Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- भारतवंशी को नोबेल शांति पुरस्कार, कौन हैं नवनीतम पिल्लई ?
- विधानसभा उपचुनाव : बंगाल और असम में खिला कमल
- पीएम मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट, यूपी चुनाव से पहले योगी का बड़ा ऐलान
- टी20 : जेएससीए में ये 5 भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं वेस्टइंडीज के लिए सिरदर्द
- सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमों पर उठाए सवाल
- वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन
- बाबा और मां के बिना मुझे काटने दौड़ेगा नेमरा : हेमंत साेरेन
- बिहार में EOU के हत्थे चढ़ा ‘धनकुबेर’ इंजीनियर, सास के नाम करोड़ों की जमीन, 52 लाख कैश बरामद
Author: News Maati
रांची । कटमोड़ पर अपराधियों ने आज दिनदहाड़े बिल्डर व कारोबारी राधेश्याम साहू को मारी गोली। स्थानीय लोगों ने बताया कि राधेश्याम साहू हर दिन की तरह अपनी दुकान शांभवी इंटरप्राइजेज के पास खड़े थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। दिनदहाड़े फायरिंग होने की वजह से थोड़ी देर के लिए कटहल मोड़ के पास हड़कंप मच गया. राधेश्याम साहू को गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने किसी तरह घायल राधेश्याम को पल्स अस्पताल पहुंचाया। बता दें कि राधेश्याम साहू कटहल…
पटना । बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू ने अपने अभियान की औपचारिक शुरुआत का ऐलान कर दिया है. पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने बुधवार को कहा कि जदयू की पहली लिस्ट आज जारी की जाएगी जबकि दूसरी लिस्ट कल आएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे, और पहले दिन उनकी सभाएं समस्तीपुर और दरभंगा में होंगी। संजय झा ने कहा कि एनडीए में सब कुछ ठीक है चाहे बात सीट शेयरिंग की हो या उम्मीदवारों के चयन की । उन्होंने कहा, “एनडीए का हर नंबर फिक्स है,…
पटना । राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने जिन कैंडिडेट को सिंबल दिए हैं, उनमें शहाबुद्दीन के बेटे का नाम भी शामिल है। दिवंगत पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पार्टी सिंबल देकर राजद के टिकट के चुनाव लड़ने की हरी झंडी दिखा दी है। शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को लालू प्रसाद यादव ने खुद सिंबल दिया। इसकी गवाही ताजा तस्वीर भी दे रही है। लेकिन उम्मीद के उलट ओसामा शहाब सिवान से विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। वो सिवान में ही रघुनाथपुर विधानसभा सीट से राजद के टिकट पर मैदान में…
रांची । झारखंड सरकार ने दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए खुशखबरी दी है। वित्त विभाग से आज जारी आदेश के अनुसार, राज्य सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय, और विधानसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अक्टूबर 2025 का मासिक वेतन 16 अक्टूबर, 2025 से दिया जाएगा।यह निर्णय झारखंड कोषागार संहिता, 2016 के नियम 139 के तहत लिया गया है, जिससे कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल सके और वे त्योहारों का आनंद सुरक्षित रूप से मना सकें।
रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) ने झारखंड राज्य बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) से जुड़े बहुचर्चित शराब घोटाला और फर्जी बैंक गारंटी मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि आरोपितों को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में परेश अभेयसिंह ठाकोर, विक्रमासिंह अमेसिंह और महेश शिडगे शामिल है। इन तीनों की गिरफ्तारी अहमदाबाद के सन स्काई पार्क स्थित वकील ब्रिज सोसाइटी से हुई है। उल्लेखनीय है कि यह मामला मैसर्स विजन हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज एंड कंसल्टेंट्स कंपनी से जुड़ा है, जिसे जेएसबीसीएल के जोन-10 (हजारीबाग, चतरा, कोडरमा) के लिए ई-टेंडर के…
रांची। राज्य में शहरी निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। राज्य मंत्रिपरिषद ने मंगलवार को हुई बैठक में ट्रिपल टेस्ट के आधार पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अनुशंसा को स्वीकार कर लिया है। इसके तहत निकाय चुनाव में ओबीसी को निर्धारित 14 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। यह आरक्षण कुल 50 प्रतिशत आरक्षण के दायरे में ही होगा। अब नगर विकास विभाग द्वारा नगर निकाय चुनाव कराने की अनुशंसा राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जा सकेगा, जिसके बाद आयोग चुनाव संपन्न कराएगा। हालांकि इससे पहले राज्यपाल की भी स्वीकृति ली जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई…
रांची। रांची पुलिस ने मंगलवार को बाइक चोर गिरोह का भंडफोड़ किया है। पुलिस को गिराह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार में भी कामयाबी मिली है। आरोपियों के पास से चोरी की 22 बाइक बरामद की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों में रूपेश कुमार सिंह उर्फ सोनू, प्रेम कुमार सईस, विनोद कुमार महतो, रोनित कुमार, आयुष महतो, करण महतो, बादल सिंह मुंडा, कमलेश कुमार महतो, क्लींटन कच्छप, रोहित सईस, जयदेव महतो, करण गोस्वामी, विनोद महतो, मनोज उरांव और सत्यम महतो शामिल है।…
रामग। रामगढ़ जिले के भदानी नगर ओपी क्षेत्र में आंगनबाड़ी सेविका की दुष्कर्म के बाद हत्या करने की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के अंदर हत्यारे ट्रक ड्राइवर सुविंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उन वस्तुओं को भी बरामद कर लिया है, जो दुष्कर्म के समय ट्रक ड्राइवर के शरीर पर मौजूद था। इस मामले की जानकारी मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसपी अजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। जिले के…
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने बहुत कम उम्र में अपनी प्रतिभा को देश और दुनिया के समक्ष प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा “मैं बधाई देता हूं कि मैथिली ठाकुर जैसी युवा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहीं हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)…
मानेसर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को घोषणा की कि अयोध्या में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का एक नया हब स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में स्थापित किए जा रहे एनएसजी के हब किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। अमित शाह हरियाणा के मानेसर में एनएसजी के 41वें स्थापना दिवस समारोह और स्पेशल आॅपरेशंस ट्रेनिंग सेंटर (एसओटीसी) के भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनएसजी के कार्य में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। अब तक एनएसजी के…