Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- पंडरा में स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा स्थायी बाजार, संजय सेठ और मेयर ने किया जगह चिन्हित
- रांची के संग्रामपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्व विधायक लोकनाथ महतो की पत्नी के निधन पर जताया शोक
- भुरकुंडा सौंदा डी में विस्थापन के मुद्दे पर गरजे सांसद मनीष जायसवाल, बोले- उखाड़ने कोई आएगा तो सबसे आगे मुझे पाएंगे
- झारखंड: चुनावी राजनीति से संन्यास लेना चाहते हैं राधाकृष्ण किशोर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने की अटकलें तेज
- होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हमले के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया तीसरा बड़ा सैन्य हमला
- प्रिंस खान गैंग के दो मुख्य सहयोगी गिरफ्तार, चतरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
- राम भक्तों के खून से सना है समाजवादी पार्टी का इतिहास… योगी का बड़ा हमला
Author: News Maati
वॉशिंगटन । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी ऊषा वेंस ने भारत दौरे का अनुभव साझा किया है। वेंस ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ वेंस फैमिली की मुलाकात को बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि जब हम मोदी से मिलने उनके घर पहुंचे तो हमारे बच्चों ने पीएम मोदी को अपना दादा जी समझ लिया था। उनसे मुलाकात के दौरान बच्चों ने पीएम मोदी को गले लगाते हुए ढेर सारा प्यार दिया। वॉशिंगटन डीसी में सोमवार को अमेरिका-भारत सामरिक साझेदारी मंच से ऊषा वेंस ने भारत दौरे पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि यह ट्रिप हमेशा के लिए…
रांची। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे और तत्कालीन संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह सहित पांच आरोपितों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) कोर्ट में मंगलवार को हुई। कोर्ट ने इन सभी आरोपितों की न्यायिक हिरासत की अवधि 9 जून तक के लिए बढ़ा दी है। विनय चौबे की ओर से उनके वकील ने रिम्स में उनसे मिलने की अनुमति एसीबी कोर्ट से मांगी, कोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई के बाद अनुमति प्रदान कर दी है। इससे पूर्व एसीबी की टीम ने विनय कुमार चौबे और गजेंद्र सिंह को…
रांची। राजधानी में बालू माफियाओं के हौसले दिन प्रतिदन बुलंद होते जा रहे हैं। वे आये दिन लोगों को निशाना बना रहे हैं। सोमवार देर रात भी बालू माफियाओं ने अवैध बालू लदे वाहन की खबर कवर कर रहे टीवी पत्रकार विजय गोप पर हमला किया है। विजय गोप ने मंगलवार को इस संबंध में बताया कि उन्होंने पिठोरिया थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। थाना में दर्ज अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि 2 जून की रात करीब 11 बजे, उन्हें सूचना मिली कि पिठोरिया चौक से रांची जाने वाले रास्ते पर ग्रामीणों ने एक अवैध बालू लदे हाइवा…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को राज्य पुलिस बल में कांस्टेबल, घुड़सवार पुलिस और फायरमैन सहित कई पदों पर सीधी भर्ती में अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का निर्णय लिया। राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में वित्त मंत्री खन्ना ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य अग्निपथ योजना के तहत अपना चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले पूर्व अग्निवीरों को सार्थक सेवा के बाद…
प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर में 6 जून को दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चीनीब ब्रिज करेंगे उद्घाटन
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे और विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चीनीब ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। यह मोदी का जम्मू-कश्मीर का पहला दौरा होगा, जो 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद हो रहा है। उस हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाक समर्थित आतंकवाद के खिलाफ आॅपरेशन सिंदूर चलाया था। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि इतिहास रचने के लिए बस तीन दिन बाकी हैं। उन्होंने बताया कि यह पुल जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बक्कल और कौरी के बीच चेनाब नदी पर…
रांची। मालवा चेंबर आॅफ कॉमर्स के आमंत्रण पर फेडरेशन आॅफ झारखंड चेंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष परेश गट्टानी ने साथ मिलकर काम करने की बात कही। चेंबर अध्यक्ष ने मंगलवार को बताया कि इंदौर प्रवास के दौरान बाईलैटरल मीटिंग में शामिल होकर उन्होंने झारखंड और मध्य प्रदेश के बीच व्यापारिक अवसर के निर्माण और उद्योग जगत को सशक्त बनाने के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। चेंबर अध्यक्ष ने झारखंड चेंबर और मालवा चेंबर के बीच एक ज्वाईंट वर्किंग ग्रुप बनाने का प्रस्ताव दिया। ताकि, संयुक्त प्रयास से पारस्परिक निवेश, क्रॉस इंवेस्टमेंट, बिजनेस डेलिगेशन और इंडस्ट्रीयल पार्टनरशीप…
कोटा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मंगलवार को नीट-यूजी 2025 की आंसर-की, स्कैन्ड ओएमआर इमेज तथा रिकॉर्डेड रेस्पोंसेज जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही एक नोटिफिकेशन जारी कर इसकी पूरी प्रक्रिया बताई गई है। अभ्यर्थी किसी उत्तर पर अपनी आपत्ति भी 5 जून तक दर्ज करा सकते हैं। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार नीट यूजी 2025 का परिणाम अब बहुत जल्दी जारी किया जाना संभावित है। विद्यार्थियों को उनकी ओएमआर शीट की स्कैन कॉपी कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन पोर्टल लिंक से मिल सकेगी। इसमें एप्लीकेशन नम्बर व पासवर्ड की…
पटना। बिहार सरकार ने अलग-अलग विभागों में 4799 पदों पर बहाली करने का निर्णय लिया है, जिसमें सबसे अधिक शिक्षा विभाग में 2361 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) डॉ. एस. सिद्धार्थ ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।इन भर्तियों में सबसे अधिक पद शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे, जिनकी संख्या 2,361 है। इसके बाद नगर विकास एवं आवास विभाग में 1,350 पदों पर भर्ती होगी। विभागों में भर्ती का विवरण: मंत्रिमंडल…
रांची । झारखंड की राजधानी रांची के लापुंग थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के मुद्दे को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। हमले में लापुंग थाना प्रभारी संतोष यादव सहित दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए रांची लाकर एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हमले में कुछ अन्य पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। घटना की सूचना पाकर रांची से ग्रामीण एसपी सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।बताया गया कि लापुंग थाना क्षेत्र के कोईनारा गांव में एक जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद है।…
हजारीबाग । हजारीबाग जिले के केरेडारी में कोयले की अवैध खदान में फंसे तीन मजदूरों के शव 13 दिन के बाद बाहर निकाले गए। तीनों के शव 100 फीट से भी ज्यादा गहराई में दबे थे। इन्हें बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ की ओर से तीन दिन तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था, लेकिन खदान में पानी भरा होने की वजह से सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद एनटीपीसी और निजी कंपनी के सहयोग से खदान से पानी निकाला गया और जलस्तर कम होने के बाद सोमवार रात स्थानीय ग्रामीणों ने तीनों के शव बाहर निकाले।बताया गया कि मृतकों में…