Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- प्रिंस खान गैंग के दो मुख्य सहयोगी गिरफ्तार, चतरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
- राम भक्तों के खून से सना है समाजवादी पार्टी का इतिहास… योगी का बड़ा हमला
- करणी सेना नेता हिमांशु हत्या मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे के निशानदेही पर चापड़ बरामद, जमशेदपुर पुलिस को मिली कामयाबी
- दुमका के मसानजोर गेस्ट हाउस में रांची के डाक्टर की मौत, तीन दोस्तों के साथ घूमने आए थे, रात में पी थी शराब
- अगर ईरान ने कराई मेरी हत्या तो…., ट्रंप बोले- एक हजार मिसाइलें लॉक एंड लॉडेड
- ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट समेत 39 नई दवाओं की कीमतें तय, सरकार ने जारी किया आदेश
- बेंगलुरु में ट्रिपल मर्डर, रक्षक बना भक्षक यहां पढ़ें पूरी खबर
- भारत की लोकतांत्रिक यात्रा का मार्गदर्शक है बिहार, विधायक इस गौरवशाली विरासत को कायम रखें: उपराष्ट्रपति
Author: News Maati
रांची। रांची के 25 थाना क्षेत्र में छापेमारी कर फरार चल रहे 121 वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने रांची जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 25 थाना क्षेत्र में गुरुवार से लेकर शुक्रवार तक अभियान चलाया। इस अभियान में 216 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल थे। इन टीमों के द्वारा 181 ठिकानों पर छापेमारी कर 121 वारंटी को पकड़ कर जेल भेजा गया। यह कार्रवाई रांची में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य किया गया है।
दुबई। इजरायल ने शुक्रवार की तड़के सुबह ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला किया। इन हमलों में ईरान के कई टॉप कमांडर और 6 परमाणु साइंटिस्ट मारे गए। इजरायल का दावा है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने के बेहद करीब पहुंच चुका है और इसलिए यह हमला जरूरी था। इजरायल के हमले में एयरोस्पेस फोर्स कमांडर आमिर अली हाजीजादेह की भी मौत हो गई है। इसके अलावा आईआरजीसी के कमांडर-इन-चीफ होसैन सलामी ने भी हमले में अपनी जान गंवाई है। तेहरान में 78 लोगों की मौत : ईरान के न्यूज चैनल में दावा किया जा रहा है कि इजरायल ने…
रांची। असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवार की नियुक्ति के मामले में हाई कोर्ट की एकल पीठ के आदेश के खिलाफ दाखिल जेपीएससी की अपील (एलपीए) पर झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने एकल पीठ के आदेश को बरकरार रखते हुए जेपीएससी की अपील खारिज कर उस पर एक लाख का जुमार्ना लगाया है। बीते दिनों मामले में सभी पक्षों को की सुनवाई पूर्ण होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। प्रतिवादी मनोज कुमार कच्छप की ओर से अधिवक्ता सब्यसाची…
वाराणसी। परिवार व पार्टी से बेदखल होने के बाद राजद के संस्थापक मुखिया लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र व पूर्व मंत्री विधायक तेज प्रताप यादव ने काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। बाबा के दरबार में दर्शन पूजन कर कुछ देर धाम में टहलने के दौरान उन्होंनेे श्रद्धालुओं और सुरक्षा कर्मियों से मुस्करा कर बातचीत की और सेल्फी भी ली। दर्शन पूजन के बाद बिहार के विधायक ने शुक्रवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद हो, मां गंगा का निर्मल पवित्र घाट हो, पूरी दुनिया…
रांची । झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को रांची के सिटी एसपी अजीत कुमार और ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने जिले में विधि-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा करते हुए दोनों पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने का निर्देश दिया।
रामगढ़। रामगढ़ जिले के भदानीनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग ने ली है। गैंग के सदस्यों ने इस संबंध में एक मैसेज भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इसमें फायरिंग की आवाज आ रही है। राहुल दुबे के मैसेज में यह लिखा गया है कि गोलीबारी की घटना की पूरी जिम्मेदारी वे ले रहे हैं। रेलवे साइडिंग के ठेकेदार नेपाल यादव, बबलू यादव को भी धमकी इस संदेश के माध्यम से दी गई है। गैंग के लोगों ने कहा है कि भुरकुंडा रेलवे साइडिंग से भी बड़ा धमाका बरकाकाना…
रांची। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण घोटाले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की ओर से निचली अदालत की ओर से आरोप गठित किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में हुई। हाई कोर्ट ने चौथी बार फिर से मधु कोड़ा की ओर से उनके अधिवक्ता की ओर से समय मांगे जाने पर 8 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मामले की अगली सुनवाई आठ सप्ताह बाद होगी। सीबीआई की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव ने पक्ष रखा। इससे पहले तीसरी बार समय मांगे जाने पर मधु कोड़ा पर 4000 रुपए का जुमार्ना लगा था…
रामगढ़। झारखंड से पंजाब तक नशीला पदार्थ डोडा की तस्करी हो रही थी। रामगढ़ पुलिस ने तस्करों की योजना को विफल कर दिया। मांडू थाना क्षेत्र में 128 किलो डोडा लदा एक ट्रक पकड़ा गया है। इस मामले की जानकारी शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी अजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 33 से होकर डोडा लदा एक ट्रक हजारीबाग की तरफ जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मांडू क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया। एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, प्रशिक्षु डीएसपी फौजान अहमद, मांडू इंस्पेक्टर रजत कुमार, मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार के…
रांची। असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवार की नियुक्ति के मामले में हाई कोर्ट की एकल पीठ के आदेश के खिलाफ दाखिल जेपीएससी की अपील (एलपीए) पर झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने एकल पीठ के आदेश को बरकरार रखते हुए जेपीएससी की अपील खारिज कर उस पर एक लाख का जुमार्ना लगाया है। बीते दिनों मामले में सभी पक्षों को की सुनवाई पूर्ण होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। प्रतिवादी मनोज कुमार कच्छप की ओर से अधिवक्ता सब्यसाची…
अहमदाबाद । अहमदाबाद के विमान हादसे में विश्वास कुमार रमेश का बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। विश्वास कुमार रमेश एकमात्र व्यक्ति हैं, जिनकी इस विमान हादसे में जान बची है। अब तक 241 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। विश्वास कुमार रमेश का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मीडिया से बातचीत के दौरान विश्वास कुमार रमेश ने उस खौफनाक मंजर को बयां किया। विश्वास कुमार रमेश का कहना है कि सब कुछ मेरी आंखों के सामने हुआ। विश्वास कुमार ने कहा, ” मुझे खुद भरोसा नहीं होता कि मैं कैसे बाहर जिंदा निकला। क्योंकि…