Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- मारवाड़ी महिला के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 80 लोगों की जांच
- बिहार में किसानों को सिर्फ 55 पैसे प्रति यूनिट में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान
- ग्रो मोर, अचीव मोर’ के मंत्र के साथ विकसित भारत की ओर बढ़ रहा देश : मोदी
- बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
- अब बिहार वासियों के थाली में परोसा जाएगा सुपर फूड
- रांची के अशोक नगर में चोरों ने दो बिल्डरों के घरों को बनाया निशाना, उड़ा ले गए लाखों के गहने
- सीवान में आय से ज्यादा संपत्ति मामले में उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर छापेमारी
- जमशेदपुर में युवक को घेरकर मार डाला, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली
Author: News Maati
रांची। रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि रांची में भारतीय तटरक्षक बल के जरिये एक ऐसे अभियान की शुरूआत की जा रही है, जो पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने युवाओं से कहा कि वह भी राष्ट्र प्रथम की भावना से करियर और राष्ट्र सेवा दोनों कार्य साथ-साथ कर सकें। सेठ शुक्रवार को अरगोड़ा स्थित अपने केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस आह्वान को बताया, जिसमें देश के अधिक से अधिक युवाओं को देश की सुरक्षा में अपनी भागीदारी निभाने को कहा गया है। इसी उद्देश्य से रक्षा मंत्री…
चेन्नई। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने आॅपरेशन सिंदूर को लेकर विदेशी मीडिया में पाकिस्तान को हुए नुकसान को कमतर दिखाने और भारतीय सैन्य क्षमता को क्षति पहुंचने के दावों को शुक्रवार को आड़े हाथों लिया और चुनौती देते हुए कहा कि कोई भी विदेशी संस्थान ऐसा कोई प्रमाण या तस्वीर दिखाये जिससे भारत को हुई क्षति की पुष्टि होती हो। डोभाल ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के 62वें दीक्षांत समारोह में भारत की सैन्य क्षमता एवं दक्षता के बारे में खुल कर बोला। उन्होंने कहा कि आॅपरेशन सिंदूर में भारत की कामयाबी का कारण स्वदेशी तकनीक का…
नयी दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपनी हिट फिल्म ‘दूल्हे राजा’ की रिलीज के 27 वर्ष पूरे होने के मौके पर फिल्म की कुछ तस्वीरें साझा करके पुरानी यादें ताजा की। हरमेश मल्होत्रा द्वारा निर्देशित ‘दूल्हे राजा’ 10 जुलाई 1998 को रिलीज हुई थी। फिल्म में गोविंदा, कादर खान, जॉनी लीवर और मोहनीश बहल भी अहम भूमिका में थे। रवीना टंडन ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर बृहस्पतिवार को अभिनेता गोविंदा के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, ‘‘ ‘दूल्हे राजा’ के 27 साल पूरे!!!! मस्ती, मस्ती और केवल मस्ती। हरमेश जी, कादर भाई और इस फिल्म…
रांची। झारखंड पुलिस के इंस्पेक्टर से डीएसपी बने रांची जिला के छह अधिकारियों को बैच लगाया गया। डीआईजी सह रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा के दफ्तर में पीपिंग सेरेमनी के तहत सभी अधिकारियों को एक-एक कर डीएसपी रैंक का बैच लगाया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गयी। इंस्पेक्टर विजय सिंह, लोअर बाजार के थानेदार इंस्पेक्टर दयानंद, बरियातु थानेदार मनोज कुमार, अरगोड़ा थाना प्रभारी आलोक सिंह, इंस्पेक्टर महेश्वर प्रसाद रंजन और तलेश्वर प्रसाद कुशवाहा को रांची के आईजी मनोज कौशिक ने बैच लगाकर सम्मानित किया। इन अधिकारियों के कंधे पर लगे इंस्पेक्टर रैंक के बैच को हटाकर डीएसपी रैंक…
लातेहार। लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के छह अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने दो देशी पिस्तौल और छह जिंदा गोलियां बरामद की। गिरफ्तार अपराधियों में मोहम्मद शाहिद अंसारी ,शमशाद अंसारी, मुजम्मिल अंसारी लोहरदगा के रहने वाले हैं। तरुण यादव और मनोज तूरी चंदवा लातेहार के रहने वाला है। वही नितेश उरांव गुमला का रहने वाला है । शुक्रवार को प्रेस वार्ता करते हुए एसपी कुमार गौरव ने बताया कि मुझे सूचना मिली कि राहुल सिंह के इशारे पर कुछ अपराधी हथियारों के साथ लैश…
रांची। झारखंड उच्च न्यायलय ने टेंडर घोटाला के जरिए करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपित पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका खारिज कर दी है। उच्च न्यायलय के आदेश से आलमगीर आलम को झटका लगा है। दरअसल 26 जून को ईडी और बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में सुनवाई हुई। आलमगीर आलम को रांची पीएमएलए (प्रीवेन्शन आॅफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष अदालत ने बेल देने से इंकार…
नई दिल्ली। झारखंड में एक Coal Block के Allotment में अनियमितताओं के मामले में राउज एवेन्यू की विशेष CBI अदालत ने फैसला सुनाया। अदालत ने जेएएस इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही इस कपंनी के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार जायसवाल को तीन साल जेल की सजा सुनाई। विशेष न्यायाधीश संजय बंसल ने झारखंड में महुआगढ़ी कोल ब्लाॅक के आवंटन में सजा सुनाते हुए कहा कि मौजूदा मामले में कंपनी और उसके निदेशक ने भारत सरकार के साथ धोखाधड़ी करके उक्त ब्लाक हासिल किया था। अदालत ने सीबीआई के इस तर्क को…
वाशिंगटन ।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कनाडा से आयातित वस्तुओं पर शुल्क 35 प्रतिशत कर रहे हैं। अमेरिका के इस कदम से दो करीबी साझेदार देशों के बीच दशकों पुराने संबंधों में और दरार आ सकती है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को संबोधित एक पत्र में ट्रंप ने फरवरी में घोषित 25 प्रतिशत शुल्क को और बढ़ाने का निर्णय लेने का जिक्र किया। यह कदम कथित रूप से कनाडा पर ‘फेंटानायल’ की तस्करी पर रोक लगाने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है, हालांकि अमेरिका में इस मादक पदार्थ की…
नई दिल्ली। अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और उनके एक्सिओम-4 चालक दल ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 230 सूर्योदय देखे हैं और कक्षीय प्रयोगशाला में दो सप्ताह के अंत में अंतरिक्ष में लगभग 100 लाख किलोमीटर की यात्रा की है। शुक्ला, पैगी व्हिटसन, स्लावोज उज़्नान्स्की-विस्नीवस्की और टिबोर कापू सहित एक्सिओम-4 चालक दल ने भी आईएसएस पर अपना अंतिम अवकाश दिवस बिताया, तथा पृथ्वी पर वापसी की तारीख की नासा द्वारा घोषणा की प्रतीक्षा की। एक्सिओम स्पेस के एक बयान में कहा गया है कि एक्सिओम मिशन 4 (एक्स-4) के चालक दल ने पृथ्वी के चारों ओर लगभग 230 परिक्रमाएं पूरी…
गुरुग्राम । हरियाणा के गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, पिता ने अपनी बेटी को सिर्फ इसलिए मार दिया, क्योंकि समाज उन्हें “बेटी की कमाई खाने” का ताना देता था। गुरुग्राम पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से कुछ लोग लगातार आरोपी को “बेटी की कमाई खाने” का ताना मार रहे थे, जिसकी वजह से वह अपनी बेटी से टेनिस अकादमी बंद करने के लिए कह रहा था। राधिका के चाचा कुलदीप यादव ने पुलिस को बताया कि आरोपी और वह एक ही…