Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, दो छात्राएं बनीं स्टेट टॉपर
- राज्यपाल ने अत्याधुनिक पुस्तकालय का किया निरीक्षण, कहा- रांची को जल्द ही एक वर्ल्ड क्लास मॉडर्न लाइब्रेरी मिलेगी
- 3500 अतिरिक्त अमेरिकी सैनिक मध्य पूर्व पहुंचे, ईरान में जमीनी जंग की तैयारी
- नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की होगी जांच
- इजरायली सेना का दावा : कुछ ही दिनों में पूरी तरह तबाह हो जाएंगे ईरान के सभी महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने
- ‘जागरूक रहें, अफवाहों के बहकावे में ना आएं’, प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से अपील
- अमेरिकी मीडिया का दावा, ईरान में कई हफ्तों तक जमीनी सैन्य अभियानों की तैयारी कर रहा पेंटागन
- झारखंड बीजेपी की नई कार्यकारिणी घोषित, 9 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और 9 मंत्री बनाए गए
Author: News Maati
रांची। आजसू की ओर से खेलगांव के खटंगा में रविवार को आयोजित मिलन समारोह में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और समाजसेवियों को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड विकास के रास्ते से भटक चुका है। खनिज संपदा से समृद्ध होने के बावजूद राज्य की पहचान अब लेबर स्टेट के रूप में बनती जा रही है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि राज्य को फिर से सही दिशा में ले जाने के लिए…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आयकर अधिनियम 2025 के तहत बनने वाले नए नियमों और फॉर्म्स पर लोगों से सुझाव मांगे हैं। ये नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे। वित्त मंत्रालय ने रविवार को जानकारी दी कि इनकम टैक्स नियमों और फॉर्म्स को अंतिम रूप देने से पहले ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इनके प्रस्तावित ड्राफ्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। सीबीडीटी (केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड) ने कहा कि इनकम टैक्स नियम और फॉर्म्स को इनकम टैक्स एक्ट 2025 के प्रावधानों के अनुसार तैयार किया गया है, जिसमें पहले से कई…
कुआलालंपुर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की और फिर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सामने बयान दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मलेशिया भारतीय मूल की आबादी वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है और दोनों देशों की सभ्यताएं सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के गर्मजोशी से स्वागत के लिए आभार जताया और बताया कि 2026 की अपनी पहली विदेश यात्रा में वे मलेशिया आए हैं। पीएम मोदी ने…
पटना। बिहार के मधेपुरा सदर ब्लॉक के साहूगढ़ के कारू टोला में एक अपग्रेडेड मिडिल स्कूल में शनिवार को मिड-डे मील खाने के बाद 70 से ज्यादा स्कूली बच्चे बीमार पड़ गए, जिससे टीचरों, माता-पिता और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, खाना खाने के कुछ ही देर बाद बच्चे एक-एक करके बीमार पड़ने लगे। उन्हें उल्टी, पेट दर्द, चक्कर आना, बेचैनी और घबराहट की शिकायत हुई, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही छात्रों के माता-पिता स्कूल में जमा हो गए। सभी बीमार बच्चों को तुरंत एम्बुलेंस और प्राइवेट गाड़ियों…
रामगढ़ । रामगढ़ नगर परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव बावला ने की। बैठक का उद्देश्य भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी प्रिया करमाली की जीत सुनिश्चित करना रहा। बैठक में झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू जी, हजारीबाग लोकसभा के सांसद मनीष जायसवाल, बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी, चुनाव प्रभारी शशि भूषण मेहता, सह प्रभारी चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, अमरेंद्र गुप्ता, राजू चतुर्वेदी, आनंद बेदीया, रंजीत पांडे समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते…
रांची। झारखंड के लोक भवन उद्यान आम लोगों के लिए खोले जाने के बाद वहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोक भवन खुलने के छठे दिन शनिवार को भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उद्यान की सुंदरता का आनंद लिया।राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के निर्देश पर लोक भवन उद्यान को दो फरवरी से आठ फरवरी तक आम नागरिकों के भ्रमण के लिए खोला गया है। शनिवार को 1,18,471 लोगों ने लोक भवन उद्यान का भ्रमण किया। राज्यपाल स्वयं भी उद्यान पहुंचे, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आगंतुकों से उद्यान के संबंध में उनकी राय जानी।…
मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने शनिवार को मुंबई में कहा कि हिन्दुत्व में ही सबकी सुरक्षा की गारंटी है। भाषा, भूषा, खान-पान रीति रिवाज में भिन्नता के बावजूद हम राष्ट्र और संस्कृति से हिन्दू हैं। संघ प्रमुख डॉ. भागवत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुंबई में आयोजित “नए क्षितिज” कार्यक्रम के दूसरे सत्र को संबोधित कर रहे थे। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने संबोधन में कहा कि भाषा, भूषा, खान पान रीति रिवाज में भिन्नता के बावजूद हम राष्ट्र और संस्कृति से हिन्दू हैं, ऐसा कहने…
नयी दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के रूपरेखा की घोषणा पर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि मार्च के मध्य तक इसपर हस्ताक्षर की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि उत्पाद अमेरिका में जीरो टैरिफ पर निर्यात किए जाएंगे, जबकि अमेरिका के कृषि उत्पादों को भारत में कोई टैरिफ छूट नहीं दी गई है। गोयल ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए साफ किया कि इस समझौते में आनुवंशिक रूप से संशोधित (जीएम) फूड को भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने कहा…
नई दिल्ली। भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते की रुपरेखा की घोषणा के तत्काल बाद संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) कार्यालय द्वारा जारी नक्शे में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और चीन के कब्जे वाले अक्साई चिन समेत पूरे जम्मू-कश्मीर को भारत के हिस्से के रूप में दिखाया गया है। यूएसटीआर कार्यालय के एक्स पोस्ट पर शेयर किए गए इस नए नक्शे में न केवल जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत का हिस्सा दिखाया गया है, बल्कि अरुणाचल प्रदेश के सभी हिस्सों को भी भारत की क्षेत्रीय सीमा के भीतर दर्शाया गया है। इससे पहले भारत कई बार अमेरिकी और अन्य वैश्विक एजेंसियों द्वारा…
हजारीबाग। हजारीबाग में शनिवार को बाइक सवार तीन अपराधियों ने जेवर दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया। बड़कागांव स्थित डेली मार्केट के पास जेवर दुकानदार प्रभु सोनी से 25 लाख के जेवरात लेकर बदमाश फरार हो गए। भागते वक्त बदमाशों ने 4-5 राउंड फायरिंग भी की। दुकान के पास मौजूद एक व्यक्ति के हाथ में गोली लग गई और वह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में पहुंचाया गया। एक बाइक पर तीन की संख्या में आए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। लूट और फायरिंग के…