Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड में 1.35 लाख करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी, आज दर्जनभर कंपनियों के साथ होगा एमओयू
- झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दशकों पुराने सीएनटी भूमि विवाद दोबारा नहीं खोले जा सकते
- झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दशकों पुराने सीएनटी भूमि विवाद दोबारा नहीं खोले जा सकते
- पटना समेत 7 शहरों के बीच दौड़ेगी रैपिड रेल, सम्राट कैबिनेट में फैसला
- ईरान पर अमेरिका अब तक का सबसे विध्वंसक हमला, चाबहार में ठप हुई बिजली आपूर्ति
- भाजपा चौबीसों घंटे और 365 दिन जनसेवा में जुटी रहने वाली पार्टी : आदित्य साहू
- झारखंड उत्पाद विभाग में 20 हजार करोड़ का राजस्व का नुकसान, भाजपा ने सरकार पर बोला हमला
- टीएमसी के 440.42 करोड़ रुपये फ्रीज, ईडी का बड़ा ऐक्शन
Author: News Maati
नयी दिल्ली । प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) अनिल चौहान ने बुधवार को कहा कि हाल के वैश्विक संघर्षों में यह बात सामने आई है कि कैसे ड्रोन ‘‘युद्ध की रणनीति को अपने आकार और मूल्य के अनुपात में असमान रूप बदल सकते हैं”। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ड्रोन और काउंटर-अनमैन्ड एरियल सिस्टम (सी-यूएएस) (मानवरहित हवाई रोधी प्रणाली) में आत्मनिर्भरता भारत के लिए ‘‘रणनीतिक रूप से अनिवार्य” है। यहां ‘मानेकशॉ सेंटर’ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनरल चौहान ने यह भी कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया है कि क्यों स्वदेशी रूप से विकसित मानव…
लातेहार। झारखंड के पलामू टाइगर रिजर्व इलाके में दुर्लभ प्रजाति के बिच्छू का रेस्क्यू किया गया है। वन विभाग सूत्रों ने बुधवार को बताया कि लातेहार के बारेसाढ़ में तैनात वनकर्मियों को सूचना मिली थी कि ललमटिया टोला के आशिक अंसारी की दुकान में एक विशाल बिच्छू मौजूद है। वन कर्मियों ने आशिक अंसारी एवं ग्रामीणों से बिच्छू को कुछ नहीं करने का आग्रह किया। वनपाल परमजीत तिवारी के नेतृत्व में एक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बिच्छू को एक जार में रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद बिच्छू को द्वारसेनी घाटी के जंगलों में छोड़ दिया गया। सूत्रों ने…
मुंबई । बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपने पहले बच्चे ‘बेबी गर्ल’ के जन्म की आधिकारिक घोषणा की है। उन्होंने कहा कि उनकी दुनिया अब हमेशा के लिए बदल गई है। सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर पिंक कलर का एक अनाउंसमेंट कार्ड पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी और कियारा की तरफ से एक खुशखबरी दी। इस अनाउंसमेंट कार्ड में लिखा था, ”हमारे दिल खुशी से भर गए हैं और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हमें एक बेटी के रूप में आशीर्वाद मिला है।” उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में इमोजी शेयर किए। सिद्धार्थ…
पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की रिक्तियों को तुरंत भरने के लिए शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं। सीएम नीतीश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा विभाग को कहा है कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों की गणना तुरंत कर खाली पद पर नियुक्ति के लिए टीआरई-4 की परीक्षा का आयोजन शीघ्र कराया जाए। उन्होंने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीआरई-4) जल्द से जल्द आयोजित करने का आदेश दिया है ताकि रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जा सकें। इसके साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षक भर्ती…
बोकारो। जिले के लुगु पहाड़ इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए और एक सुरक्षाबल की भी मौत हुई है। पांच लाख के इनामी नक्सली एरिया कमांडर कुंवर मांझी के भी मारा गया। सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबल काशीटांड़ जंगल में सर्च आॅपरेशन की जा रही है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि लुगु पहाड़ पर नक्सली एकत्र हुए हैं, जिसके बाद उनके खिलाफ ऐक्शन लिया। मुठभेड़ में दोनों तरफ से गोलियां चली, जिसमें दो नक्सली की मौत हो गई…
मुंबई । हिंदी सिनेमा की ‘बार्बी डॉल’ कही जाने वाली एक्ट्रेस कैटरीना कैफ 16 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। महज 14 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने वाली कैटरीना आज भी अपनी बेमिसाल खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। उनके चेहरे की चमक और मुस्कान आज भी वैसी ही है। कैटरीना कैफ का जन्म हांगकांग में हुआ था। उनके पिता मोहम्मद कैफ कश्मीरी मूल के ब्रिटिश व्यवसायी है और मां सुजैन एक ब्रिटिश वकील और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। कैटरीना सात भाई-बहन हैं- तीन बड़ी बहनें, तीन छोटी…
रांची । झारखंड सरकार को मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के लिए डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं। आलम यह कि नियुक्ति के लिए बार-बार विज्ञापन निकाले जाने के बाद भी मेडिकल कॉलेजों से लेकर अस्पतालों में डॉक्टरों के पद खाली रह जा रहे हैं। वर्ष 2020, 2021 और 2023 में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से लिए गए इंटरव्यू में सफल हुए 143 डॉक्टर ऐसे हैं, जिनकी नियुक्ति अलग-अलग सदर अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी में हुई थी, लेकिन उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। अब राज्य सरकार ने इनकी सेवाएं समाप्त करने की घोषणा की है। विभाग ने इन पदों…
सीतापुर । उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक दुल्हन हाथों में मेहंदी सजाए घर पर इंतजार करती रही, लेकिन न बारात पहुंची और न दूल्हा आया। फिलहाल यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है। परिवार की शिकायत के बाद पुलिस दूल्हे को ढूंढ रही है। जानकारी के मुताबिक, सीतापुर जिले के लहरपुर कोतवाली इलाके में मंगलवार को बारात आनी थी। मोहल्ला ठठेरी टोला के निवासी हमीद की लड़की का निकाह मोहल्ले के ही अमन पुत्र हनीफ के साथ तय था। हालांकि, शादी के दिन बारात न पहुंचने और दूल्हा फरार हो जाने से…
नई दिल्ली । भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि इंदिरा गांधी ने इस ऑपरेशन के लिए ब्रिटिश सैनिकों का सहयोग लिया और इसके बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री मारग्रेट थैचर को पत्र लिखकर अपनी आंतरिक समस्याएं साझा कीं। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पत्र शेयर किया। उन्होंने लिखा, “1984 में ब्रिटिश सैनिकों के सहयोग से ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ करने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री मारग्रेट थैचर को यह पत्र भेजा। क्या कभी भी एक सार्वभौमिक…
मऊ । मुख्तार अंसारी के करीबी रहे लोगों पर ऐक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने माफिया और घोसी के पूर्व सांसद रहे अतुल राय की 4.18 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। ईडी ने यह संपत्ति अतुल राय और जितेंद्र सापरा की कंपनी मेसर्स स्पेक्ट्रम इंफ्रा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर खरीदी थी। जब्त की गई संपत्ति में दिल्ली का एक फ्लैट, वाराणसी के तीन प्लॉट और गाजीपुर की दो कृषि जमीन शामिल हैं। ईडी की जांच में मुख्तार अंसारी और अतुल राय के…