Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, दो छात्राएं बनीं स्टेट टॉपर
- राज्यपाल ने अत्याधुनिक पुस्तकालय का किया निरीक्षण, कहा- रांची को जल्द ही एक वर्ल्ड क्लास मॉडर्न लाइब्रेरी मिलेगी
- 3500 अतिरिक्त अमेरिकी सैनिक मध्य पूर्व पहुंचे, ईरान में जमीनी जंग की तैयारी
- नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की होगी जांच
- इजरायली सेना का दावा : कुछ ही दिनों में पूरी तरह तबाह हो जाएंगे ईरान के सभी महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने
- ‘जागरूक रहें, अफवाहों के बहकावे में ना आएं’, प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से अपील
- अमेरिकी मीडिया का दावा, ईरान में कई हफ्तों तक जमीनी सैन्य अभियानों की तैयारी कर रहा पेंटागन
- झारखंड बीजेपी की नई कार्यकारिणी घोषित, 9 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और 9 मंत्री बनाए गए
Author: News Maati
मुंबई । देश में अब सूक्ष्म और लघु उद्यम (एमएसएमई) को 20 लाख रुपए तक का कोलैटरल फ्री लोन (बिना कुछ गिरवी रखकर लोन लेना) मिलेगा। यह जानकारी आरबीआई की ओर से सोमवार को जारी सर्कुलर में दी गई। आरबीआई द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को लोन देने संबंधी (संशोधन) निर्देश, 2026 जारी किए हैं। ये संशोधन निर्देश सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को लोन देने संबंधी मुख्य दिशा-निर्देश (दिनांक 23 जुलाई, 2025 तक अपडेटेड) के कुछ प्रावधानों में बदलाव करते हैं। सर्कुलर में आगे…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के 9वें संस्करण के दूसरे एपिसोड में छात्रों को ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ के सही इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी है। पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि वे टेक्नोलॉजी के गुलाम न बनें, बल्कि खुद का विस्तार करें। कोयंबटूर के छात्र आदि विक्रम ने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि क्या हमें एआई से डरना चाहिए? उन्होंने पूछा, “आजकल के जमाने में एआई का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। हम देख सकते हैं कि कई कंपनियों में इंसान नहीं, बल्कि एआई कर्मचारी भी होते हैं। तो क्या हमें एआई से…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के 9वें संस्करण का दूसरा एपिसोड सोमवार को जारी किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अद्भुत प्रतिभा के धनी हमारे विद्यार्थियों में अपने सपनों को सच करने की पूरी क्षमता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अद्भुत प्रतिभा के धनी हमारे विद्यार्थियों में अपने सपनों को सच करने की पूरी क्षमता है। ‘परीक्षा पे चर्चा’ का उद्देश्य भी यही है कि कैसे वे अपनी प्रतिभा और कौशल का सार्थक इस्तेमाल कर सकते हैं।” इस अवसर पर पीएम मोदी…
टोक्यो/नई दिल्ली। जापान के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। रविवार को हुए आम चुनावों में प्रधानमंत्री सनाई तकाइची के नेतृत्व वाले गठबंधन ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है। तकाइची की इस शानदार जीत के बाद भारत और जापान के बीच रणनीतिक संबंधों के और अधिक प्रगाढ़ होने की संभावना जताई जा रही है। 352 सीटों के साथ ‘ऐतिहासिक’ जनादेश 465 सदस्यों वाले जापानी निचले सदन में सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) और जापान इनोवेशन पार्टी के गठबंधन ने कुल 352 सीटों पर कब्जा जमाया है। जापानी मीडिया आउटलेट्स और प्रसारक एनएचके (NHK)…
रांची। भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद राजीव प्रताप रूडी ने केंद्रीय बजट 2026-27 को आत्मनिर्भर और विकसित भारत को सशक्त आधार प्रदान करने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट से झारखंड को विकास की नई गति मिलेगी। वे रविवार को रांची स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे रूडी ने बताया कि इस बजट में झारखंड के लिए कर हस्तांतरण और अनुदान में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। वित्त वर्ष 2026-27 में राज्य को 51,236 करोड़ रुपये का कर हस्तांतरण प्रस्तावित है, जबकि वर्ष 2014 से अब तक झारखंड को…
पटना। जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद को राजद और परिवार से निकाले जाने को जयचंदों की साजिश करार दिया। उन्होंने आरजेडी में मौजूद पांच नेताओं मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज खान, शक्ति सिंह और सुनील सिंह को जयचंद करार दिया। तेज प्रताप ने यह भी आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों के इशारे पर अनुष्का यादव के साथ उनके फोटो और रिलेशन की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल की गईं और साजिश के तहत उन्हें बदनाम किया गया। तेज प्रताप यादव ने रविवार रात पटना में पत्रकारों से बातचीत में…
रायपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वामपंथी उग्रवाद पर सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। साथ ही, गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ में विभिन्न विकास कार्यों पर भी एक समीक्षा बैठक की।शाह ने कहा कि नक्सलवाद अंत के कगार पर पहुँच चुका है और 31 मार्च 2026 से पहले देश पूरी तरह नक्सल-मुक्त हो जाएगा। माओवादियों के खिलाफ चल रही लड़ाई बिखरी हुई नहीं होनी चाहिए। विभिन्न राज्यों और केन्द्रीय एजेंसियों के बीच सुचारू समन्वय की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि शेष बचे माओवादियों को अन्य राज्यों में भागने नहीं…
रामगढ़। रामगढ़ की धरती एक ऐतिहासिक पल का गवाह बना। 101 जोड़े सात फेरे लेकर सात जन्मों के बंधन में बंध गए। सिद्धू-कान्हु मैदान में अभूतपूर्व सांसद सामूहिक विवाह उत्सव का यह दृश्य लोगों के जेहन में सदैव यादगार रहेगा। खासकर उन 101 जोड़ों को, जिन्होंने और उनके परिजनों ने कभी कल्पना तक नहीं की होगी कि उनके दूल्हे इस कदर सजी-धजी कार में बैंड, बाजा, बारात के साथ रंग-बिरंगी आतिशबाजियों के बीच झूमते-गाते और नाचते उनके साथ सात फेरे लेंगे। राज्यपाल संतोष गंगवार समेत कई गणमान्य हस्तियां उनकी शादी के गवाह बने और सभी नव दंपति को आशीर्वाद दिया।…
पटना। कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन गंगा पुल परियोजना का बचा हुआ काम अप्रैल महीने तकर पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को इस प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने उन्हें इस पुल के निर्माण से संबंधित अपडेट दिया।मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को काम तीव्र गति से पूरा किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुल के साथ-साथ पहुंच पथ का निर्माण पूरा करें ताकि आवागमन सुचारू ढंग से हो सके। इस पुल प्रोजेक्ट के पूरा हो जाने से इस क्षेत्र के लोगों को पटना से निर्बाध संपर्कता मिलेगी। इस क्षेत्र में…
मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मुंबई में आयोजित ‘मुंबई व्याख्यानमाला’ के दूसरे दिन समाज, राजनीति, भाषा, जाति और राष्ट्र से जुड़े कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। ‘100 इयर्स ऑफ संघ जर्नी : न्यू होराइजन्स’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ में पद योग्यता के आधार पर मिलता है, न कि जाति के आधार पर। मोहन भागवत ने कहा कि सरसंघचालक का पद किसी जाति विशेष के लिए आरक्षित नहीं है। अनुसूचित जाति या जनजाति से होना कोई बाधा नहीं है और ब्राह्मण होना कोई अतिरिक्त योग्यता नहीं मानी…