Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- तेजस्वी यादव को भी मिलती है 125 यूनिट मुफ्त बिजली, भेदभाव नहीं करती एनडीए सरकार : सम्राट चौधरी
- झारखंड पुलिस के 153 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी, कमेटी ने लगाई मुहर
- संगठित अपराध से जुड़े लोगों की बनाएं सूची, सभी पर रखें नजर : एसपी
- झारखंड में 82.11 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, अनमैप्ड वोटरों की सूची वेबसाइट पर जारी
- महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए 7 सदस्यीय समिति बनी, जस्टिस रंजना देसाई को बनाया अध्यक्ष
- झारखंड में निवेश समझौतों से रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को मिलेगी नई दिशा : चेंबर
- झारखंड में 1,150 करोड़ निवेश, 1 लाख AI रोजगार का लक्ष्य
- मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 5.67 लाख करोड़ का मुनाफा
Author: News Maati
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया का कहना है कि उनकी एनर्जी और चेहरे की चमक का राज योगा करना है। नेहा धूपिया ने हाल ही में एक कार्यक्रम में एक ऐसे सवाल का जवाब दिया, जहां एक चिकित्सक ने उनसे उनके 40 की उम्र में जवान दिखने का “राज ” और क्या उन्होंने इसके लिए कोई सर्जरी करवाई है, यह पूछ लिया। नेहा ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि उनकी एनर्जी और चेहरे की चमक का राज़ रोज़ाना योग करना है, जिससे उनका मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं। उनके इस जवाब पर वहां मौजूद सभी लोगों ने…
तिरुवनंतपुरम ।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा है कि आपातकाल को भारत के इतिहास में काले अध्याय के रूप में ही याद नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि इससे मिले सबक को पूरी तरह से समझा जाना चाहिए और लोकतंत्र के प्रहरियों को हमेशा सतर्क रहना चाहिए। मलयालम दैनिक ‘दीपिका’ में बृहस्पतिवार को आपातकाल पर प्रकाशित एक लेख में कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य ने 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा घोषित आपातकाल के दौर को याद किया और कहा कि अनुशासन और व्यवस्था के लिए किए गए प्रयास अक्सर क्रूरतापूर्ण कृत्यों…
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने भारत के चुनाव आयोग को चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अपने कार्य को जारी रखने की अनुमति दे दी है।सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि प्रथम दृष्टया उसकी राय है कि न्याय के हित में, चुनाव आयोग को बिहार में मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान आधार, राशन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र आदि जैसे दस्तावेजों को भी शामिल करने पर विचार करना चाहिए।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मतदाता सूची में गैर-नागरिकों के नाम न रह जाएं, यह सुनिश्चित करने के लिए एक गहन…
नई दिल्ली। महादेव को प्रिय श्रावण मास का शुभारंभ शुक्रवार से हो रहा है, जिसे लेकर शिव भक्तों में उत्साह है। इस मास में भोलेनाथ की पूजा का विशेष महत्व है। यह महीना भगवान शिव की पूजा, आराधना के लिए विशेष माना गया है। श्रावण मास में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस मास में शिवलिंग पर जल चढ़ाना, बिल्व पत्र अर्पित करना और रुद्राभिषेक करना विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है।’सावन सोमवार का व्रत’ हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, खासकर भगवान…
प्रयागराज । गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर आज देश भर से श्रद्धा, भक्ति और आस्था की तस्वीरें सामने आईं। अयोध्या का सरयू तट हो, प्रयागराज का त्रिवेणी संगम या काशी का गंगा घाट, हर जगह श्रद्धालु उमड़ पड़े। स्नान, पूजन और गुरु वंदना के माध्यम से लोगों ने अपने श्रद्धाभाव को प्रकट किया। अयोध्या धाम में इस बार गुरु पूर्णिमा का पर्व बेहद भव्य और ऐतिहासिक रहा। सरयू नदी के पवित्र घाटों पर श्रद्धालु तड़के ब्रह्म मुहूर्त से ही जुटने लगे। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्नान कर मां सरयू का आशीर्वाद लिया। इसके बाद…
नई दिल्ली । भारत में सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सर्विस शुरू करने के लिए एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को बुधवार को देश के स्पेस रेगुलेटर भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) से मंजूरी मिल गई है। इन-स्पेस की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑथराइजेशन लिस्ट के अनुसार, इस मंजूरी के बाद स्टारलिंक के लिए देश में कमर्शियल सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सर्विस शुरू करने के लिए अंतिम विनियामक बाधा दूर हो गई है। स्टारलिंक को अब सरकार से स्पेक्ट्रम हासिल करना होगा और अपनी सेवाओं के लिए जमीनी इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करना होगा। दूरसंचार विभाग (डीओटी) सुरक्षा अनुपालन को पूरा करने के…
रांची। झारखंड में नई उत्पाद नीति लागू होने की प्रक्रिया ने राज्य में अघोषित शराबबंदी जैसी स्थिति पैदा कर दी है। राज्य में भी नई नीति के तहत शराब की बिक्री पर अस्थायी रोक ने जमाखोरों और अवैध धंधेबाजों को मुनाफाखोरी का सुनहरा अवसर दे दिया है। नई नीति के तहत खुदरा शराब दुकानों की बंदोबस्ती से पहले राज्यव्यापी आॅडिट और हैंडओवर-टेकओवर की प्रक्रिया के कारण शराब की आपूर्ति बाधित हो रही है। परिणामस्वरूप बार और रेस्तरां में शराब का भंडार सीमित हो गया है, जिसका फायदा उठाकर जमाखोर मनमानी कीमतों पर शराब बेच रहे हैं। राज्य में नई उत्पाद…
नयी दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अपने अंतरिक्ष प्रवास के अंतिम चरण में एक किसान की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पेट्री डिश में मूंग और मेथी उगाई, इसे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) के फ्रीजर में रखा एवं इनकी तस्वीर साझा की। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने यह कार्य एक अध्ययन के तहत किया है ताकि पता लगाया जा सके कि सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण अंकुरण और पौधों के प्रारंभिक विकास को कैसे प्रभावित करता है। एक्सिओम-4 यान से आईएसएस पहुंचे शुक्ला और उनके साथी कक्षीय प्रयोगशाला में 12 दिन बिता चुके हैं। उनके फ्लोरिडा तट पर मौसम…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुधवार को नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ह्यआॅर्डर आॅफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्शिया मिराबिलिस से नवाजा गया। यह प्रधानमंत्री मोदी को मिला 27वां अंतरराष्ट्रीय और उनकी वर्तमान में जारी पांच देशों की यात्रा के दौरान चौथा सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी की नामीबिया की आधिकारिक यात्रा के दौरान वहां की राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह ने आज सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री को इससे नवाजा। सम्मान ग्रहण करने के बाद उन्होंने सम्मान को दोनों देशों को समर्पित किया और साथ मिलकर निरंतर प्रगति और विकास के लिए काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा…
रांची । हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन की ओर से बुधवार को हैवी इंजीनियर्स कॉरपोरेशन (एचईसी) हटिया के तीनों प्लांट के बाहर प्रदर्शन किया गया। सभी प्रदर्शनकारियों ने सुबह साढ़े सात बजे से ही एचईसी परिसर में डटे रहे। हैवी मशीन टूल्स प्लांट (एचएमटीपी), हैवी फाउंड्री फोर्ज प्लांट (एचएफएफपी) और हैवी इंजीनियरिंग प्लांट (एचईपी) के मुख्य द्वारों पर एकजुटता के साथ सरकार के खिलाफ नारे लगाए। मौके पर इंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव और यूनियन के महामंत्री लीलाधर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूंजीपतियों के इशारे पर चलकर रही है। 44 पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर चार नई…