Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- लातेहार में आदिवासी महिला को हाथ बांधकर पुलिस ने उलटा लटकाया, हेमंत सोरेन ने जांच का दिया आदेश
- भारतवंशी को नोबेल शांति पुरस्कार, जानें कौन हैं नवनीतम पिल्लई ?
- विधानसभा उपचुनाव : बंगाल और असम में खिला कमल
- पीएम मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट, यूपी चुनाव से पहले योगी का बड़ा ऐलान
- टी20 : जेएससीए में ये 5 भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं वेस्टइंडीज के लिए सिरदर्द
- सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमों पर उठाए सवाल
- वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन
- बाबा और मां के बिना मुझे काटने दौड़ेगा नेमरा : हेमंत साेरेन
Author: News Maati
मानेसर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को घोषणा की कि अयोध्या में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का एक नया हब स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में स्थापित किए जा रहे एनएसजी के हब किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। अमित शाह हरियाणा के मानेसर में एनएसजी के 41वें स्थापना दिवस समारोह और स्पेशल आॅपरेशंस ट्रेनिंग सेंटर (एसओटीसी) के भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनएसजी के कार्य में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। अब तक एनएसजी के…
रांची। झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के टिकट पर चुनाव लड़ चुके सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई। सुवाई के बाद अदालत ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता पंकज मिश्रा को नोटिस जारी किया, साथ ही राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। उच्च न्यायालय ने भाजपा समेत तमाम राजनीतिक दलों के टिकट पर विधानसभा के चुनाव लड़ चुके सूर्या हांसदा के एनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच के लिए दायर क्रिमिनल रिट पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को 6 सप्ताह…
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घोषित किए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ मंगलवार को जिले में विशाल महा जन आक्रोश रैली निकाली गई। आदिवासी मुंडा समाज विकास समिति, आदिवासी मूलवासी समिति, कोल्हान रक्षा संघ सहित दर्जनों सामाजिक संगठनों के बैनर तले हजारों ग्रामीण वेशभूषा और पारंपरिक हथियारों के साथ सड़कों पर उतरे। भीड़ हाथों में तख्तियां, झंडे और बैनर लिए हुए यह जंगल हमारा है, यह पेड़ हमारा है के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रही थी। रैली गांधी मैदान से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए खनन पदाधिकारी के कार्यालय पहुंची, जहां प्रतिनिधिमंडल…
मोतिहारी। मोतिहारी में एक महिला ने मोतिहारी के वात्सल्य नर्सिंग होम एंड आवीएफ सेंटर में एक साथ चार बच्चों के जन्म दी है, जसमे एक लड़का और तीन लड़की है। चार बच्चे को जन्म देने वाली महिला समेत चारों बच्चे स्वस्थ हैं। महिला का प्रसव मोतिहारी के हॉस्पिटल रोड स्थित वात्सल्य नर्सिंग होम एंड आईवीएफ सेंटर में प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डॉ स्वास्तिक सिन्हा और डॉ. अनन्या सिन्हा के साथ उनकी विशेषज्ञ टीम ने एक सफल आॅपरेशन के बाद कराया है। डॉक्टर अनन्या सिन्हा ने बताया कि चार बच्चे को जन्म देने वाली महिला रंजू देवी मोतिहारी के विसुनपुर ढेकहा…
गढ़चिरौली । महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में करोड़ों के इनामी 60 वर्षीय नक्सली नेता मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति ने अपने 60 साथियों के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। महाराष्ट्र पुलिस के विश्वस्त सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। नक्सल आंदोलन के वरिष्ठ पोलित ब्यूरो सदस्य मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति उर्फ सोनू दादा ने अपने लगभग 60 साथियों के साथ मंगलवार को गढ़चिरौली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। यह नक्सलवादी आंदोलन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। भूपति देश के…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में कुल 71 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम हैं। भाजपा ने कई पुराने विधायकों के टिकट काटे हैं तो कई नए चेहरे को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा ने पहली लिस्ट में 9 महिला उम्मीदवार को टिकट दिया है। इसके साथ ही पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 4 अनुसूचित जाति और 1 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार को भी जगह दी है। भाजपा की पहली लिस्ट में दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी के…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंगल पांडे सहित 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। काफी लंबी खींचतान के बाद एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर आपस में सहमति बन पाई थी, लेकिन महागठबंधन में अभी भी कांग्रेस और राजद के बीच मामला फंसा हुआ है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी तारापुर से फिर एक बार ताल ठोकेंगे। सिवान से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर दांव लगाया गया है। दानापुर से पूर्व सांसद रामकृपाल यादव को भाजपा ने टिकट दी है। बीजेपी ने…
नई दिल्ली। हरियाणा सरकार ने शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजने के बाद नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश सिंह को राज्य का नया कार्यकारी डीजीपी नियुक्त किया गया है। एडीजीपी वाई पूरन कुमार की मौत के मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद डीजीपी शत्रुजीत कपूर को सरकार ने छुट्टी पर भेज दिया है। ओम प्रकाश सिंह फिलहाल हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में MD के पद पर कार्यरत हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले ओपी सिंह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीजा हैं और उनके साले…
श्रीनगर । केंद्रशासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना के जवानों ने नाकाम कर दिया है, जिसमें दो आतंकवादियों को भी मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधि देखी। अधिकारियों ने कहा, “आतंकवादियों के एक घुसपैठिए को नाकाम करने के दौरान आंतकवादियों और सेना के बीच लगातार गोलीबारी हुई। इस अभियान में अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं।”अधिकारियों ने बताया कि आगे की जानकारी का इंतजार है। इस शीतकाल में भारी बर्फबारी के कारण पहाड़ी दर्रे बंद होने से…
धनबाद । यूपी पुलिस की तर्ज पर धनबाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार की सुबह तेतुलमारी थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल अपराधी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना तिलाताड़ जंगल के पास वाटर प्लांट के नजदीक सुबह करीब 5 बजे हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी वाटर प्लांट के पास इकट्ठा होकर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। इस जानकारी पर तेतुलमारी थाना की पीसीआर…