Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में अब जीविका दीदियां पंचायतों में चलाएंगी सुधा बूथ, सरकार देगी 60 हजार रुपये की वित्तीय सहायता।
- ढुलू महतो ने अरूप चटर्जी को भेजा 2 करोड़ की मानहानि का नोटिस
- वैशाली के दो बुजुर्गों के खातों में आए अरबों रुपये , बैंककर्मी और अधिकारी इतनी बड़ी राशि देखकर हैरान
- पंडरा में स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा स्थायी बाजार, संजय सेठ और मेयर ने किया जगह चिन्हित
- रांची के संग्रामपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्व विधायक लोकनाथ महतो की पत्नी के निधन पर जताया शोक
- भुरकुंडा सौंदा डी में विस्थापन के मुद्दे पर गरजे सांसद मनीष जायसवाल, बोले- उखाड़ने कोई आएगा तो सबसे आगे मुझे पाएंगे
- झारखंड: चुनावी राजनीति से संन्यास लेना चाहते हैं राधाकृष्ण किशोर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने की अटकलें तेज
Author: News Maati
पटना। बिहार सरकार ने अलग-अलग विभागों में 4799 पदों पर बहाली करने का निर्णय लिया है, जिसमें सबसे अधिक शिक्षा विभाग में 2361 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) डॉ. एस. सिद्धार्थ ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।इन भर्तियों में सबसे अधिक पद शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे, जिनकी संख्या 2,361 है। इसके बाद नगर विकास एवं आवास विभाग में 1,350 पदों पर भर्ती होगी। विभागों में भर्ती का विवरण: मंत्रिमंडल…
रांची । झारखंड की राजधानी रांची के लापुंग थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के मुद्दे को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। हमले में लापुंग थाना प्रभारी संतोष यादव सहित दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए रांची लाकर एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हमले में कुछ अन्य पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। घटना की सूचना पाकर रांची से ग्रामीण एसपी सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।बताया गया कि लापुंग थाना क्षेत्र के कोईनारा गांव में एक जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद है।…
हजारीबाग । हजारीबाग जिले के केरेडारी में कोयले की अवैध खदान में फंसे तीन मजदूरों के शव 13 दिन के बाद बाहर निकाले गए। तीनों के शव 100 फीट से भी ज्यादा गहराई में दबे थे। इन्हें बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ की ओर से तीन दिन तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था, लेकिन खदान में पानी भरा होने की वजह से सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद एनटीपीसी और निजी कंपनी के सहयोग से खदान से पानी निकाला गया और जलस्तर कम होने के बाद सोमवार रात स्थानीय ग्रामीणों ने तीनों के शव बाहर निकाले।बताया गया कि मृतकों में…
पटना । बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे लेकर राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। इसी बीच, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना सिविल कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर प्रशांत किशोर ने माफी नहीं मांगी, तो वह सुप्रीम कोर्ट तक जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।मुकदमा दर्ज कराने के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि प्रशांत किशोर ने न सिर्फ मुझे अपमानित किया है, बल्कि…
चाईबासा । झारखंड एवं ओडिशा पुलिस और सुरक्षा बलों ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में सारंडा जंगल में चलाए गए एक संयुक्त ऑपरेशन में 2.5 टन विस्फोटक बरामद किया है। इसके पहले 30 मई को भी झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने सारंडा के तिरिलपोशी इलाके से 150 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया था। ये विस्फोटक 27 मई को माओवादी नक्सलियों ने ओडिशा के केबलांग थाना क्षेत्र में रेलाहातू यांको स्थित पत्थर खदान से लूट लिए थे। लगभग दो टन विस्फोटक अब भी नक्सलियों के कब्जे में है, जिसकी तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।माओवादी के हथियारबंद…
इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कराची शहर में सोमवार को 216 कैदी जेल से भाग गए। कराची की मलीर जेल में सोमवार रात भूकंप के बाद मची अफरा-तफरी के दौरान ये कैदी फरार हुए हैं। जेलब्रेक की इस घटना में कई लोगों को चोटें लगी हैं और एक कैदी की मौत हुई है। गोलीबारी में जेल के कई गार्ड भी घायल हैं। घटना के बाद कराची में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और भागे हुए कैदियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सर्च ऑपरेशन में 78 कैदियों को पुलिस ने पकड़ लिया गया है। वहीं…
नई दिल्ली ।रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) शुक्रवार को 50 बेसिस पॉइंट्स की ‘जंबो रेट कट’ कर सकता है। ये बात SBI की रिसर्च रिपोर्ट में कही गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, क्रेडिट साइकल को फिर से बहाल करने और अनिश्चितताओं का मुकाबला करने के लिए केंद्रीय बैंक रीपो रेट में 0.5 प्रतिशत की बड़ी कटौती कर सकता है। सेंट्रल बैंक ने फरवरी और अप्रैल में प्रमुख ब्याज दर (रीपो रेट) में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की थी, जिससे ये दर 6 प्रतिशत हो गई है। RBI की दरें तय करने वाली मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की बैठक 4…
गुड़गांव । वॉट्सऐप मेसेज कर जालसाजों ने खुद को कंपनी का मालिक बताया और एक कंपनी के अकाउंटेंट को झांसे में लेकर करीब सात करोड़ रुपये ठग लिए। जांच शुरू हुई तो पता चला कि मामले के तार बिहार से जुड़े हैं। अब साइबर क्राइम साउथ थाना टीम ने बिहार में रेड कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि ठगी गई रकम को विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करने के लिए आरोपी बिहार के सिवान में कॉल सेंटर चला रहे थे। पुलिस टीम ने आरोपियों से 17 मोबाइल, तीन लैपटॉप व दो डेबिट कार्ड बरामद…
पटना। बिहार की लाखों छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। ग्रेजुएशन के बाद राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि के खाते में आने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना के तहत राज्य में ग्रेजुएशन करने वाली छात्राओं के खाते में पैसा भेजा जाता है। लेकिन आधार वेरिफिकेशन न होने पाने की वजह से यह पैसा अटका हुआ था। अब बिहार सरकार ने आधार जांच की अनुमति का रास्ता साफ करा लिया है। सरकार की ओर से गजट जारी करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही…
रांची । राजधानी रांची के रातु में 31 मई को एक किशोरी से गैंगरेप हुआ था। इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद जिले के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मामले को गंभीरता से लिया और इस गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया। टीम ने मामले की जांच शुरू की और आखिरकार 48 घंटे में ही सफलता मिल गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिले के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी विनय कुमार साव और बसंत कुमार को गिरफ्तार किया गया है।…