Author: News Maati

रामगढ़। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ गुरुवार को रामगढ़ पहुंचे तो व्यापारियों ने भी उनसे मुलाकात की। रामगढ़ चेंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने उनसे मिलकर अपनी समस्याएं भी रखी। रामगढ़ चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के अध्यक्ष मंजीत साहनी ने अपने सहयोगी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ समस्याओं का निदान करने का आग्रह किया। रांची-दिल्ली ग़रीब रथ भाया बरकाकाना परिचालन प्रतिदिन और राजधानी एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन भाया बरकाकाना से परिचालन कराने, छावनी क्षेत्र अंतर्गत बिल्डिंग बायलॉज में संशोधन करने, रामगढ़ छावनी परिषद अंतर्गत वार्ड न० 8 की प्रतिबंधित भूमि को मुक्त कराने, हज़ारीबाग़…

Read More

रामगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा केंद्र सरकार में 11 वर्ष पूरा कर चुकी है। इस मौके को भाजपा विकसित भारत का अमृत काल के रूप में मना रही है। सेवा सुशासन और गरीबी कल्याण के 11 वर्ष को अलग-अलग तरीके से भाजपा नेता जनता के बीच रख रहे हैं। गुरुवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रामगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल को बेमिसाल बताया। उन्होंने कहा कि 11 वर्षों में पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। भारतीयों को देखने का नजरिया पूरे विश्व में बदल चुका है।…

Read More

रांची। जमीन के धंधे में धमकी देते हुए रंगदारी वसूलने वाले अपराधी संदीप थापा सहित दो अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने 30 कांडों में आरोपित संदीप थापा और नौ कांडों में शामिल आदित्य सिंह उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने दो रायफल, 23 जिंदा गोलियां, कार समेत कई अन्य सामान बरामद की है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने गुरुवार को बताया कि 11 जून को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधकर्मी संदीप प्रधान उर्फ सदीप थापा ने बाहर से कई रायफलें मंगवाई हैं। वह रांची जिले के कई…

Read More

रांची। रांची स्थित नवनिर्मित मेकॉन-सिरमटोली फ्लाईओवर (कार्तिक उरांव ब्रिज) एक बार फिर चर्चा में है। दो युवकों ने रील्स बनाते हुए फ्लाईओवर को लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दीपक कुमार मुंडा नाम के एक व्यक्ति ने वीडियो पोस्ट कर राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा से दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिस पर दीपक बिरुवा ने संज्ञान लेते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया। दीपक बिरुवा ने सोशल मीडिया एक्स पर गुरुवार को लिखा है…

Read More

चतरा। पत्थलगडा के कुम्हार टोला में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ को जब्त किया है। बरामद ड्रग्स की कीमत 10 करोड़ आंकी जा रही है। इसके साथ ही घर से 23.60 लाख कैश भी बरामद किया है। इस दौरान एक महिला तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी चतरा एसपी सुमित अग्रवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पत्थलगडा के कुम्हार टोला में अवैध ब्राउन शुगर का निर्माण एवं खरीद-बिक्री की जा रही है। इसके बाद सिमरिया सीडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल…

Read More

अहमदाबाद। अहमदाबाद हवाई अड्डे से दोपहर उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान (एआई171) का मलबा बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर में चिकित्सकों के छात्रावास व आवासीय क्वार्टरों के आसपास बिखरा हुआ है। गुजरात के इतिहास में सबसे भीषण दुर्घटनाओं में से एक हादसे के बाद वायरल हुए वीडियो में मलबे में झुलसे हुए शव भी दिखाई दे रहे हैं।सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद 242 यात्रियों को लेकर अहमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटनास्थल के आसपास का इलाका घनी आबादी वाला है। पूरे दुर्घटनास्थल की…

Read More

अहमदाबाद । अहमदाबाद में आज एअर इंडिया विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए परीक्षण किया जाएगा। गुजरात स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि अधिकारी ने मृतकों की संख्या बताने से इनकार किया। लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अपराह्न एक बजकर 39 मिनट पर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल के 12 सदस्य समेत 242 लोग सवार थे। राज्य स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव धनंजय द्विवेदी ने यहां बताया…

Read More

नई दिल्ली। टाटा समूह ने गुरुवार को अहमदाबाद में एयर इंडिया की ड्रीमलाइनर बोइंग 787-8 फ्लाइट संख्‍या AI171 की दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 1-1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है। इसके अलावा समूह सभी घायल यात्रियों को चिकित्सा कवर की सुविधा भी मुहैया कराएगी। इस विमान में 12 चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे। टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने जारी बयान में कहा कि एयर इंडिया फ्लाइट AI171 से जुड़ी दुखद घटना से हम बहुत दुखी हैं। इस समय हम जो दुख महसूस कर रहे हैं, उसे…

Read More

नई दिल्ली। सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (एसडीएएल) ने पोखरण फायरिंग रेंज में अपने हाइब्रिड वीटीओएल यूएवी रुद्रास्त्र के परीक्षण पूरे कर लिए हैं। यह परीक्षण भारतीय सेना ने निर्धारित प्रदर्शन मापदंडों के अनुरूप किये, जिसमें वर्टिकल टेक ऑफ लैंडिंग शामिल थी। यूएवी ने डेढ़ घंटे में 170 किमी से अधिक दूरी तक जाकर मजबूत परिचालन क्षमता का प्रदर्शन करके मूल लॉन्च बिंदु पर सफलतापूर्वक वापस लौटा। भारत ने रक्षा प्रौद्योगिकी में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (एसडीएएल) ने हाइब्रिड वर्टिकल टेक ऑफ एंड लैंडिंग यूएवी ‘रुद्रास्त्र’ विकसित किया है। एसडीएएल ने यूएवी…

Read More

रांची। रांची के लोअर बाजार थाना पुलिस ने जाली नोट के एक बड़े कारोबार का खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 500 रुपये के 37 जाली नोट, एक बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सुभाष प्रसाद है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि हिंदपीढ़ी निवासी मो. परवेज नाम के व्यक्ति के आवेदन पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मो. परवेज ने पुलिस को बताया कि उसकी सुधा कॉम्प्लेक्स स्थित मोबाइल की दुकान पर एक लड़का आया था। लड़का ने 3500…

Read More