया कि वे दोनों एक-दूसरे को 12 साल से जान रहे हैं । एक-दूसरे को प्यार कर रहे हैं. तेज प्रताप के फेसबुक अकाउंट से एक बार यह पोस्ट डिलीट किया गया. बाद में फिर पोस्ट किया गया । फिर दो-तीन घंटे बाद फेसबुक से फिर इस पोस्ट को डिलीट किया गया । इसके बाद तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स…
पटना । मेरी मां मेरे लिए धरती पर ‘भगवान’ है। मेरे पिता मेरी ‘दुनिया’ हैं। मेरा भाई ‘अर्जुन’ और मैं खुद ‘कृष्ण’ हूं। ऐसा लगता था कि तेज प्रताप की दुनिया बस इन्हीं तीनों के आसपास घूमती है। मगर, शनिवार शाम को सोशल मीडिया पोस्ट से पता चला कि वो 12 साल से किसी को दिल में बसा रखे हैं। हालांकि, तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर ही सोशल मीडिया पोस्ट से इंकार किया। तब तक, करवाचौथ से लेकर सात फेरे तक की तस्वीरें तैरने लगी। आखिर कितना को झुठलाते और किसको-किसको झूठा बताते। बिहार के सबसे ताकतवर सियासी परिवार…
नयी दिल्ली । राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की रविवार को यहां हुई बैठक में सशस्त्र बलों के पराक्रम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहसी नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया। सूत्रों ने बताया कि शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा पेश प्रस्ताव में कहा गया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भारतीयों का आत्मविश्वास बढ़ा है। प्रस्ताव में मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि उन्होंने सशस्त्र बलों का हमेशा समर्थन किया है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने आतंकवादियों एवं उनके प्रायोजकों को करारा जवाब दिया है। प्रधानमंत्री मोदी…
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) अब सटीक पूर्वानुमान की दिशा में वैश्विक छलांग लगाने के लिए तैयार है। आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए इसने एक हाई रिजोल्यूशन संख्यात्मक मौसम पूर्वानुमान प्रणाली विकसित की है। इसे भारत पूर्वानुमान प्रणाली (BFS) नाम दिया गया है। इस प्रणाली का औपचारिक शुभारंभ सोमवार को विज्ञान भवन में केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह करेंगे। इसके साथ ही भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन जाएगा जिसके पास उच्च श्रेणी की वैश्विक मौसम पूर्वानुमान प्रणाली होगी। जानकारी के अनुसार, अब तक आईएमडी सुपर कंप्यूटर की मदद से 12 किलोमीटर…
बहरीन। भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व भारतीय डेलिगेशन बहरीन पहुंचा है, जहां प्रतिनिधिमंडल ने भारत का पक्ष रखा और पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद की पोल खोली। इस दौरान एआइएमआइएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा है। ओवैसी ने पाकिस्तान पर बोला हमला ओवैसी ने कहा कि आतंकी निर्दोष लोगों की हत्या करते हैं और उसे सही ठहराने के लिए धर्म का गलत इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि इस्लाम आतंकवाद की निंदा करता है और कुरान स्पष्ट रूप से कहता है कि निर्दोष व्यक्ति को मारना पूरी मानवता को मारने के समान है। बहरीन में प्रमुख…
पटना । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रविवार को अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को ‘‘गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार” के कारण छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया और उनके साथ सभी पारिवारिक संबंध भी तोड़ दिए। प्रसाद ने दोपहर में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह घोषणा की। लालू प्रसाद ने कहा, ‘‘निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना सामाजिक न्याय के लिए हमारे सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। उपरोक्त परिस्थितियों…
नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि जातिगत जनगणना उनकी सरकार के उस मॉडल की दिशा में एक कदम है जो हाशिये पर पड़े और हर क्षेत्र में पीछे रह गए लोगों को विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता देश की आत्मनिर्भरता की दिशा में हासिल की गई उपलब्धियों की पुष्टि भी है। उन्होंने स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकी की सटीकता को भी रेखांकित किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष…
न्यूयॉर्क । कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में भारतीय सांसदों के एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने न्यूयॉर्क में 9/11 स्मारक जाकर आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी, उनके प्रति एकजुटता व्यक्त की और इस बात पर जोर दिया कि दुनिया को आतंकवाद की ‘‘साझा समस्या” के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होना होगा। यह स्मारक नौ सितंबर 2001 में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों की याद में बनाया गया है। थरूर ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल एकजुटता दर्शाने के लिए 9/11 स्मारक पहुंचा और यह ‘‘हमारे लिए बहुत ही मार्मिक क्षण” था। उन्होंने 22 अप्रैल को हुए…