Author: News Maati

पटना। बिहार सरकार बच्चों को डिजिटल तरीके से शिक्षा देने पर अब खासतौर से फोकस करने पर जोर दे रही है। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक डिजिटल लाइब्रेरी केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसके जरिए छात्रों को डिजिटल माध्यम से अध्ययन की सुविधा प्रदान कराई जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री डिजिटल लाइब्रेरी योजना (एमएमडीएलवाई) का क्रियान्वयन किया जाना है। कैबिनेट से इसके प्रस्ताव पर मंजूरी देते हुए 94 करोड़ 50 लाख 47 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके संचालन के लिए सुपरवाइजर और तकनीकी इंचार्ज की व्यवस्था की जाएगी। लाइब्रेरी में होगी ये सुविधा : प्रत्येक डिजिटल लाइब्रेरी…

Read More

नई दिल्ली/उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मंगलवार को भूस्खलन और बादल फटने की घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तरकाशी त्रासदी पर दुख जताया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी किए एक बयान में कहा, “उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना का समाचार अत्यंत दुखद है। पीड़ित परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं और राहत तथा बचाव कार्यों में सफलता…

Read More

पटना। बिहार के बड़े शहरों के आसपास सैटेलाइट एवं ग्रीनफील्ड टाउनशिप बसाई जाएगी। इसकी शुरुआत पटना से होगी और फिर सभी प्रमंडलीय मुख्यालय वाले शहरों में ऐसी टाउनशिप विकसित की जाएगी। इस योजना को लागू करने के लिए बिहार शहरी आयोजना स्कीम नियमावली को कैबिनेट से स्वीकृति मिली है। नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि शहरों के सुनियोजित विकास के लिए यह ऐतिहासिक कदम है। अभी तक जमीन अधिग्रहण की पॉलिसी थी। पहली बार लैंड पूलिंग की व्यवस्था की जा रही है। इसके अंतर्गत सरकार जमीन मालिकों से भूमि लेकर डेवलपर्स…

Read More

पटना । लालू परिवार से बगावत की राह पर चल रहे तेज प्रताप यादव अब बहुत आगे निकल चुके हैं। लालू यादव और तेजस्वी के कंट्रोल से बाहर जा चुके हैं। तेज प्रताप यादव ने वीवीआईपी नाम की पार्टी से ‘टीम तेज प्रताप यादव’ का गठबंधन किया है। उन्होंने विकास वंचित इंसान पार्टी के साथ अलायंस किया। तेज प्रताप ने कहा कि कई पार्टियां उनके साथ जुड़ रही हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वे महुआ से चुनाव लड़ेंगे। वीआईपी (VIP) मुकेश सहनी की पार्टी को बहरूपिया पार्टी बताया। तेज प्रताप ने राजद और कांग्रेस जैसी पार्टियों को भी अपने…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह अगले 24 घंटों में भारत पर टैरिफ और बढ़ाएंगे। इससे पहले ट्रंप भारतीय निर्यात पर 7 अगस्त से 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान कर चुके हैं। सीएनबीसी के साथ एक इटरव्यू में, ट्रंप ने कहा कि वह भारत पर टैरिफ बढ़ाएंगे और पहले तय की गई 25 प्रतिशत की दर में संशोधन करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “भारत में सबसे ज्यादा टैरिफ हैं। हम भारत के साथ बहुत कम व्यापार करते हैं। हमने 25 प्रतिशत पर समझौता किया था, लेकिन मुझे लगता है कि मैं अगले 24 घंटों…

Read More

रांची । पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में एक बरसाती नाले की तेज धार में बहकर मां, बेटी और नतिनी की मौत हो गई। तीनों रविवार को जंगली मशरूम चुनने के लिए जंगल की ओर निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। सोमवार को भी उनका पता नहीं चला। मंगलवार को मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के गौराहा डैम से तीनों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के बटउआ गांव की शांति कुंवर (52), उनकी बेटी अंजलि कुमारी और नतिनी काजल कुमारी के रूप में की गई है।ग्रामीणों के अनुसार, तीनों रविवार की सुबह करीब 10 बजे…

Read More

नई दिल्ली । रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर अमेरिका की ओर से भारत की आलोचना के बीच, भारतीय सेना ने मंगलवार को अगस्त 1971 की एक समाचार क्लिप साझा की, जिसमें 1954 से पाकिस्तान को हथियार देने में अमेरिका की भूमिका को उजागर किया गया है। यह समाचार क्लिप सेना की पूर्वी कमान द्वारा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में साझा की गई। पोस्ट में हैशटैग भारतीयसेना, पूर्वीकमान, विजयवर्ष, ‘लिबरेशनऑफबांग्लादेश’ और ‘मीडियाहाइलाइट्स’ के साथ ही इसमें नोफैक्ट्स (तथ्यजानें) हैशटैग के साथ ‘इस दिन उस वर्ष’ युद्ध की तैयारी – 05 अगस्त 1971 का…

Read More

रांची। झारखंड आंदोलन के पुरोधा, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम रामगढ़ जिले के उनके पैतृक गांव नेमरा में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ। मुखाग्नि उनके पुत्र और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी। चिता धधकते ही हेमंत और उनके भाई बसंत सोरेन अपने आंसू नहीं रोक पाए। अंतिम यात्रा जैसे ही श्मशान पहुंची, मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, लेकिन इसके बावजूद जनसैलाब पीछे नहीं हटा। लोगों ने बारिश में भीगते हुए अपने नेता को अंतिम विदाई दी। पार्थिव शरीर को जैसे ही मुखाग्नि दी गई, वहां मौजूद हर आंख नम थी।…

Read More

नयी दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे और दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। सत्यपाल मलिक का राजनीतिक जीवन कई दशकों तक फैला रहा। वह जम्मू-कश्मीर के अलावा गोवा और मेघालय के राज्यपाल भी रह चुके थे। उन्हें विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल के रूप में उनकी नियुक्ति (अगस्त 2018 से अक्टूबर 2019 तक) के दौरान अनुच्छेद 370 हटाए जाने और राज्य पुनर्गठन जैसे…

Read More

नई दिल्ली । राज्यसभा में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व उपसभापति के बीच तीखी नोकझोंक दिखी। नेता प्रतिपक्ष ने उपसभापति से पूछा कि यह सदन आप चला रहे हैं या गृहमंत्री अमित शाह चला रहे हैं। खड़गे ने आरोप लगाया कि सदन के वेल में सीआईएसएफ के जवानों को तैनात किया गया। उन्होंने कहा कि सदन के वेल में सीआईएसएफ सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी से विपक्ष को कड़ी आपत्ति है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी सांसदों को संसद में जनहित के मुद्दे उठाने से रोका जा रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आप सीआईएसएफ को अंदर लाते हैं।…

Read More