Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अब हेलीकॉप्टर से ₹6000 में बिहार के 5 टूरिस्ट स्पॉट्स घूमिए और ₹2100 में पटना की सैर

    June 15, 2026

    20 से 30 वर्ष में भारत बनेगा विश्वगुरु: डॉ. भागवत

    June 15, 2026

    योगेन्द्र प्रताप बने झारखंड भाजपा के मीडिया प्रभारी, प्रतुल शाहदेव मुख्य प्रवक्ता

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब हेलीकॉप्टर से ₹6000 में बिहार के 5 टूरिस्ट स्पॉट्स घूमिए और ₹2100 में पटना की सैर
    • 20 से 30 वर्ष में भारत बनेगा विश्वगुरु: डॉ. भागवत
    • योगेन्द्र प्रताप बने झारखंड भाजपा के मीडिया प्रभारी, प्रतुल शाहदेव मुख्य प्रवक्ता
    • जो कचरा बचा है साफ करके गंगाजी में विसर्जित करूंगा, सम्राट चौधरी ने अपराधियों को दी चेतावनी
    • रिनपास में अब मरीजों को मिलेगी विश्वस्तरीय इलाज की सुविधा, लगी अत्याधुनिक डीटीएमएस मशीन
    • शुक्रवार को खुलेगा होर्मुज , अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों से नाकाबंदी हटाई,
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का शुभारम्भ
    • बिहार के सभी भूमिहीन परिवारों को मिलेगी तीन डिसमिल जमीन, जल्द शुरू होगा अभियान बसेरा 3 : दिलीप जायसवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » सीपी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी से संकट में विपक्षी एकता… एनडीए का बहुत बड़ा दांव
    India

    सीपी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी से संकट में विपक्षी एकता… एनडीए का बहुत बड़ा दांव

    News MaatiBy News MaatiAugust 18, 2025Updated:August 18, 2025No Comments15 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नई दिल्ली। बीजेपी ने एनडीए की ओर से पहले ही उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर सीपी राधाकृष्णन का नाम घोषित करके विपक्ष और पूरे इंडिया ब्लॉक पर बढ़त बना ली है। पहली बात तो ये है कि एनडीए के पास संसद के दोनों सदनों में इसके लिए पर्याप्त आंकड़े हैं। जीत के लिए 392 सांसदों का समर्थन चाहिए और एनडीए के पास 427 एमपी हैं। यही नहीं, विपक्ष के कई दल और सांसद भी इस चुनाव में एनडीए प्रत्याशी का समर्थन कर सकते हैं। विपक्षी नेताओं ने अभी से इसके संकेत देने शुरू कर दिए हैं और इतिहास भी गवाह है कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव में विपक्षी सांसदों को एकजुट बनाए रखना आखिरकार टेढ़ी खीर साबित होती रही है। कुल मिलाकर कहें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सत्ताधारी एनडीए ने कांग्रेस की अगुवाई वाले विपक्ष को उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले ही राजनीतिक शिकस्त दे दी है।

    इंडिया ब्लॉक में राधाकृष्णन पर मंथन : सीपी राधाकृष्णन अभी महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। वहां लोकसभा में चुनाव जीतने के बाद विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) की विधानसभा चुनावों में जिस कदर हार हुई, उसने सत्तापक्ष (महायुति) और विपक्ष के बीच की सियासी खाई को बहुत ही चौड़ी कर रखी है। राज्य के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के खिलाफ एमवीए दलों की खुन्नस पूरा देश जानता है। लेकिन, जब से राधाकृष्णन प्रदेश के गवर्नर बने हैं, उनको लेकर विपक्ष से शिकायतें सुनने को नहीं मिली हैं। यही वजह है कि जब एनडीए ने उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में उनका नाम लिया तो उद्धव ठाकरे की पार्टी के नेता और सांसद संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, ‘वे बहुत ही अच्छी शख्सियत और गैर-विवादित हैं। उनके पास बहुत ज्यादा अनुभव है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।’ राउत उन नेताओं में से हैं, जो कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इन दिनों फर्स्ट लेफ्टिनेंट बने हुए हैं। लेकिन, इंडिया ब्लॉक के औपचारिक फैसले से पहले उन्होंने अपनी मंशा जाहिर कर दी है कि एनडीए उम्मीदवार उन्हें अच्छे लग रहे हैं। एक वरिष्ठ एनडीए नेता ने कहा है,’डीएमके और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों की राधाकृष्णन के खिलाफ लड़ने की तत्परता से ही यह तय होगा कि हमारे पास कोई प्रत्याश होगा या यह सर्वसम्मति से उपराष्ट्रपति का चुनाव होगा।’

    सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु के मंजे हुए राजनेता रहे हैं। उन्होंने अपनी लंबी सियासी पारी में प्रदेश में बीजेपी को स्थापित करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। लेकिन, तमिलनाडु जैसे राज्य में, जहां राजनीतिक धारा बहुत ही कट्टरता के साथ बिखरी हुई है, उनका व्यक्तित्व ऐसा है, जो डीएमके को भी खटक नहीं रहा है। यही वजह है कि डीएमके ने उन्हें उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने को एनडीए का अच्छा फैसला बताया है। पार्टी प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने एनडीटीवी से कहा है, ‘यह स्वागत योग्य कदम है। वे (सीपी राधाकृष्णन) तमिल हैं और बहुत लंबे समय के बाद एक तमिल भारत का उपराष्ट्रपति बनेगा।….’हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है डीएमके इंडिया ब्लॉक में है और वह गठबंधन के फैसले पर अपना निर्णय लेगा। तमिलनाडु में अगले साल ही विधानसभा चुनाव होने हैं। यह भी लगभग तय है कि मुख्य विपक्षी एआईएडीएमके उनकी उम्मीदवारी का समर्थन कर सकती। ऐसे में डीएमके लिए उनका विरोध करना पॉलिटिकली करेक्ट फैसला नहीं माना जाएगा।

    ओबीसी नेता हैं सीपी राधाकृष्णन : अगर सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति चुने जाते हैं तो जगदीप धनखड़ के बाद वे ऐसे दूसरे ओबीसी नेता होंगे, जिन्हें राष्ट्रपति के बाद देश के दूसरे नंबर का पद मिलेगा। राहुल गांधी अभी ओबीसी राजनीति की कोशिश में जुटे हुए हैं। जाति जनगणना की उनकी मांग के पीछे असल में ओबीसी वोट बैंक को ही कांग्रेस के साथ जोड़ने की कोशिश है। इनके अलावा ज्यादातर क्षेत्रीय दल ओबीसी की ही राजनीति कर रहे हैं। अक्टूबर-नवंबर में बिहार विधानसभा का चुनाव होना है और प्रदेश की पूरी राजनीति ही अब ओबीसी केंद्रित है। ऐसे में एक ओबीसी उम्मीदवार का विरोध करना विपक्ष के लिए आसान नहीं होगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    20 से 30 वर्ष में भारत बनेगा विश्वगुरु: डॉ. भागवत

    June 15, 2026

    पीएम मोदी ने अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत, क्षेत्र में शांति और स्थिरता की जताई उम्मीद

    June 15, 2026

    TMC में रखा गया सबका मुंह बंद, चलता था एक बच्चे का खेल, बागी सांसद अरूप चक्रवर्ती ने खोली ममता सरकार की खोली पोल

    June 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,395

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,068

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    Bihar

    अब हेलीकॉप्टर से ₹6000 में बिहार के 5 टूरिस्ट स्पॉट्स घूमिए और ₹2100 में पटना की सैर

    By News MaatiJune 15, 20263

    पटना। बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार एक बड़ी पहल करने जा…

    20 से 30 वर्ष में भारत बनेगा विश्वगुरु: डॉ. भागवत

    June 15, 2026

    योगेन्द्र प्रताप बने झारखंड भाजपा के मीडिया प्रभारी, प्रतुल शाहदेव मुख्य प्रवक्ता

    June 15, 2026

    जो कचरा बचा है साफ करके गंगाजी में विसर्जित करूंगा, सम्राट चौधरी ने अपराधियों को दी चेतावनी

    June 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    अब हेलीकॉप्टर से ₹6000 में बिहार के 5 टूरिस्ट स्पॉट्स घूमिए और ₹2100 में पटना की सैर

    June 15, 2026

    20 से 30 वर्ष में भारत बनेगा विश्वगुरु: डॉ. भागवत

    June 15, 2026

    योगेन्द्र प्रताप बने झारखंड भाजपा के मीडिया प्रभारी, प्रतुल शाहदेव मुख्य प्रवक्ता

    June 15, 2026

    जो कचरा बचा है साफ करके गंगाजी में विसर्जित करूंगा, सम्राट चौधरी ने अपराधियों को दी चेतावनी

    June 15, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.