Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- तरंगिनी बाटलिंग प्लांट का लाइसेंस होगा रद्द, अवैध शराब मामले सें राजद के पूर्व एमएलसी सुबोध राय पर कसा शिकंजा
- बिहार में अब जीविका दीदियां पंचायतों में चलाएंगी सुधा बूथ, सरकार देगी 60 हजार रुपये की वित्तीय सहायता।
- ढुलू महतो ने अरूप चटर्जी को भेजा 2 करोड़ की मानहानि का नोटिस
- वैशाली के दो बुजुर्गों के खातों में आए अरबों रुपये , बैंककर्मी और अधिकारी इतनी बड़ी राशि देखकर हैरान
- पंडरा में स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा स्थायी बाजार, संजय सेठ और मेयर ने किया जगह चिन्हित
- रांची के संग्रामपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्व विधायक लोकनाथ महतो की पत्नी के निधन पर जताया शोक
- भुरकुंडा सौंदा डी में विस्थापन के मुद्दे पर गरजे सांसद मनीष जायसवाल, बोले- उखाड़ने कोई आएगा तो सबसे आगे मुझे पाएंगे
Author: News Maati
गंगटोक/नई दिल्ली। सिक्किम में रविवार शाम सेना का एक कैंप भूस्खलन की चपेट में आ गया। यह हादसा भारी बारिश के बाद उत्तरी सिक्किम के लाचेन क्षेत्र में शाम करीब 7 बजे हुआ। सेना ने सोमवार को इस हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन जवानों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि छह जवान अब भी लापता हैं। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि चार जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। क्षेत्र में भारी बारिश और दुर्गम भूगोल के कारण…
पटना । बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की एक महिला के साथ तस्वीर के वायरल होने के बाद राजद प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने सामाजिक न्याय की दुहाई देते हुए उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। इस बीच, तेज प्रताप यादव को राजद के सांसद सुधाकर सिंह का साथ मिला है। सिंह ने यह भी कह दिया कि यह कोई अनैतिक कार्य नहीं है। मोतिहारी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि यह उनका निजी मामला है। शादी, विवाह करना, यह बेगुनाह की श्रेणी है। हम…
कराची । पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू समुदाय के सदस्यों ने हैदराबाद शहर में एक ऐतिहासिक मंदिर की छह एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन कराची से लगभग 185 किलोमीटर दूर मूसा खातियान जिले के टांडो जाम कस्बे में रविवार को हुआ। हिंदू समुदाय की नेता सीतल मेघवार ने मीडिया से कहा, ‘‘इन लोगों ने मूसा खातियान में शिव मंदिर शिवाला की जमीन पर पहले ही अवैध निर्माण शुरू कर दिया है।” महिलाओं और बच्चों सहित प्रदर्शनकारी पाकिस्तान दलित इत्तेहाद-पाकिस्तान द्रविड़ गठबंधन (पीडीआई) के आह्वान पर बाहर आए, जो हिंदू समुदाय के कल्याण…
रांची। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके कुछ करीबी अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाया है। मरांडी ने कहा है कि विश्वसनीय सूत्रों से उन्हें जानकारी मिली है कि उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराने और उन्हें डराने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने शराब घोटाले, खनन माफिया, जेएसएससी-जेपीएससी परीक्षा घोटाले और ग्रामीण योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार को लगातार उजागर किया है। इसके चलते मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी अब निजी दुश्मनी निकालने पर उतारू हैं। बाबूलाल ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब उन्हें चुप कराने की कोशिश की गई हो।…
रांची। राजधानी के बहुप्रतीक्षित रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन 19 जून को केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने दी। सेठ ने बताया कि नितिन गडकरी से मुलाकात कर उन्हें परियोजना की प्रगति की जानकारी दी और उद्घाटन की तिथि निर्धारित करने का आग्रह किया। गडकरी ने 19 जून को उद्घाटन कार्यक्रम के लिए सहमति प्रदान दी। संजय सेठ ने बताया कि इस परियोजना के पूरा होने से पिछले चार दशकों से ट्रैफिक जाम से जूझ रहे शहर वासियों को निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि…
नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) की ओर से जेईई एडवांस रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। विश्व की दूसरी सबसे कठिन मानी जाने वाली परीक्षा में IIT दिल्ली जोन के रजित गुप्ता ने 360 में से 332 अंक हासिल करके ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है। रजित कोटा के महावीर नगर क्षेत्र के निवासी हैं और उन्होंने एग्जाम की तैयारी भी कोटा से ही की है। रजित गुप्ता के अलावा कोटा से ही तैयारी करने वाले सक्षम जिंदल को AIR 2 हासिल हुई है। सक्षम ने जेईई मेन 2025…
मॉस्को । रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से ज्यादा समय से चल रहे युद्ध में रविवार को बड़ा घटनाक्रम हुआ है। यूक्रेन ने रूस के एयरबेस पर ड्रोन हमला करते हुए बड़ा झटका दिया है। यूक्रेन ने रूसी एयरबेस को निशाना बनाते हुए उसके 41 विमान नष्ट कर दिए। यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसबीयू) ने इसे रूस पर हुआ अब तक का सबसे बड़ा हमला कहा है। यूक्रेन ने ऑपरेशन ‘स्पाइडर वेब’ के तहत बेहद खास तरीके से इस हमले को अंजाम दिया है। हमले की व्यापकता और रूस को हुए नुकसान को देखते हुए इसकी तुलना 1941…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में खरीफ फसलों की बुवाई के पहले गंभीर जल संकट पैदा हो गया है। भारत ने उसकी ऐसे बांह मरोड़ी है कि वो बूंद बूंद के लिए तरस रहा है। सिंधु जल संधि को लेकर वो गुहार लगा रहा है। पाकिस्तान सिंधु जल संधि पर रोक के डेढ़ महीने में बिन पानी के तड़पने लगा है। खरीफ फसलों के लिए नदी नहरों से पानी न मिलने से किसानों में हाहाकार मच गया है। सिंधु-झेलम से लेकर चिनाब नदी में पानी का प्रवाह एकदम कम है। भयंकर गर्मी और पानी न होने से खेतों में चौड़ी दरारें हो गई…
नागपुर। ऑटोमोबाइल सेक्टर में भारत ने एक बड़ी छलांग लगाई है। इस सेक्टर में जापान को पछाड़ते हुए भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को यह बात कही। नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत ने ऑटोमोबाइल उद्योग में ऐतिहासिक प्रगति हासिल की है। उन्होंने बताया कि 11 साल पहले जब वह पहली बार केंद्रीय मंत्री बने थे, तब भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग सात लाख करोड़ रुपए का था और वैश्विक स्तर पर सातवें स्थान पर था। आज यह उद्योग 23 लाख…
नई दिल्ली। एलन मस्क के पिता एरोल मस्क, जो सवोर्टेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड के वैश्विक सलाहकार हैं, रविवार को भारत पहुंचे। वह सवोर्टेक के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का दौरा करने और इस सप्ताह अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन सहित अन्य उच्च स्तरीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कंपनी के अनुसार, एरोल मस्क भारत की ग्रीन टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में तेजी लाने पर केंद्रित यात्रा पर आए हैं। कंपनी ने कहा कि उनकी यात्रा सतत विकास की दिशा में भारत की तेजी से बढ़ती प्रगति और ग्रीन टेक्नोलॉजी निर्यात में अग्रणी बनने की उसकी महत्वाकांक्षा में…