Author: News Maati

रांची । नगड़ी थाना क्षेत्र के लाल गुटवा स्थित ओवर ब्रिज के पास से एक युवती का अपहरण किया गया और गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने थाने को इस पूरी घटना क्रम की जानकारी दी है। जिसमें बताया है कि तहत दो ऑटो सवार लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया है। ऑटो में सवार दोनों आरोपियों ने युवती के साथ रात भर बेड़ो-इटकी के जंगल में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिर शनिवार को उसे रातू थाना क्षेत्र के मुर्गू इलाके में एक झोपड़ीनुमा मंत्री नामक होटल में उतार दिया गया और फिर आरोपी वहां…

Read More

कटिहार । बिहार के प्रशासनिक गलियारे में खुशी का माहौल है। UPSC टॉपर शुभम कुमार और BPSC टॉपर प्रियांगी मेहता शादी के बंधन में बंध गए हैं। कटिहार के रहने वाले शुभम भागलपुर में नगर आयुक्त हैं। वहीं, पटना की प्रियांगी ने 68वीं बीपीएससी परीक्षा में टॉप किया था। दोनों की शादी की खबर से लोगों में खुशी है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कटिहार के रहने वाले हैं शुभम : शुभम कुमार, बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा 2020 में टॉप किया था। वहीं, प्रियांगी मेहता पटना की रहने…

Read More

बक्सर । आरा और बक्सर के यात्रियों के लिए खुशखबरी है! जयनगर-पटना नमो मेट्रो ट्रेन को बक्सर तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। अगर रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल जाती है, तो आरा और बक्सर के लोगों को भी इस आधुनिक ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा। इससे वे समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी होते हुए जयनगर तक आसानी से जा सकेंगे। बता दें कि इस ट्रेन में आरामदायक सीटें और मोबाइल चार्जिंग की सुविधा भी है। मेट्रो जैसी है नमो ट्रेन : दरअसल, रेलवे लोकल ट्रेनों को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। इसी कड़ी में नमो…

Read More

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अध्यक्ष मसातो कांडा ने भारत में शहरी बुनियादी ढांचे को बदलने के उद्देश्य से पांच साल की पहल की घोषणा की है, जिसमें मेट्रो विस्तार, नए क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर और शहरी बुनियादी ढांचे और सेवाओं सहित शहरी परिवर्तन में तीसरे पक्ष की पूंजी सहित 10 अरब डॉलर तक का निवेश किया जाएगा। मोदी से शनिवार को मिलने के बाद कांडा ने रविवार को कहा कि शहर विकास के इंजन हैं। एडीबी पूंजी जुटाएगा, वितरण में तेजी लाएगा और ऐसे समाधानों को आगे बढ़ाएगा…

Read More

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण कार्य अपनी पूर्णता की तरफ अग्रसर है। मंदिर के गर्भ गृह के शिखर कलश पर सोना मढ़ने का कार्य पूरा हो गया है। स्वर्ण जड़ित खूबसूरत शिखर की भव्यता दूर से ही दिखाई देने लगी है। आगामी 3, 4 एवं 5 जून को मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार एवं परकोटे पर स्थित छह अन्य मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। यज्ञशाला को भी दिव्य भव्य बनाया गया है 2 जून को निकलेगी जल कलश यात्रा, तैयारी पूरी आयोजन की शुरुआत…

Read More

रांची। नामकुम थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर स्थित रामपुर चौक में दूध गाड़ी (पिकअप वैन) ने खड़े हाईवा में टक्कर मार दी। रविवार को हुए इस हादसे में पिकअप वैन के चालक पप्पू यादव की मौत हो गयी। वह रांची के हिनू साकेत नगर का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त दूध गाड़ी जमशेदपुर से आ रही थी और सड़क किनारे खड़े हाईवा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वैन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नामकुम थाना पुलिस मौके पर पहुंची…

Read More

रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रविवार को मोरहाबादी स्थित संकल्प शुक्ला पार्क और आॅक्सीजन पार्क में मॉर्निंग वॉक के साथ चाय पर चर्चा की। उन्होंने खुद भी चाय पी और वहां मौजूद स्थानीय लोगों को भी चाय पिलवायी। इस दौरान प्रमुख रूप से वन नेशन-वन इलेक्शन पर प्रबुद्धजनों के साथ संवाद हुआ। इस संवाद में रक्षा राज्य मंत्री ने वन नेशन-वन इलेक्शन के लागू होने से देश में होने वाले लाभ से प्रबुद्धजनों को अवगत कराया। प्रबुद्धजनों ने रक्षा राज्य मंत्री के समक्ष इस व्यवस्था के लागू होने को लेकर अपनी सहमति जताई। संजय सेठ ने कहा…

Read More

रांची । मारवाड़ी महिला सम्मेलन, रांची शाखा के तत्वावधान में शिवनारायण मारवाड़ी कन्या पाठशाला में चल रहे पांच दिवसीय नि:शुल्क समर कैंप का समापन रविवार को हुआ। पांचवें दिन कई छात्राओं ने भाग लिया। इस समर कैंप के अंतर्गत बच्चों को योगा, चित्रकला, कराटे, नृत्य, क्रिएटिविटी, पर्सनैलिटी, डेवलपमेंट, वैदिक शिक्षा, सेवा कार्य, देशभक्ति, दैनिक जीवन के श्लोक, सहित अनेक विषयों की शिक्षा दी गई। समर कैंप में सभी बच्चे बहुत उत्साहित थे और बहुत रुचि के साथ सभी ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेते हुए खूब आनंद उठाया। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त कर लड़कियों के चेहरे खुशी से…

Read More

कोलकाता । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल दौरे पर तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने ‘आॅपरेशन सिंदूर’ पर टिप्पणी को लेकर ममता और उनकी सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले पर ममता ने चुप्पी साध ली। जब भारतीय सेना उस हमले का बदला लिया तो ममता और उनके नेताओं ने फर्जी टिप्पणियां कर ‘आॅपरेशन सिंदूर’ का अपमान किया। बंगाल की जनता को ममता बनर्जी को सिंदूर की ताकत दिखानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, ‘हमें पश्चिम बंगाल में भाजपा…

Read More

रांची। झारखंड के आदिवासी संगठनों ने 4 जून को झारखंड बंद का आह्वान किया है। इस बंद को भारत आदिवासी पार्टी समेत कई संगठनों का समर्थन मिला है। आदिवासी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, पेसा कानून लागू करने और रैयती जमीन की लूट पर रोक लगाने जैसी मांगों को लेकर यह बंद बुलाया गया है। रविवार को बारीडीह स्थित एक सभागार में भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जिनमें आदिवासी बचाओ मोर्चा के नेताओं समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी…

Read More