Author: News Maati

अहमदाबाद। अहमदाबाद एयरपोर्ट से गुरुवार की दोपहर उड़ान भरते ही एक भयावह दृश्य ने पूरे शहर को दहला दिया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-177, जो 242 लोगों को लेकर लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही थी, उड़ान भरने के कुछ ही पलों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आसमान में उड़ी चिंगारियां और ज़मीन पर गिरी त्रासदी के इस दृश्य में जब सब कुछ राख में तब्दील हो रहा था, उसी मलबे से एक कराहती आवाज़ निकली—और चमत्कार हुआ। 11A की सीट और एक नई ज़िंदगी : अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जी.एस. मलिक ने घटना के कुछ घंटे बाद बताया, “सीट 11A…

Read More

रांची। शराब घोटाले की जांच में जुटी एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की तफ्तीश में यह तथ्य सामने आया है कि महज एक साल में सिर्फ बीयर की प्रति केन या बोतल पर 10 रुपये की अधिक वसूली से 57 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अफसरों की जेब में चले गए। शराब की हर बोतल में अतिरिक्त वसूली का यह काला कारोबार अब उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव मनोज कुमार के गले की हड्डी बन गया है। एसीबी ने इस पूरे खेल में उनकी संलिप्तता के पुख्ता सबूत इकट्ठा किए हैं। एसीबी ने अपनी जांच में पाया है…

Read More

रांची। रांची के लोअर बाजार थाना पुलिस ने जाली नोट के एक बड़े कारोबार का खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 500 रुपये के 37 जाली नोट, एक बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सुभाष प्रसाद है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि हिंदपीढ़ी निवासी मो. परवेज नाम के व्यक्ति के आवेदन पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मो. परवेज ने पुलिस को बताया कि उसकी सुधा कॉम्प्लेक्स स्थित मोबाइल की दुकान पर एक लड़का आया था। लड़का ने 3500…

Read More

जयपुर/बालोतरा। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे ने पूरे देश को दहला दिया। इस विमान हादसे में मारे गए लोगों में राजस्थान के लोग भी शामिल है। इस बीच बालोतरा जिले की खुशबू राजपुरोहित की भी इस विमान हादसे में दुःखद मौत सामने आई। खुशबू शादी के बाद अपने पति से मिलने के लिए लंदन जा रही थी, लेकिन उसे क्या पता था कि नियति को कुछ और ही मंजूर है। अपने पिया से मिलने गई खुशबू सदा के लिए अपने पति से बिछड़ गई। इधर, अपनी पत्नी का बेसब्री से इंतजार कर रहे उसके पति को…

Read More

नई दिल्ली । गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया, यहां एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। विमान में सवार सभी 241 पैसेंजर्स की मौत हो गई। विमान में सवार गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। यह देश का अब तक का सबसे बड़ा विमान हादसा है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने जान गंवाई है। हादसे में रमेश विश्वास कुमार नाम के एक शख्स की जान बच गई है। इसे ईश्वर का चमत्कार माना जा रहा है। हादसे की दर्दनाक और भयानक तस्वीरें और वीडियो सोशल…

Read More

अहमदाबाद। 12 जून 2025… तारीख जो अहमदाबाद के इतिहास में खौफ और दर्द की काली स्याही से दर्ज हो गई। लोगों ने कभी नहीं सोचा था कि आसमान से मौत इस तरह उतर आएगी… वो भी मेडिकल के मासूम छात्रों के आशियाने में। दोपहर में लंच का समय था। बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में ज़िंदगी अपनी आम रफ़्तार से चल रही थी। कुछ बच्चे लंच के लिए कमरे से बाहर निकले थे, कुछ थालियों में खाना परोस रहे थे… कोई किताबों में खोया था, तो कोई मां-पापा को फोन लगाने की सोच रहा था। तभी… एक भयानक गर्जना हुई……

Read More

रामगढ़। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ गुरुवार को रामगढ़ पहुंचे तो व्यापारियों ने भी उनसे मुलाकात की। रामगढ़ चेंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने उनसे मिलकर अपनी समस्याएं भी रखी। रामगढ़ चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के अध्यक्ष मंजीत साहनी ने अपने सहयोगी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ समस्याओं का निदान करने का आग्रह किया। रांची-दिल्ली ग़रीब रथ भाया बरकाकाना परिचालन प्रतिदिन और राजधानी एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन भाया बरकाकाना से परिचालन कराने, छावनी क्षेत्र अंतर्गत बिल्डिंग बायलॉज में संशोधन करने, रामगढ़ छावनी परिषद अंतर्गत वार्ड न० 8 की प्रतिबंधित भूमि को मुक्त कराने, हज़ारीबाग़…

Read More

अहमदाबाद । गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की आज एअर इंडिया विमान दुर्घटना में मौत हो गई। केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल ने यह जानकारी दी। इस विमान में उनके अलावा 241 अन्य लोग सवार थे। लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख पाटिल ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हमने दो बार मुख्यमंत्री रहे विजय रूपाणी को…

Read More

अहमदाबाद । गुजरात में अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान में सवार एक यात्री इस भयावह घटना में जीवित बच गया। शहर के सिविल अस्पताल के एक चिकित्सक ने यह जानकारी दी। विश्वकुमार रमेश नामक यात्री बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की ‘ए11’ सीट पर था, जिसमें 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। वह अपने भाई के साथ लंदन जा रहे थे। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में कार्यरत डॉ. शरीक एम ने बताया कि रमेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एअर इंडिया का लंदन जा रहा एक विमान आज दोपहर…

Read More

रांची। शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के चर्चित कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ एसीबी कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। एसीबी ने पूछताछ के लिए सिद्धार्थ सिंघानिया को नोटिस जारी कर एसीबी कार्यालय बुलाया था, लेकिन वह एसीबी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे, जिसको लेकर एसीबी की टीम ने कोर्ट से उनकी गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आग्रह किया था। वहीं मामले में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपितों सुधीर कुमार दास, सुधीर कुमार और नीरज कुमार सिंह से एसीबी की टीम रिमांड पर लेकर गुरुवार से पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मॉडल को अपनाकर…

Read More