Author: News Maati

वॉशिंगटन । दीवाली का त्योहार जैसे-जैसे करीब आ रहा है, भारत के अलग-अलग हिस्सों में हलचल तेज हो रही है। बाजार और घरों की साफ-सफाई और सजावट शुरू हो चुकी है। हालांकि, दीवाली के इस त्योहार की जगमगाहट भारत तक ही सीमित नहीं रह गई है, बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भी दीवाली मनाई जाने लगी है। इसी क्रम में अमेरिका के कैलिफोर्निया में दीवाली के दिन छुट्टी की घोषणा की गई है। मंगलवार को कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने असेंबली बिल 268 पर साइन करके इसे आधिकारिक तौर पर राज्य की छुट्टियों की लिस्ट में शामिल कर…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश की मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर में अवसरों का जिक्र करते हुए कहा कि यह निवेश, इनोवेशन और ‘मेक इन इंडिया’ के लिए सबसे अच्छा समय है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2025 में बोलते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए तैयार है और सेमीकंडक्टर, मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग और डेटा सिक्योरिटी जैसे उभरते हुए सेक्टर्स में अहम खिलाड़ी बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में कोई भी बाधा भारत के लिए आगे आकर समाधान प्रदान करने का अवसर…

Read More

नई दिल्ली । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर दो दिवसीय भारत दौरे पर मुंबई पहुंचे हैं, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। पीएम स्टार्मर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। बता दें कि ब्रिटेन के 125 सबसे प्रमुख सीईओ, अग्रणी उद्यमी, विश्वविद्यालय के कुलपति और सांस्कृतिक संस्थान के अधिकारी के साथ पीएम कीर स्टार्मर भारत पहुंचे हैं। भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दोनों नेता भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) द्वारा प्रस्तुत अवसरों पर…

Read More

NDA से कोई नाराजगी नहीं, अपना हक मांग रहा हूं : मांझी पटना । हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को कहा कि एनडीए से कहीं कोई नाराजगी नहीं है। मैं सिर्फ अपना हक मांग रहा हूं। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर हम लोग एनडीए के नेताओं से आग्रह कर रहे हैं। जिसके पास एक-दो विधायक हैं, वह खुद को बड़ा मानता है। हम अपमान का घूंट कब तक पीते रहेंगे? उन्होंने कहा कि एनडीए अगर हमें बल देगा तो हम उसे ही मजबूत करेंगे। हम लोग हर वक्त एनडीए…

Read More

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी सलीम डोला से जुड़े ड्रग सिंडिकेट पर शिकंजा कसा है। मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत ईडी ने बुधवार को मुंबई में 8 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह छापेमारी फैसल जावेद शेख और अल्फिया फैसल शेख की ओर से संचालित एक ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़ी अवैध कमाई का पता लगाने के लिए की गई है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि फैसल शेख, कुख्यात ड्रग तस्कर सलीम डोला के जरिए एमडी जैसे ड्रग्स की खरीद-फरोख्त कर रहा…

Read More

बिहार । पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर उनके बेटे और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भावुक संदेश शेयर किया। चिराग ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरे जोश और ताकत के साथ मैदान में उतरेगी, ताकि पिता के सपनों को साकार किया जा सके। उन्होंने कहा कि पापा हमेशा कहा करते थे, जुर्म करो मत, जुर्म सहो मत। जीना है तो मरना सीखो, कदम-कदम पर लड़ना सीखो।चिराग ने आगे ‘एक्स’ पर लिखा, “पापा, आपकी पुण्यतिथि पर आपको मेरा नमन। मैं विश्वास दिलाता…

Read More

पटना। राजधानी पटना ने मंगलवार को अपने सपनों को हकीकत में बदलते देखा, जब वर्षों की प्रतीक्षा के बाद मेट्रो ट्रेन सेवा आम यात्रियों के लिए शुरू कर दी गई। सुबह से ही शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोग परिवार, दोस्तों और बच्चों के साथ स्टेशन पर पहुंचे और मेट्रो की पहली यात्रा का हिस्सा बने। पहले दिन पांच हजार यात्रियों ने मेट्रो से सफर किया। 80 हजार रुपये मेट्रो को आमदनी हुई। पहले चरण में पाटलीपुत्र बस टर्मिनल से भूतनाथ तक की मेट्रो सेवा शुरू की गई है। पटना मेट्रो का पहले दिन हर स्टेशन पर भीड़…

Read More

गयाजी । बिहार से बैंकॉक की फ्लाइट शुरू हो गई। गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए एक महत्वपूर्ण दिन रहा। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक स्थित दोम्यौंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वर्ष 2025 की पहली एयरबस-320 विमान सेवा का आगमन हुआ। ये उड़ान दोपहर 12:40 बजे गया पहुंची, जिसमें कुल 118 यात्री सवार थे, और ये 13:40 बजे बैंकॉक के लिए उड़ान भरी। ये अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा गया हवाई अड्डे की कनेक्टिविटी में चार चांद लगाएगा। ये सेवा विशेष रूप से बौद्ध सर्किट पर्यटन, भारत-थाईलैंड के सांस्कृतिक संबंधों और व्यापारिक आदान-प्रदान को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। बौद्ध सर्किट और…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। आचार संहिता लागू होते ही निर्वाचन आयोग और स्थानीय प्रशासन एक्शन मोड में आ गए हैं। इस कड़ी में राज्य में प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा व्यापक रूप से निगरानी और गहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए नकदी, शराब, मादक पदार्थ, बहुमूल्य वस्तुएं और अन्य उपहारों के वितरण पर रोक लगाने के उद्देश्य से ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में एजेंसियों ने बड़ी मात्रा में जब्ती की है। कार्रवाई…

Read More

रांची। दिल्ली स्थित ईडी की अपीलीय न्यायाधिकरण ने ईडी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास से तथाकथित भूमि घोटाला मामले जब्त की गई बीएमडब्ल्यू कार को रिलीज करने का निर्देश दिया है। पीएमएलए के तहत अपीलीय न्यायाधिकरण के सदस्य वी आनंदराजन की अध्यक्षता में 25 सितंबर को पारित इस आदेश में छह सप्ताह के भीतर गाड़ी छोड़ने का आदेश दिया गया है। अधिकरण ने अपने आदेश में कहा कि तेजी से खराब होने वाली संपत्ति को केवल एक अस्पष्ट आशंका के आधार पर अनिश्चितकाल तक नहीं रोका जा सकता है। यह आदेश भगवान दास होल्डिंग कंपनी की ओर से दाखिल…

Read More