Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची के करमटोली चौक से जेल मोड़ के बीच 12वीं की छात्रा से छेड़खानी
- रेलवे ने 3,548 एनटीपीसी स्नातक पदों पर भर्ती की शुरू
- सांसद कंगना रनौत ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए
- कांग्रेस कल सुप्रीम कोर्ट तक करेगी मार्च, मुख्य न्यायाधीश को सौंपेगी ज्ञापन
- रूस और यूक्रेन के बीच हो गया एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
- जयंती पर याद किये गए जयप्रकाश बाबू
- लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर में चले जूते-चप्पल ; आराधना मिश्रा के पदभार ग्रहण के दौरान बवाल
- आदिवासी नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में कोडरमा के सिविल सर्जन गिरफ्तार
Author: News Maati
नई दिल्ली,। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के रोहिणी में करीब 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने इन सड़कों को दिल्ली को ‘बेहतर शहर’ बनाने के प्रयासों की कड़ी का हिस्सा बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के लिए जनकल्याण सर्वोपरि है और सुशासन हमारी पहचान है। दोनों राजमार्ग आधुनिक मानकों पर बने हैं और दिल्ली की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली को विश्व स्तरीय राजधानी बनाने के लिए बीते 11 वर्षों में भाजपा सरकार ने कई बड़े कदम…
नयी दिल्ली। झारखंड के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन 2024 से महाराष्ट्र के 24वें और वर्तमान राज्यपाल हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य रहे हैं और कोयंबटूर से दो बार लोकसभा सांसद चुने गए थे। इसके अलावा, वे तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सीपी राधाकृष्णन का जन्म 20 अक्टूबर 1957 को तमिलनाडु के तिरुप्पुर में हुआ। कृष्णन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे हैं…
पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अगस्त को औंटा घाट-सिमरिया छह (06) लेन गंगा पुल (ब्रिज) का उद्धाटन करेंगे। विकासशील बिहार का प्रतीक यह पुल मोकामा के औंटा और बेगूसराय के सिमरिया को जोड़ेगा। औंटा-सिमरिया पुल की लम्बाई 1.865 किलोमीटर है। पहुंच पथ सहित परियोजना की कुल लंबाई 8.150 किलोमीटर है। परियोजना की कुल लागत 1,871 करोड़ रुपए है। इस पुल के बन जाने से उत्तर और दक्षिण बिहार की संपर्कता में व्यापक सुधार होगा। यहां पहले से मात्र दो (02) लेन का रेल-सह-सड़क पुल राजेंद्र सेतु (सड़क-सह-रेल पुल) था, जिसका शिलान्यास देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने वर्ष…
रांची। बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने आरोप लगाया है कि हजारीबाग क्षेत्र में कोयला खनन करने वाली कंपनी ऋत्विक फाउंडेशन प्रबंधन ने उन्हें धमकी दी है। रविवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस में अंबा प्रसाद ने अपने फोन में रिकार्ड किया हुआ एक आडियो सुनाया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह आडियो ऋत्विक कंपनी के एमडी आंध्रप्रदेश से भाजपा सांसद सीएम रमेश के भाई सीएम राजेश का है। आडियो में राजनीतिक करियर खत्म करने की बात कही गई है। अंबा प्रसाद ने कहा कि राज्य में खनिजों की लूट के खिलाफ उनका परिवार पहले से आंदोलन कर रहा…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस का नाम लिये बिना उस पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि संविधान के झंडाबरदार बनने वाले कुछ लोगों ने किस तरह से संविधान को कुचला है उसे सुनकर लोग सन्न रह जायेंगे जबकि उनकी सरकार पिछली सरकारों की गलतियों को सुधारने में लगी है। मोदी राजधानी में 11 हजार करोड़ रुपये की राष्ट्रीय महत्व की विभिन्न राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी के भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर संविधान की अवेहलना…
रांची। श्री कृष्ण जन्माष्टमी समिति की ओर से मेन रोड के अल्बर्ट एक्का चौक पर दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया। राज्यपाल ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रेमियों और सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप सबका उमंग देखकर मुझे बहुत प्रसन्ता हो रही है। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण ने धर्म, प्रेम और न्याय का अमूल्य संदेश मानवता को दिया। उनके जीवन का प्रत्येक पहलू हमें प्रेरित करता है और कुछ ना कुछ सीखाता है । उन्होंने कहा…
रांची। हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के सचिव खुर्शीद आलम को यूनियन का संयुक्त महामंत्री और भारी मशीन निर्माण संयंत्र (एचएमबीपी) का यूनियन प्रभारी बनाया गया है। यह जानकारी यूनियन के महामंत्री लीलाधर सिंह ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। महामंत्री लीलाधर सिंह ने बताया कि यूनियन ने श्री आलम को यह दायित्व उनके अच्छे कार्य, यूनियन के प्रति उनकी वफादारी, संगठनात्मक क्षमता और संकट की घड़ी में यूनियन के पक्ष में निर्णय लेने की क्षमता को देखते हुए सौंपा है। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए खुर्शीद आलम ने कहा कि जिस सोच और विश्वास के साथ…
रामगढ़। दिशोम गुरु का श्राद्धकर्म समाप्त होने के बाद उनकी अस्थियों का विसर्जन रविवार को दामोदर नदी में किया गया। रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने परिजनों के साथ रजरप्पा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने पिता एवं झारखंड राज्य निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियों का विसर्जन किया। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक संथाली रीति-रिवाजों के साथ यह अनुष्ठान पूरा किया। इस दौरान उनके साथ छोटे भाई बसंत सोरेन, पुत्र और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। बताया गया कि श्राद्ध कर्म के 12 दिन पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव नेमरा से रजरप्पा पहुंचे। रजरप्पा में दामोदर…
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उनके वोट चोरी के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वे 7 दिन में हलफनामा दें या देश से माफी मांगें। उनकी ओर से लगाए गए आरोपों का आयोग बिना हलफनाने के जवाब नहीं देगा। साथ ही चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में त्रुटियां होना फर्जी मतदान नहीं होता। दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में आयोजित विशेष पत्रकार वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से लगाए जा रहे आरोपों का जवाब दिया। साथ…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि केंद्र ने अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों का मसौदा राज्यों को दे दिया है। उन्होंने दिवाली से पहले प्रस्ताव को लागू करने के लिए उनका सहयोग मांगा गया है। उन्होंने कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में सुधार से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के साथ ही छोटे और बड़े व्यवसायों को भी लाभ होगा। प्रधानमंत्री ने दो एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र जीएसटी कानून को सरल बनाने और कर दरों में संशोधन करने का इरादा रखता है।…