Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- विधानसभा उपचुनाव : बंगाल और असम में खिला कमल
- पीएम मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट, यूपी चुनाव से पहले योगी का बड़ा ऐलान
- टी20 : जेएससीए में ये 5 भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं वेस्टइंडीज के लिए सिरदर्द
- सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमों पर उठाए सवाल
- वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन
- बाबा और मां के बिना मुझे काटने दौड़ेगा नेमरा : हेमंत साेरेन
- बिहार में EOU के हत्थे चढ़ा ‘धनकुबेर’ इंजीनियर, सास के नाम करोड़ों की जमीन, 52 लाख कैश बरामद
- गलत कामों को बंद करके रहूंगा, मोबाइल कांग्रेस में मोदी ने किया बड़ा ऐलान
Author: News Maati
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में शामिल जदयू ने गुरुवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में कुल 44 उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले बुधवार को पार्टी ने 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। सूची के मुताबिक, रुपौली से कलाधार मंडल को प्रत्याशी बनाया गया है जबकि धमदाहा से मंत्री लेसी सिंह फिर से चुनावी मैदान में होंगी। इसी तरह शीला मंडल फुलपरास से, जबकि कदवा से दुलालचंद गोस्वामी, बरारी से विजय सिंह निषाद, गोपालपुर से बुलो मंडल, सुल्तानगंज से ललित नारायण मंडल और चकाई से मंत्री सुमित कुमार सिंह को उम्मीदवार…
पटना। बीजेपी ने तेजस्वी यादव के खिलाफ जिस उम्मीदवार को टिकट दिया है वह इतिहास में लालू परिवार को एक बार मात दे चुका है। बीजेपी ने राघोपुर से तेजस्वी यादव के खिलाफ सतीश कुमार यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। जदयू प्रत्याशी के तौर पर सतीश कुमार यादव ने 2010 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को करीब 13 हजार वोटों से हराया था। जिसके बाद से इस सीट से 2015 से तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में उतरने लगे। वहीं दूसरी तरफ 2015 में राजद और जेडीयू के साथ आने के बाद जेडीयू के प्रत्याशी रहे सतीश…
पटना। लोकसभा चुनाव 2024 में NDA को काराकाट, बक्सर, आरा और औरंगाबाद में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। NDA को ये समझ में आ गया था कि चूक कहां हुई है। अब बीजेपी और जदयू की तरफ से जारी उम्मीदवारों की लिस्ट से इतना साफ लग रहा है कि उसके फोकस पर कौन से वोटर हैं। बीजेपी और JDU ने अपने-अपने कोटे से 14 ऐसे उम्मीदवारों को तरजीह दी है, जो एक ही जाति के हैं। मकसद साफ है, इन वोटरों को गोलबंद कर अपने पाले में लाना, जिनके चलते लोकसभा चुनाव 2024 में नुकसान हुआ। भाजपा…
पटना । बिहार विधानसभा चुनाव से पहले, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने एक बड़ा राजनीतिक दांव खेला है। तेजस्वी यादव ने तेज प्रताप यादव की चचेरी साली करिश्मा राय को RJD का टिकट देकर परसा विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। करिश्मा राय, RJD के वरिष्ठ नेता चंद्रिका राय की भतीजी हैं। चंद्रिका राय लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के ससुर हैं। सूत्रों के अनुसार, करिश्मा राय पिछले विधानसभा चुनाव में भी RJD से टिकट लेने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन तब उन्हें टिकट नहीं मिल पाया…
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने अपनी कुल संपत्ति की भी जानकारी दी। अपने नामांकन के साथ तेजस्वी ने एक हलफनामा भी दाखिल किया, जिसमें उन्होंने अपनी कुल संपत्ति लगभग 8.1 करोड़ रुपए घोषित की। हलफनामे में कई आलीशान और महंगी वस्तुओं का विवरण दिया गया है, जिनमें एक इतालवी निर्मित पिस्तौल और 1.05 लाख रुपए मूल्य के 50 जिंदा कारतूस, और एक डेस्कटॉप और लैपटॉप शामिल हैं। राजद नेता की घोषणा…
लखनऊ। बिहार विधान सभा चुनाव में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गरजेंगे। मुख्यमंत्री बिहार में दो जनसभाएं करेंगे। पहली जनसभा पटना की दानापुर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राम कृपाल यादव के समर्थन में होगी। वहीं, दूसरी जनसभा विधान सभा क्षेत्र सहरसा में होगी। यहां पर भाजपा प्रत्याशी डा. आलोक रंजन के समर्थन में मुख्यमंत्री मतदाताओं से वोट मांंगेंगे। बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री 20 से अधिक चुनावी रैलियां करेंगे। मुख्यमंत्री की लोकप्रियता को देखते हुए एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी प्रदेश में सबसे अधिक उनकी रैलियां व जनसभाओं के लिए समय मांग रहे हैं। योगी जनता के बीच कानून-व्यवस्था, विकास…
पटना। भाजपा ने बुधवार की देर रात अपनी तीसरी सूची घोषित कर दी है। पार्टी की ओर से घोषित सूची में मुख्यमंत्री के विश्वास प्रस्ताव के दौरान बगावत करने वाले दो विधायकों की टिकट पार्टी ने काट दी है। इसमें रामनगर सुरक्षित सीट से भागीरथी देवी एवं नरकटियागंज से रश्मि वर्मा का नाम सम्मिलित है। इसके साथ ही तीसरी सूची में पार्टी ने सभी 18 प्रत्याशियों समेत एनडीए में सीट शेयरिंग के उपरांत मिली 101 सीटों पर प्रत्याशी उतरने की औपचारिकतापूर्ण कर ली है। राबड़ी देवी को राघोपुर में हराने वाले सतीश यादव को भाजपा ने अब तेजस्वी यादव के…
रांची। बिरला प्रोद्यौगिकी संस्थान- बीआईटी मेसरा का 35वें दीक्षांत समारोह में 1460 छात्रों को डिग्री दी गई। इनमें 1000 अंडरग्रेजुएट्स, 320 पोस्ट ग्रेजुएट्स और 75 पीएच स्कॉलर्स, 65 डिप्लोमा होल्डर्स को डिग्री दी गई। कार्यक्रम में इसरो के अध्यक्ष डॉ वी नारायणन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने छात्रों को वैज्ञानिक उत्सुकता, निरंतर सीखेने और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। डॉ वी नारायणन ने छात्रों से कहा कि आप अपनी पेशेवर यात्रा की शुरूआत करने जा रहे हैं, ऐसे में ज़रूरी है कि आप सहानुभूति, आपसी सहयोग और प्रयोजन के सिद्धान्तों को याद…
धनबाद। धनबाद पहुंची स्वर्गीय शिबू सोरेन की पुत्रवधू सीता सोरेन ने बुधवार को झारखंड के शासन और प्रशासन पर जमकर बरसी। मौके पर उन्होंने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को मानसिक रोगी बताते हुए उन्होंने अपना इलाज कराने की सलाह दी। सीता सोरेन झारखंड की पुलिस को खनिज संपदा का लुटेरा बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री खुद बीमार हैं, उनका दिमाग काम नहीं कर रहा है। ऐसे में जब वे खुद अस्वस्थ हैं तो वे राज्य के स्वास्थ्य विभाग को कैसे संभाल पाएंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। आलम…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को नमो ऐप से बिहार के भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्हें राज्य में पूर्ववर्ती जंगलराज की भयावह स्थिति की याद दिलाई और कहा कि युवाओं को यह बताना जरूरी है कि बिहार किस अंधेरे दौर से निकलकर आज विकास के पथ पर बढ़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने बूथों पर जाकर हर परिवार को केंद्र की योजनाओं के लाभों के बारे में जागरूक करें और उपलब्ध वीडियो व आंकड़ों को साझा करें। मोदी ने कहा कि जब हर बूथ मजबूत…