Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- प्रिंस खान गैंग के दो मुख्य सहयोगी गिरफ्तार, चतरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
- राम भक्तों के खून से सना है समाजवादी पार्टी का इतिहास… योगी का बड़ा हमला
- करणी सेना नेता हिमांशु हत्या मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे के निशानदेही पर चापड़ बरामद, जमशेदपुर पुलिस को मिली कामयाबी
- दुमका के मसानजोर गेस्ट हाउस में रांची के डाक्टर की मौत, तीन दोस्तों के साथ घूमने आए थे, रात में पी थी शराब
- अगर ईरान ने कराई मेरी हत्या तो…., ट्रंप बोले- एक हजार मिसाइलें लॉक एंड लॉडेड
- ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट समेत 39 नई दवाओं की कीमतें तय, सरकार ने जारी किया आदेश
- बेंगलुरु में ट्रिपल मर्डर, रक्षक बना भक्षक यहां पढ़ें पूरी खबर
- भारत की लोकतांत्रिक यात्रा का मार्गदर्शक है बिहार, विधायक इस गौरवशाली विरासत को कायम रखें: उपराष्ट्रपति
Author: News Maati
प्रयागराज ।उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाई कोर्ट के कस्टडी मामले में आए फैसले की इस समय खूब चर्चा हो रही है। हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई के क्रम में कहा है कि मां ही बेटी की सबसे बड़ी हितैषी होती है। बच्चों की कस्टडी के चल रहे मामलों में इलाहाबाद हाई कोर्ट की इस टिप्पणी को अहम माना जा रहा है। कोर्ट ने इस टिप्पणी के साथ 12 वर्षीय बेटी की कस्टडी मां को सौंप दी। दिल्ली की एक लेक्चरर की याचिका पर सुनवाई के क्रम यह फैसला आया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के…
मेदिनीनगर । झारखंड में चलती ट्रेन से गिर कर एक युवती जूही देवी की मौत हो गई थी। मौत के बाद मायके से ससुराल तक में मातम पसरा था। लोग इसे हादसा समझ रहे थे। उन्हें लग रहा था कि जूही का पैर फिसल गया होगा और वो चलती ट्रेन से नीचे आ गिरी होगी। लेकिन पुलिस की जांच में सोनम रघुवंशी कांड जैसा ट्विस्ट आ गया। झारखंड में चलती ट्रेन से गिरकर हुई 24 वर्षीय महिला यात्री की मौत कोई दुर्घटना नहीं थी, बल्कि उसके पति ने उसकी हत्या की थी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी…
मुंबई । दिवगंत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेतासिंह कीर्ति ने अपने प्यारे भाई सुशांत सिंह राजपूत की “पुण्यतिथि” में उन्हें याद करते हुए इंस्टाग्राम में एक वीडियो शेयर किया है। कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि सुशांत किस सोच और भावनाओं के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि उनका भाई सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि एक सोच था – एक ऐसा इंसान जो जीवन, ज्ञान और प्यार में यकीन करता था। वीडियो में श्वेता ने सुशांत की मासूमियत, उनकी जिज्ञासा और उनके अंदर छिपे एक बच्चे जैसे स्वभाव को याद करते…
नई दिल्ली । इसरो ने शनिवार को घोषणा की कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए बहुप्रतीक्षित एक्सिओम-4 वाणिज्यिक मिशन अब 19 जून को लॉन्च होगा। एक्सिओम स्पेस मिशन को 11 जून को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाना था, लेकिन स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट में ईंधन रिसाव और फिर आईएसएस के रूसी खंड में रिसाव के कारण पहले इसे टालना पड़ा। सबसे पहले 29 मई को लॉन्च होने वाले इस 14 दिवसीय मिशन को 8 और 10 जून को भी टालना पड़ा था। शुभांशु शुक्ला…
यरुशलम। ईरान ने शुक्रवार रात इजरायल पर जवाबी हवाई हमले किए, जिसमें देश के दो सबसे बड़े शहरों यरुशलम और तेल अवीव में विस्फोटों की आवाज सुनी गई। एएनआई ने द टाइम्स ऑफ इजरायल के हवाले बताया कि अब तक ईरान ने इजरायल पर दो बार में लगभग 150 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं।यह हमला इजरायल द्वारा अपने पुराने दुश्मन के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े सैन्य हमले के बाद हुआ। अधिकारियों द्वारा लोगों से शरण लेने का आग्रह किए जाने पर पूरे इजरायल में हवाई हमले के सायरन बजने लगे। तेल अवीव के ऊपर मिसाइलें देखी गईं, सेना ने…
समस्तीपुर। ट्रेनों में सफर करने वाले सामान्य श्रेणी के यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अब एसी कोच की तरह नॉन एसी कोच में भी शौचालय में हैंडवॉश की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।रेलवे ने इस दिशा में तैयारियां शुरू कर दी है और जल्द ही यात्रियों को यह सुविधा ट्रेनों में नजर आने लगेगी। मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे द्वारा स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाने तथा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अभी तक यह सुविधा सिर्फ एसी कोच में ही उपलब्ध थी, लेकिन अब नॉन एसी कोच में…
पटना। नामांकन के दो दिन पहले तक राजद प्रदेश अध्यक्ष के पद की दौड़ में दो चेहरे थे। शुक्रवार दोपहर तक उनमें से एक नाम पीछे छूट गया। वे पार्टी के संकट-मोचक माने जाने वाले पूर्व मंत्री आलोक मेहता हैं। उसके बाद यह लगभग तय हो गया कि प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद के स्थानपर अब मंगनी लाल मंडल ही होंगे। कारण यह कि प्रदेश अध्यक्ष का चयन अब तक निर्विरोध ही हुआ है। सुप्रीमो लालू प्रसाद की पसंद व अनुमति से मात्र एक नामांकन होता रहा है। इसकी संभावना प्रबल है कि शनिवार को एकमात्र मंडल का ही नामांकन हो। शुक्रवार…
मुंबई। दिग्गज अभिनेत्री और मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने हर साल 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी से योग करने का आग्रह किया है। इस वर्ष विश्व योग दिवस की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ को साझा करते हुए उन्होंने सभी से नियमित रूप से योग का अभ्यास करने की अपील की। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए योग को आवश्यक बताते हुए उन्होंने कहा कि 21 जून को हर साल ‘विश्व योग दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। हमारे मथुरा के लोग भी पूरे उत्साह के साथ…
पटना । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पटना जोनल कार्यालय ने ठेकेदार रिशु श्री के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के तहत कार्रवाई करते हुए तीन राज्यों में उसके ठिकानों पर छापेमारी कर 11.64 करोड़ रुपए की नकदी और कई दस्तावेज जब्त किए हैं। ईडी ने बिहार के पटना और मुजफ्फरपुर, गुजरात के सूरत और हरियाणा के पानीपत में नौ स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य और लगभग 11.64 करोड़ रुपए नकद जब्त किए गए। जांच अभी जारी है। जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई बिहार की विशेष सतर्कता इकाई (एसवीयू) द्वारा दर्ज एक…
रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बिजय चौरसिया ने हेमंत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी द्वारा यूट्यूबरों और पत्रकारों पर दिए आदेश पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि एक तरफ राज्य के स्वास्थ्य केंद्रों में मंत्री ने दलालों, बिचौलियों के हस्तक्षेप और प्रवेश पर खुली छूट दे रखी है, दूसरी ओर सच्चाई उजागर करते राज्य के यूट्यूबरों और पत्रकारों पर प्रतिबंध लगाने का तुगलकी फरमान जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी ही नाकामियों से डरी हुई है और चीजों को सुधारने के बजाय उसे छिपाने के घृणित प्रयास में लगी है। उन्होंने कहा…