Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की होगी जांच
- इजरायली सेना का दावा : कुछ ही दिनों में पूरी तरह तबाह हो जाएंगे ईरान के सभी महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने
- ‘जागरूक रहें, अफवाहों के बहकावे में ना आएं’, प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से अपील
- अमेरिकी मीडिया का दावा, ईरान में कई हफ्तों तक जमीनी सैन्य अभियानों की तैयारी कर रहा पेंटागन
- झारखंड बीजेपी की नई कार्यकारिणी घोषित, 9 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और 9 मंत्री बनाए गए
- इंटरनेशनल रिले प्रतियोगिता में झारखंड ने जीता एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक
- खूंटी के मुरहू में दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी और आम लोग घायल
- रांची के कई इलाकों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
Author: News Maati
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रांची जोनल ऑफिस के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले की सीबीआई जांच को लेकर दाखिल याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से रोस्टर के अनुसार उक्त याचिका दूसरी कोर्ट में लगाए जाने की बात कही, जबकि ईडी ने इसका विरोध किया। अदालत ने मामले में जांच की रोक को बरकरार रखा और अगली सुनवाई 17 फरवरी को निर्धारित की है। पिछली सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से उक्त याचिका की वैधता पर सवाल उठाया था और कहा कि यह याचिका सुनवाई के योग्य नहीं…
रांची। डोरंडा थाना क्षेत्र के डिबडीह इलाके से लापता 11 वर्षीय नेहा टोप्पो की बरामदगी के लिए रांची पुलिस ने इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने कहा है कि नेहा के संबंध में सही सूचना देने वाले को 21 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। बच्ची की तलाश को लेकर पुलिस गंभीरता से जांच में जुटी हुई है और डोरंडा सहित आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, नेहा टोप्पो डिबडीह में अपने मौसा सुनील…
नई दिल्ली । भारत-यूएस द्विपक्षीय समझौता वैश्विक व्यापार में देश के लिए एक अहम उपलब्धि है। इससे 30 ट्रिलियन डॉलर के अमेरिकी बाजार में भारतीय निर्यातकों को प्राथमिकता के आधार पर पहुंच मिलेगी। यह जानकारी सरकार की ओर से सोमवार को जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में दी गई। सरकार ने बताया कि यह समझौता काफी व्यापक है और इसमें बड़ी संख्या में वस्तुओं का जीरो ड्यूटी पर निर्यात सुनिश्चित किया गया है। इससे दोनों देशों में डिजिटल और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कॉरपोरेशन बढ़ेगा । इसमें किसानों, एमएसएमई और घरेलू इंडस्ट्री के लिए भी सुरक्षा को सुनिश्चित किया…
मुंबई । इनकम टैक्स विभाग ने इनकम टैक्स नियमों का एक नया ड्राफ्ट जारी किया है, जिसमें टैक्स से जुड़े फॉर्म्स की नंबरिंग बदलने का प्रस्ताव रखा गया है, जिसका उद्देश्य टैक्स देने वाले लोगों, टैक्स एक्सपर्ट्स और संस्थानों के लिए टैक्स से जुड़ी जानकारी भरने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। यह बदलाव इसलिए किया जा रहा है क्योंकि नया इनकम टैक्स एक्ट 2025, 1 अप्रैल से लागू होने वाला है। इस ड्राफ्ट के साथ नए फॉर्म टेम्पलेट भी जारी किए गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अब तक इस्तेमाल हो रहे पुराने फॉर्म नंबर कई दशकों में…
नई दिल्ली । भारत के चंद्रयान-4 मिशन के लिए इसरो ने चंद्रमा की सतह पर उस जगह की पहचान कर ली है, जहां विक्रम लैंडर सुरक्षित उतर सकता है। यह इलाका चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में है। चंद्रयान-4 मिशन में अभी करीब दो साल की देर है, लेकिन यह भारत का अबतक का सबसे जटिल चंद्रमा मिशन है, क्योंकि इसकी डिजाइनिंग ऐसे की जा रही है, ताकि यह चंद्रमा की सतह से सैंपल लेकर सुरक्षित धरती पर वापस लौट सके। इसरो चेयरमैन वी नारायणन ने पहले कहा था, ‘चंद्रयान-4 के लिए हम 2028 का लक्ष्य रख रहे हैं।’ लैंडिंग…
पटना । बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान सोमवार को विधान परिषद में विपक्षी सदस्यों द्वारा प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा किया गया। इस क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित अन्य विपक्ष के सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। विधान परिषद में बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर राबड़ी देवी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच नोकझोंक देखने को मिली। राजद के एमएलसी सुनील सिंह ने दरभंगा में छह साल की बच्ची के दुष्कर्म के बाद हत्या का मुद्दा उठाया तो पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को पश्चिम बंगाल के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) मामले पर सुनवाई हुई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के अन्य नेताओं की याचिकाओं पर यह सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में दस्तावेजों की पड़ताल और फाइनल वोटर लिस्ट की समयसीमा को 1 हफ्ते बढ़ाया। पहले फाइनल वोटर लिस्ट जारी करने की डेडलाइन 14 फरवरी थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार सुनिश्चित करें कि उसकी ओर से उपलब्ध कराए गए 8505 ग्रुप बी के अधिकारी कल शाम 5 बजे तक निर्वाचन अधिकारी (निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी) को रिपोर्ट करें। ईसीआई…
मुंबई । देश में अब सूक्ष्म और लघु उद्यम (एमएसएमई) को 20 लाख रुपए तक का कोलैटरल फ्री लोन (बिना कुछ गिरवी रखकर लोन लेना) मिलेगा। यह जानकारी आरबीआई की ओर से सोमवार को जारी सर्कुलर में दी गई। आरबीआई द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को लोन देने संबंधी (संशोधन) निर्देश, 2026 जारी किए हैं। ये संशोधन निर्देश सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को लोन देने संबंधी मुख्य दिशा-निर्देश (दिनांक 23 जुलाई, 2025 तक अपडेटेड) के कुछ प्रावधानों में बदलाव करते हैं। सर्कुलर में आगे…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के 9वें संस्करण के दूसरे एपिसोड में छात्रों को ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ के सही इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी है। पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि वे टेक्नोलॉजी के गुलाम न बनें, बल्कि खुद का विस्तार करें। कोयंबटूर के छात्र आदि विक्रम ने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि क्या हमें एआई से डरना चाहिए? उन्होंने पूछा, “आजकल के जमाने में एआई का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। हम देख सकते हैं कि कई कंपनियों में इंसान नहीं, बल्कि एआई कर्मचारी भी होते हैं। तो क्या हमें एआई से…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के 9वें संस्करण का दूसरा एपिसोड सोमवार को जारी किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अद्भुत प्रतिभा के धनी हमारे विद्यार्थियों में अपने सपनों को सच करने की पूरी क्षमता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अद्भुत प्रतिभा के धनी हमारे विद्यार्थियों में अपने सपनों को सच करने की पूरी क्षमता है। ‘परीक्षा पे चर्चा’ का उद्देश्य भी यही है कि कैसे वे अपनी प्रतिभा और कौशल का सार्थक इस्तेमाल कर सकते हैं।” इस अवसर पर पीएम मोदी…