Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नेमरा में पारंपरिक संस्कार निभा रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मां के निधन के बाद निभाई भोजन परोसने की रस्म
- लातेहार में आदिवासी महिला को हाथ बांधकर पुलिस ने उलटा लटकाया, हेमंत सोरेन ने जांच का दिया आदेश
- भारतवंशी को नोबेल शांति पुरस्कार, जानें कौन हैं नवनीतम पिल्लई ?
- विधानसभा उपचुनाव : बंगाल और असम में खिला कमल
- पीएम मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट, यूपी चुनाव से पहले योगी का बड़ा ऐलान
- टी20 : जेएससीए में ये 5 भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं वेस्टइंडीज के लिए सिरदर्द
- सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमों पर उठाए सवाल
- वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन
Author: News Maati
चेन्नई । मध्य प्रदेश की सात सदस्यीय टीम ने श्रीसन फार्मास्युटिकल्स के मालिक जी रंगनाथन को चेन्नई से गिरफ्तार किया है। जी रंगनाथन कोल्ड्रिफ कफ सिरप बनाने वाली कंपनी के मालिक हैं। वही कोल्ड्रिफ, जिसके पीने के बाद मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में अब तक 21 बच्चों की मौत हो गई है। कई बच्चे अब भी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। लगभग 15 बच्चे किडनी फेल होने के बाद महाराष्ट्र के नागपुर में भर्ती हैं। कोल्ड्रिफ कफ सिरप में जहरीला पदार्थ मिलने के बाद इसे देश के लगभग सभी राज्यों में बैन कर दिया गया है।…
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस से कहा कि उसे देश को बताना चाहिए कि पाकिस्तान से जुड़े 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत को जवाबी सैन्य कार्रवाई करने से किसने रोका था। साथ ही उन्होंने पार्टी पर सत्ता में रहते हुए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करने का आरोप लगाया। मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार (2004-14) ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को कमजोर किया, जिसके कारण देश को भारी कीमत चुकानी पड़ी है। मोदी ने कहा कि एक कांग्रेस नेता, जो केंद्रीय गृह मंत्री भी रह चुके हैं,…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत निवेश, नवाचार और निर्माण के लिए सबसे बेहतर स्थान है। भारत का लोकतांत्रिक ढांचा, सरकार की अनुकूल सोच और बिजनेस के लिए जरूरी माहौल ने देश को निवेश-हितैषी गंतव्य बना दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने द्वारका स्थित यशोभूमि में एशिया के सबसे बड़े दूरसंचार, मीडिया और प्रौद्योगिकी कार्यक्रम इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2025 के 9वें संस्करण का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडिया मोबाइल कांग्रेस अब केवल मोबाइल या टेलीकॉम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एशिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी फोरम बन गया है। इस मंच को…
रांची। इंडियन पुलिस सर्विस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (इप्सोवा) इस वर्ष अपने 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य दिवाली मेले का आयोजन कर रही है। यह मेला रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 मैदान में 16 से 18 अक्टूबर तक चलेगा । यह मेला उत्सव, संस्कृति और रंगों का संगम होगा। इप्सोवा की अध्यक्ष शिखा गुप्ता और इप्सोवा की अन्य वरीय अधिकारियों ने डोरंडा स्थित जैप-1 में एक प्रेस वार्ता कर बताया कि मेले के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया गया है। वहीं, गांडेय की विधायक सह मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन को विशिष्ट अतिथि के रूप…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पलामू जिला बल के शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम और संतन कुमार मेहता के परिजनों ने मुलाकात की और दोनों परिवारों को स्टेट बैंक आॅफ इंडिया, पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत निर्गत 1 करोड़ 10 लाख-1 करोड़ 10 लाख रुपए की वित्तीय सहायता राशि का चेक सौंपा। सम्मान राशि सीधे परिजनों के बैंक खातों में जमा की गई। मुख्यमंत्री ने रांची के कांके रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में पलामू जिला बल के बलिदान आरक्षी सुनील कुमार राम एवं संतन कुमार मेहता के परिजनों…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना को भारी नुकसान हुआ है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि इस मुठभेड़ में एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक मेजर सहित 11 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। इस मुठभेड़ में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के 19 आतंकी भी मारे गए। डान अखबार के अनुसार, आईएसपीआर ने बुधवार को यह जानकारी दी। आईएसपीआर के अनुसार, यह मुठभेड़ खैबर पख्तूनख्वा के ओरकजई जिले में मंगलवार को हुई। इसमें एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक मेजर सहित 11 सैन्यकर्मी शहीद हो गए। आईएसपीआर ने कहा कि…
धनबाद। धनबाद के जोगता थाना क्षेत्र स्थित न्यू साइडिंग एक नंबर कॉलोनी में एक दंपति और उनकी मासूम बच्ची की संदेहास्पद मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मरने वालों में राजा अंसारी (26), उसकी पत्नी अमीना खातून (21) और करीब दो साल की उनकी बच्ची मायरा शामिल है। इन तीनों का शव मंगलवार की देर रात उनके ही घर से पुलिस ने बरामद किया है। स्थानीय लोगों की माने तो पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। घर का मुखिया राजा अंसारी मजदूरी करता था। मंगलवार की शाम भी वह कतरास से मजदूरी करके घर लौटा था।…
हजारीबाग । हजारीबाग लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में मंगलवार देर शाम को जेल प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जेल आईजी के निर्देश पर एक जेलर, तीन उच्च कक्षपाल, एक कारापाल और एक कक्षपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया हैं। जबकि संविदा पर कार्यरत छह भूतपूर्व सैनिक कक्षपालों की सेवा समाप्त कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई जेल में फैल रही अव्यवस्था, बंदियों के साथ सांठगांठ रखने और उन्हें अनुचित सुविधा उपलब्ध कराने के आरोपों के आधार पर की गई। बताया जा रहा है कि इन कर्मियों पर जेल…
पटना । बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर एनडीए की तैयारियों पर कहा कि हम लोग चुनावी मैदान में उतरने के लिए मजबूती के साथ तैयार हैं और इस चुनाव में एनडीए इतिहास रचेगा। 2005, 2010 का रिकॉर्ड भी ध्वस्त होगा। किसी की कल्पना के विपरीत हम लोग सीटें जीतेंगे। उन्होंने एनडीए के सीट बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं पर कहा कि यह प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारा जल्द ही तय हो जाएगा और जैसे ही यह फाइनल होगा मीडिया को बताया जाएगा। हम व्यवस्थित प्रक्रिया का पालन…
मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार और अब भाजपा नेता बने पवन सिंह को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उन्हें अब वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। यह सुरक्षा गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की थर्ड परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर मंजूर की है। इस रिपोर्ट में पवन सिंह की जान को खतरा बताया गया, जिसके बाद केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा को लेकर यह अहम कदम उठाया है। पवन सिंह अब देश के उन चुनिंदा चेहरों में शामिल हो गए हैं जिन्हें वाई प्लस स्तर की सुरक्षा दी गई है। वाई प्लस…