Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- भारतवंशी को नोबेल शांति पुरस्कार, कौन हैं नवनीतम पिल्लई ?
- विधानसभा उपचुनाव : बंगाल और असम में खिला कमल
- पीएम मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट, यूपी चुनाव से पहले योगी का बड़ा ऐलान
- टी20 : जेएससीए में ये 5 भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं वेस्टइंडीज के लिए सिरदर्द
- सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमों पर उठाए सवाल
- वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन
- बाबा और मां के बिना मुझे काटने दौड़ेगा नेमरा : हेमंत साेरेन
- बिहार में EOU के हत्थे चढ़ा ‘धनकुबेर’ इंजीनियर, सास के नाम करोड़ों की जमीन, 52 लाख कैश बरामद
Author: News Maati
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को नमो ऐप से बिहार के भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्हें राज्य में पूर्ववर्ती जंगलराज की भयावह स्थिति की याद दिलाई और कहा कि युवाओं को यह बताना जरूरी है कि बिहार किस अंधेरे दौर से निकलकर आज विकास के पथ पर बढ़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने बूथों पर जाकर हर परिवार को केंद्र की योजनाओं के लाभों के बारे में जागरूक करें और उपलब्ध वीडियो व आंकड़ों को साझा करें। मोदी ने कहा कि जब हर बूथ मजबूत…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी होने से पहले ही कांग्रेस में घमासान मच गया है। पार्टी के भीतर असंतोष का ज्वालामुखी अब खुलकर फूट पड़ा है। दिल्ली से पटना पहुंचे कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। कई जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए नेताओं पर टिकट बेचने के गंभीर आरोप लगाए। मारपीट के हालात ऐसे बने के वरिष्ठ नेताओं को किसी तरह से बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस हाईकमान ने बिहार की लगभग 60 सीटों पर उम्मीदवार तय कर…
पटना। पहले से बिहार की राजनीति में पासवान परिवार का दबदबा है।अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने भगीना सीमांत मृणाल को भी चुनावी राजनीति में लांच किया। उसे गरखा (अनुसूचित जाति) से उम्मीदवार बनाया है।सीमांत रामविलास पासवान के दामाद और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष धनजय मृणाल का पुत्र है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने बुधवार को शाम में 14 उम्मीदवारों के नाम और उनके विधानसभा क्षेत्र की सूची को जारी किया। इसके मुताबिक, गोविंदगंज से राजू तिवारी, सिमरी बख्तियारपुर से संजय कुमार सिंह, दरौली (अनुसूचित जाति सुरक्षित) से…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जदयू ने बुधवार को 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें पार्टी ने बाहुबली नेताओं को तवज्जो देने के साथ ही सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की है। जद(यू) ने चिराग पासवान के दावे वाली पांच सीटों पर भी अपने प्रत्याशी उतारे हैं। सूची में तीन प्रभावशाली और विवादित छवि वाले नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि 10 अनुसूचित जाति (एससी) प्रत्याशियों को टिकट देकर पार्टी ने सामाजिक समीकरण पर ध्यान केंद्रित किया है। मोकामा के बाहुबली नेता अनंत कुमार सिंह को भी जद(यू) ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सिंह ने…
पटना। भाजपा ने 12 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, जिसमें लोक गायिका मैथिली ठाकुर का भी नाम है। एक दिन पहले प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी और दूसरे दिन यानी बुधवार को भाजपा ने उन्हें अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतार दिया। दूसरी लिस्ट के अनुसार, अलीनगर से मैथिली ठाकुर, हायाघाट से राम चंद्र प्रसाद, मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार और गोपालगंज सीट से सुभाष सिंह को टिकट मिला, जबकि बनियापुर से केदार नाथ सिंह, छपरा से छोटी कुमारी, सोनपुर से विनय कुमार सिंह और रोसड़ा से बीरेंद्र कुमार चुनाव मैदान…
जमशेदपुर। साकची के प्रसिद्ध बीणापानी ज्वेलर्स में एक व्यक्ति ने ग्राहक बनकर दुकानदार को चकमा देते हुए करीब डेढ़ लाख रुपये की सोने की चेन चोरी कर ली। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, साकची स्थित राजू बर्मन के स्वामित्व वाले बीणापानी ज्वेलर्स में एक व्यक्ति ग्राहक बनकर पहुंचा। उसने दुकानदार से विभिन्न प्रकार की सोने की चेन दिखाने को कहा। बातचीत के दौरान उसने बार-बार जेब से नोट निकालकर दुकानदार को यह विश्वास दिलाने की कोशिश की कि वह खरीदारी करने आया है। इसी…
रांची। भाजपा ने बाबूलाल सोरेन को घाटशिला विधानसभा से दिया टिकट। इस संबंध में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पत्र जारी कर दिया है। बाबूलाल सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र हैं और इससे पहले भी वे घाटशिला सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। भाजपा की स्थानीय इकाई ने उनके नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में इस बार भी भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है। पिछली बार 2019 के विधानसभा चुनाव में बाबूलाल सोरेन को झामुमो के रामदास…
रांची। कटहल मोड़ पर अपराधियों ने दिनदहाड़े एक कारोबारी को गोली मारी। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घायल कारोबारी राधेश्याम साहू को पुलिस ने पल्स अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि राधेश्याम साहू हर दिन की तरह अपनी दुकान शांभवी इंटरप्राइजेज के पास खड़े थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। दिनदहाड़े फायरिंग होने की वजह से थोड़ी देर के लिए कटहल मोड़ के पास अफरा-तफरी मच गई। राधेश्याम साहू को गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में लगातार बढ़ते आपराधिक घटनाओं को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जनता को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह नाकाम रहने और पुलिस पर वसूली में व्यस्त रहने का आरोप लगाया। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि राजधानी रांची के कटहल मोड़ पर दिनदहाड़े सीमेंट कारोबारी राधेश्याम साहू पर हुई गोलीबारी ने यह साबित कर दिया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। अपराधी खुलेआम तांडव मचा रहे हैं, जानलेवा हमले और…
हजारीबाग। पुलिस ने लूट की योजना बनाते चार अपराधियों को गिरफ्तार किया । अपराधियों के पास ने हथियार, जिंदा कारतूस और अन्य सामान भी बरामद किए हैं। पुलिस अपराधियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। बरही के पुलिस उपाधीक्षक अमित आंनद ने बुधवार को बताया कि पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली थी कि चार अपराधी दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर बरही की ओर लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही बरही देवचंदा मोड़ के पास पुलिस ने वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया। जांच दल को देखकर अपराधी मोटरसाइकिल रोकने के…