Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नेमरा में पारंपरिक संस्कार निभा रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मां के निधन के बाद निभाई भोजन परोसने की रस्म
- लातेहार में आदिवासी महिला को हाथ बांधकर पुलिस ने उलटा लटकाया, हेमंत सोरेन ने जांच का दिया आदेश
- भारतवंशी को नोबेल शांति पुरस्कार, जानें कौन हैं नवनीतम पिल्लई ?
- विधानसभा उपचुनाव : बंगाल और असम में खिला कमल
- पीएम मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट, यूपी चुनाव से पहले योगी का बड़ा ऐलान
- टी20 : जेएससीए में ये 5 भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं वेस्टइंडीज के लिए सिरदर्द
- सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमों पर उठाए सवाल
- वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन
Author: News Maati
हजारीबाग। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने हजारीबाग जिले के दारू प्रखंड के राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए कर्मचारी का नाम ज्ञानी राम है। एसीबी के अनुसार ज्ञानी राम जमीन की दाखिल खारिज के एवज में 10,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और रिश्वत लेते समय उसे पकड़ लिया। उल्लेखनीय है कि आवेदक हिरामन प्रजापति ने जमीन की दाखिल खारिज को लेकर आॅनलाइन आवेदन दिया था। दाखिल खारिज करने को लेकर जब शिकायतकर्ता ने राजस्व कर्मचारी ज्ञानी राम से…
काराकस। वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को साल 2025 का नोबेल पीस पुरस्कार मिला है। शुक्रवार को उनके नाम का ऐलान किया गया है। उन्हें वेनेजुएला के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए ये पुरस्कार मिला है। उनके लिए ये पुरस्कार इसलिए भी खास है क्योंकि अमोरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस दौड़ में थे। हालांकि कमेटी ने ट्रंप के बजाय उनको इस पुरस्कार के लिए चुना। मारिया लंबे समय से लोकतंत्र की योद्धा के तौर पर लड़ रही हैं। उनको वेनेजुएला की आयरन लेडी भी कहा जाता है। वेनेजुएला में लोकतंत्र आंदोलन की नेता के रूप में…
फिलीपींस । फिलीपींस में भूकंप के झटके थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार सुबह मिंडानाओ क्षेत्र के दावाओ ओरिएंटल प्रांत में धरती एक बार फिर डोली, जिसके बाद अफरातफरी मच गई। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.6 मापी गई। भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही लोगों को तटीय इलाकों से दूर और ऊंचे स्थान पर जाने का आग्रह किया गया है। फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप मनय शहर से करीब 20 किलोमीटर और 10 किलोमीटर गहराई में आया। भूकंप के दौरान की कुछ वीडियो…
रांची । रांची के खलारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस और कुख्यात अपराधी राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों ओर से चली गोलीबारी में गैंग के दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस का जखीरा बरामद किया है। रांची एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह के सदस्य खलारी इलाके में किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में एक विशेष…
पटना। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर हमला बोला है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि लालू परिवार के सत्ता के प्रति बौखलाहट देखकर ऐसा लगता है कि तेजस्वी यादव अगली प्रेस कांफ्रेंस में यह घोषणा करते हुए कहेंगे कि यदि बिहार में राजद सरकार बनी तो हर परिवार के एक सदस्य को चांद और मंगल ग्रह पर चार कठ्ठे का एक-एक फार्म हाउस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेटा ललटेनवा, “गदहा चाहे कितनी कोशिश कर ले ओकर सिर पर सिंग…
पटना। भारतीय निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत शुक्रवार से पहले चरण के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह नोटिफिकेशन बिहार राज्यपाल की ओर से लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 15(2) के तहत जारी किया गया है। बिहार के प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र से सदस्य निर्वाचित करने के लिए यह अधिसूचना महत्वपूर्ण है। भारत निर्वाचन आयोग ने पहले चरण के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर (शुक्रवार) निर्धारित की है। 18 अक्टूबर को नामांकन की जांच होगी। अभ्यर्थियों…
पटना । बिहार की राजनीति के बाहुबली नेता आनंद मोहन के परिवार का प्रभाव शिवहर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार मजबूत बना हुआ है। माना जा रहा है कि उनके दोनों बेटे इस विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार हो सकते हैं। चेतन आनंद शिवहर से और उनके छोटे भाई अंशुमान आनंद औरंगाबाद के नबीनगर से चुनाव लड़ सकते हैं। शिवहर से मौजूदा विधायक चेतन आनंद जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से टिकट मिलने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। पटना में लॉबिंग करने के बजाय, वह आत्मविश्वास के साथ अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने बेफिक्र होकर कहा कि जब चिंता…
रांची । रांची पुलिस और राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई है। खलारी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में दोनों ओर से गोलीबारी हुई, जिसके बाद पुलिस ने गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में इन दोनों अपराधियों को पैर में गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से 8 पिस्टल ,दर्जनों कारतूस बरामद किए गए हैं गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी सकते में आ गए।पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के सदस्य खलारी थाना क्षेत्र में…
रांची। झारखंड पुलिस और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बीच हुए सैलरी पैकेज समझौता ज्ञापन (एमओयू) का विस्तार किया गया है। इसके तहत पुलिसकर्मियों को मिलने वाली सुविधाओं में महत्वपूर्ण वृद्धि की गई है। गुरुवार को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में डीजीपी की उपस्थिति में एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्य पुलिस कर्मियों के हित में हुए सैलरी पैकेज एमओयू में जोड़ी गई नई सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। बैठक में बताया गया कि अब इस एमओयू के तहत 10 लाख रुपये का ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस (जीवन बीमा) भी जोड़ा गया है। इस नई सुविधा…
रांची। झारखंड चेंबर आॅफ कॉमर्स ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध नियंत्रण के लिए डीजीपी अनुराग गुप्ता के साथ गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में बैठक की। बैठक का नेतृत्व चेंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार 13 अक्टूबर 2025 को डीजीपी की अध्यक्षता में एक आॅनलाइन विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जिला चेंबर आॅफ कॉमर्स के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल होंगे। डीजीपी कार्यालय ने निर्देश दिया है कि सभी जिलों के पुलिस अधिकारी बैठक से पहले अपने जिले में स्थानीय चेंबर आॅफ कॉमर्स…