Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नेमरा में पारंपरिक संस्कार निभा रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मां के निधन के बाद निभाई भोजन परोसने की रस्म
- लातेहार में आदिवासी महिला को हाथ बांधकर पुलिस ने उलटा लटकाया, हेमंत सोरेन ने जांच का दिया आदेश
- भारतवंशी को नोबेल शांति पुरस्कार, जानें कौन हैं नवनीतम पिल्लई ?
- विधानसभा उपचुनाव : बंगाल और असम में खिला कमल
- पीएम मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट, यूपी चुनाव से पहले योगी का बड़ा ऐलान
- टी20 : जेएससीए में ये 5 भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं वेस्टइंडीज के लिए सिरदर्द
- सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमों पर उठाए सवाल
- वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन
Author: News Maati
गुमला। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ महतो के नेतृत्व में गुमला मुख्यालय में आदिवासी रैयतों ने एनएच 43 चौड़ीकरण के खिलाफ मंगलवार को जोरदार आंदोलन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुमला-घाघरा मार्ग पर भारत माला परियोजना के तहत तय मार्ग से हटकर सड़क डायवर्ट की जा रही है, जिससे 19 मौजा की उपजाऊ भूमि प्रभावित हो रही है। प्रशासन को समझना होगा यदि किसी भी हाल में आदिवासियों की जमीनें छीनी गई तो उग्र आंदोलन होगा। जान देंगे लेकिन आदिवासियों की एक इंच जमीन लूटने नहीं देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना ग्राम सभा…
धनबाद। धनबाद पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंकमोड़ थाना क्षेत्र स्थित द होटल कैसल में छापेमारी कर नौ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से पांच लाख 80 हजार 700 रुपये नकद, 17 मोबाइल फोन, 23 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, एक एप्पल आईपैड और एक डेल लैपटॉप भी जब्त किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार को होटल के एक कमरे में छापेमारी की,…
पटना। बिहार में शनिवार-रविवार को हुई मूसलाधार बारिश से सासाराम-रोहतास जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर बीते 48 घंटे से लगा 25 किलोमीटर लम्बा जाम मंगलवार देर शाम खुल गया है। हालांकि यह जाम औरंगाबाद से कैमूर तक फैला हुआ है। दो दिनों पूर्व जिले में हुई मूसलाधार बारिश के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के विभिन्न जगहों पर सिक्स लेन निर्माण कंपनी द्वारा बनाए गए डायवर्सन एवं सर्विस लेन में पानी भर गया है। इतना हीं नहीं इन सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और जल जमाव के कारण गाड़ियां रेंगते हुए सड़क पार कर रही हैं, जिसके चलते जाम…
रांची। रांची स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) घटक दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें आगामी 11 नवंबर को होने वाले घाटशिला उपचुनाव में राजग की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि घाटशिला उपचुनाव में राजग प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। विधानसभा क्षेत्र की जनता हेमंत सरकार की वादा खिलाफी से तंग आ चुकी है। पिछले 6 वर्षों में राज्य का विकास ठप्प हो चुका…
रामगढ़। झारखंड के प्रदेश भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर आदित्य साहू के मनोनयन के बाद वैश्य समाज में हर्ष का माहौल है। रामगढ़ में मंगलवार को झारखंड वैश्य समाज ने आदित्य साहू को सम्मानित किया। झारखंड वैश्य समाज के महासचिव रविंद्र साहू, कार्यकारी अध्यक्ष रवि साहू, केंद्रीय संगठन मंत्री शिव शंकर साहू, प्रवक्ता संतोष रंजन मोदी सहित अन्य को बुके देकर, शाॅल और चुनरी ओढ़ाकर साहु को सम्मानित किया। मौके पर झारखंड वैश्य समाज के केंद्रीय महासचिव रविन्द्र साहू ने भाजपा के प्रति आदित्य साहू को झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पर वैश्य समाज की ओर से आभार…
रांची।रांची में “हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी” अभियान के तहत विकसित भारत-2047 मैराथन का आयोजन आगामी 12 अक्टूबर को किया जाएगा, जिसमें 25 हजार के अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। देश के रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। रांची के अरगोड़ा स्थित अपने कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वदेशी संकल्प के आह्वान पर आयोजित यह मैराथन रांची का एक ऐतिहासिक आयोजन बनने जा रहा है, जिसमें लगभग 25,000 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। यह मैराथन झारखंड…
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव में 10 सभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रतिदिन चार सभाएं करेंगे। प्रधानमंत्री के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभाओं की तैयारी शुरू हो गई है। जरूरत पड़ने पर प्रधानमंत्री की सभाओं की संख्या बढ़ भी सकती है। साल भर पहले हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने राज्य में 15 सभाएं की थी। उनका रोड शो भी हुआ था। इसबार के विधानसभा चुनाव की खास बात यह है कि प्रधानमंत्री चुनाव की घोषणा से पहले इस साल अब तक सात बार बिहार…
रांची। घाटशिला उपचुनाव की घोषणा के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विस्तारित बैठक 15 अक्टूबर को बुलाई गई है। झामुमो अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 15 अक्टूबर को झामुमो की विस्तारित बैठक बुलाई है। सुबह 11 बजे से हरमू स्थित सोहराई भवन में होने वाली बैठक में पार्टी की केंद्रीय समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्य, सभी जिलाध्यक्ष, सचिव, महानगर अध्यक्ष, जिला एवं महानगर संयोजकों को बुलाया गया है। बैठक में घाटशिला उपचुनाव, बिहार चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा पार्टी के 13वें केंद्रीय महाधिवेशन के बाद सांगठनिक स्थिति, वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति और सदस्यता अभियान की…
जमशेदपुर। दुर्गा पूजा के दौरान लगाए गए आई लव मोहम्मद पोस्टर को लेकर उपजा विवाद अब और गहराता जा रहा है। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के सक्रिय नेता अरुण सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद शहर का माहौल एक बार फिर गरम हो गया है। मंगलवार को इस गंभीर घटना को लेकर विहिप का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला। प्रतिनिधिमंडल में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरुण महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए धमकी देने वालों के खिलाफ त्वरित और निष्पक्ष…
सरायकेला । सरायकेला-खरसावां जिले के दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी की पहचान बन चुकी मादा हाथी रजनी का 16वां जन्मदिन मंगलवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर वन विभाग की ओर से स्थानीय ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे माहौल में उत्सव का रंग दिखाई दिया और हर कोई रजनी को शुभकामनाएं देने पहुंचा। करीब 13 वर्ष पहले दलमा के जंगलों में झुंड से बिछड़ने और घायल अवस्था में पाए जाने के बाद वन विभाग की टीम ने इस मादा हाथी को रेस्क्यू किया था। उस समय…