Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- प्रिंस खान गैंग के दो मुख्य सहयोगी गिरफ्तार, चतरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
- राम भक्तों के खून से सना है समाजवादी पार्टी का इतिहास… योगी का बड़ा हमला
- करणी सेना नेता हिमांशु हत्या मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे के निशानदेही पर चापड़ बरामद, जमशेदपुर पुलिस को मिली कामयाबी
- दुमका के मसानजोर गेस्ट हाउस में रांची के डाक्टर की मौत, तीन दोस्तों के साथ घूमने आए थे, रात में पी थी शराब
- अगर ईरान ने कराई मेरी हत्या तो…., ट्रंप बोले- एक हजार मिसाइलें लॉक एंड लॉडेड
- ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट समेत 39 नई दवाओं की कीमतें तय, सरकार ने जारी किया आदेश
- बेंगलुरु में ट्रिपल मर्डर, रक्षक बना भक्षक यहां पढ़ें पूरी खबर
- भारत की लोकतांत्रिक यात्रा का मार्गदर्शक है बिहार, विधायक इस गौरवशाली विरासत को कायम रखें: उपराष्ट्रपति
Author: News Maati
नई दिल्ली ।मोटर वाहन घटक विनिर्माण कंपनी सोना कॉमस्टार के चेयरमैन संजय कपूर का बृहस्पतिवार को लंदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 53 वर्ष के थे। कपूर ने कुछ घंटे पहले ही अपने एक्स अकाउंट से अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर पोस्ट डाली थी। खबरों के अनुसार, अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति कपूर को गोल्फ खेलते समय दिल का दौरा पड़ा था। सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड (सोना कॉमस्टार) ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, ‘‘ बेहद दुख के साथ, हम अपने चेयरमैन एवं गैर-कार्यकारी निदेशक संजय कपूर के 12 जून 2025…
नई दिल्ली । इजरायल और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच, तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने देश में मौजूद भारतीय नागरिकों को एक ‘अर्जेंट एडवाइजरी’ जारी की है। इस एडवाइजरी में यहां रह रहे भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने, गैर-जरूरी आवाजाही से बचने और स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। यह सलाह शुक्रवार सुबह इजरायल के ईरान पर बड़े हवाई हमले करने के बाद आई है, जिससे व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की चिंता बढ़ गई है। इजरायल ने ऑपरेशन को ‘नेशन ऑफ लायंस’ नाम दिया है।सोशल मीडिया पर भारतीय मिशन ने इजरायल में रहने वाले…
अहमदाबाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश साइट पर पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल पहुंचकर ज़मीनी स्थिति का आकलन किया। इससे पहले पीएम ने सिविल अस्पताल पहुंचकर विमान दुर्घटना के पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद में एक समीक्षा बैठक भी करेंगे। दूसरी ओर घटना स्थल पर स्निफर डॉग्स का स्क्वाड बुला लिया गया है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। हादसे की जगह को…
तेहरान । इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने शुक्रवार सुबह ईरान के अंदर कई आक्रामक और खतरनाक ऑपरेशनको अंजाम दिए हैं। मोसाद की तरफ से ये हमले ईरान की राजधानी तेहरान समेत उसके रणनीतिक इलाकों में की गई है। सूत्रों के मुताबिक, यह ऑपरेशन ईरान की मिसाइल और एयर डिफेंस क्षमताओं को सीधे नुकसान पहुंचाने के मकसद से किया गया। इजरायली मीडिया ने कहा है कि मोसाद ने ईरान के परमाणु वैज्ञानिक, उनके बैलिस्टिक मिसाइल केन्द्र और एयर डिफेंस पर हमले किए हैं। इन हमलों में खास तौर से ईरान के स्ट्रैटेजिक मिसाइल प्रोग्राम और डिफेंस इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया…
पटना । आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने नई पार्टी बनाने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने इन खबरों को गलत बताया है। तेज प्रताप ने लोगों से ऐसी बातों पर विश्वास न करने की अपील की है। उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के साथ पुरानी तस्वीरें भी शेयर की हैं। तेज प्रताप ने आरजेडी के कुछ लोगों पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कुछ लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया।…
थोउबल/अहमदाबाद । एक शांत से घर में, दर्द और उम्मीद के बीच एक खामोश जंग चल रही है। फोन बजता है। बार-बार। कोई जवाब नहीं देता। यह नंबर है 20 वर्षीय नगंथोई शर्मा का। एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 की वही फ्लाइट अटेंडेंट, जो गुरुवार को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। लंदन के लिए रवाना हुए इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे। विमान ने उड़ान भरी और आधे मिनट में ही दुनिया से गायब हो गया और पीछे छोड़ गया आग, टूटे हुए लोहे के…
रांची । पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों, संदीप प्रधान उर्फ सदीप थापा और बिट्टू सिंह उर्फ आदित्य सिंह को लग्जरी गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। संदीप प्रधान पर हत्या, रंगदारी, हत्या का प्रयास और डकैती जैसे लगभग 30 मामले दर्ज हैं। वहीं, बिट्टू सिंह पर 9 मामले दर्ज हैं। दोनों पर एक साथ भी कई अपराधों में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने संदीप थापा के घर से दो रायफल, जिंदा गोलियां, एक मर्सिडीज कार और जमीन के कागजात बरामद किए हैं। बिट्टू सिंह के घर से पैन कार्ड, वोटर आईडी और बैंक चेकबुक बरामद हुई है। आरोप…
तेल अवीव/तेहरान। इजरायल ने ईरान पर प्री-एम्पटिव स्ट्राइक को टालने के लिए पहला हमला किया है। इजरायल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि “इजरायल ने अपनी नागरिक आबादी की सुरक्षा के लिए यह कार्रवाई की है।” इसके बाद इजरायल में राष्ट्रव्यापी आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। काट्ज ने चेतावनी दी है कि ईरान की तरफ से मिसाइल और ड्रोन हमलों की आशंका है, जो किसी भी क्षण इजरायल के नागरिक क्षेत्रों को निशाना बना सकते हैं। ईरानी सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक राजधानी तेहरान में जोरदार धमाकों की आवाजें…
तेल अवीव। इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने ईरान पर हवाई हमले किए हैं। शुक्रवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान पर इजरायल ने हमला किया। तेहरान के कई हिस्सों से धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। इजरायल की एयरफोर्स ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमला करने की बात कही है। इजरायल ने इस ऑपरेशन को ‘नेशन ऑफ लायंस’ नाम दिया है। IDF का कहना है कि ईरान के पास परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त यूरेनियम जमा हो रहा है। इसलिए ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए ये कार्रवाई की गई है।…
अहमदाबाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यह दौरा करीब 2 घंटे का रहने वाला है। सुबह 10 बजकर 30 पर वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी क्रैश साइट का दौरा करेंगे। इसके बाद सिविल अस्पताल में घायलों से मुलाकात कर सकते हैं। इसके साथ वे हायर लेवल समीक्षा बैठक करेंगे। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में हुई मौतों को ताजा आंकड़ा सामने आया है। अहमदाबाद पुलिस के मुताबिक अभी तक इस हादसे में कुल 265 लोगों की जान गई है। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस कनन देसाई ने मीडिया…