Author: News Maati

हजारीबाग । हजारीबाग के डंडई कला गांव में एक पूर्व सैनिक का शव पुल के नीचे पानी से बुधवार को पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान अर्जुन सिंह के रूप में हुई। घटनास्थल से मृतक का बाइक भी मिला है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना प्रभारी कुणाल किशोर ने बताया कि शव को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। अर्जुन सिंह सोमवार शाम से लापता थे। ग्रामीणों ने आहार के पुल के नीचे उनका शव देखा। मृतक के भतीजे आलोक सिंह ने बताया कि शव पर गंभीर चोट के कई निशान हैं। उन्होंने इसे सुनियोजित हत्या बताया…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ जिले में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पीके सिंह की छवि अनोखी है। एक ओर कुख्यात अपराधियों के बीच उनके नाम का दहशत कायम है, वहीं मासूम बच्चों के बीच वे बच्चे ही बन जाते हैं। पेट्रोलिंग के दौरान अचानक वह अपनी पूरी टीम के साथ छत्तरमांडू के श्रद्धा शिशु मंदिर स्कूल में पहुंचे। यहां बच्चों ने पुलिस को देखकर उत्सुकता जताई। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पीके सिंह बच्चों के साथ ऐसे घुल मिल गए, जैसे वह कोई दबंग पुलिस अधिकारी नहीं, बल्कि उनके परिवार के ही एक सदस्य हो। पीके सिंह से मिलने के बाद बच्चों के मन में भी कई सवाल…

Read More

रांची। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि रांची में बनने वाला रिम्स टू अस्पताल, अमृता इंस्टीट्यूट की तर्ज पर एशिया का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनेगा। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी फरीदाबाद अमृता इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज का दौरा कर झारखंड लौटने के बाद रांची में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के बनने से झारखंड की जनता को देश की सबसे बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। यह परियोजना न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश की स्वास्थ्य संरचना को एक नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि रिम्स टू के निर्माण कार्य को लेकर जल्द ही विस्तृत रूपरेखा जारी…

Read More

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 जुलाई यानी शुक्रवार को बिहार के पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बिहार सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनसभा के दौरान पीएम मोदी सड़क, रेलवे, इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्रामीण कल्याण सहित प्रमुख क्षेत्रों में करीब 7,196 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का अनावरण और शिलान्यास करेंगे। विकास परियोजनाओं में से 5,398 करोड़ रुपये रेलवे परियोजनाओं के लिए जाएगा, जबकि 1,173 करोड़ रुपये सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत बुनियादी ढांचे के लिए निर्धारित हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय 63 करोड़ रुपये की परियोजनाओं में योगदान देगा। इसके अलावा,…

Read More

पटना। बिहार में मानसून एक बार फिर से सक्रिय है। राज्य के कई इलाकों समेत गयाजी में भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से भूस्खलन हुआ है और पुल वह गया है। सड़क यातायात और रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। गयाजी में गया-कोडरमा रेल मार्ग के बसकटवा-यदुग्राम घाटी रेल सेक्शन में मलबा गिरने से अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोकना पड़ा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मंगलवार रात लगभग 11 बजे पहाड़ से भारी मलबा खिसक कर रेल पटरी पर आ गिरा,जिसे तुरंत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे कर्मियों ने राहत कार्य शुरू कर दिया। अप…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई रखी गई है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) 2025 पुरस्कारों के लिए नामांकन 1 अप्रैल 2025 से शुरू हो गए हैं। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से किए जाने चाहिए। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बुधवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 5 से 18 वर्ष की आयु के उन बच्चों की असाधारण उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए एक अनूठा सम्मान है जिन्होंने खेल, समाज सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति…

Read More

नई दिल्ली। सीबीआइ ने पटना में बुधवार को आयकर विभाग के सहायक निदेशक सहित तीन अधिकारियों को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में आयकर विभाग के सहायक निदेशक आदित्य सौरभ (आईआरएस), निरीक्षक मनीष कुमार पंकज और मल्टी-टास्किंग स्टाफ शुभम राज शामिल हैं। सीबीआई के मुताबिक, इन अधिकारियों ने एक व्यक्ति से पहले से जब्त की गई 13 लाख रुपये की नकदी को छोड़ने और उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न करने के एवज में दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। यह नकदी शिकायतकर्ता के बहनोई से पटना एयरपोर्ट पर…

Read More

नई दिल्ली। सरकार ने देश में खेती के उत्पादन और किसानों की क्षमता बढ़ाने के लिए 100 जिलों में 24 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना शुरू करने की आज घोषणा की। इसके अंतर्गत 11 मंत्रालयों की 36 योजनाओं को एकीकृत किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आज यहां हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विवी वैष्णव ने संवाददाता सम्मेलन में कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना कम उत्पादकता, कम फसल तीव्रता और कम ऋण वितरण के पैमाने पर पिछड़े…

Read More

रांची। देवघर में जल संसाधन विभाग के ऑफिस में शराब पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सरकारी कर्मचारी शराब और सिगरेट पीते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में विभाग के प्रधान लिपिक राजेंद्र प्रसाद मंडल और अनुसेवक करण सिंह अन्य लोगों के साथ शराब पीते दिख रहे हैं। वे सिगरेट भी पी रहे थे। वीडियो में थोड़ी-थोड़ी पिया करो गाना चल रहा है। ऐसा लग रहा है कि कर्मचारी बेफिक्र होकर शराब पार्टी कर रहे हैं और गाने पर रील्स बना रहे हैं। शराब पार्टी मंत्री हफीजुल हसन के जिले में हो रही है। मंत्री जी भले…

Read More

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा आव्रजकों के बड़े पैमाने पर निर्वासन की प्रक्रिया को तेज किए जाने के बीच 10 राज्यों की आव्रजन अदालतों के 17 न्यायाधीशों को बर्खास्त कर दिया गया है। इन्हीं न्यायाधीशों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक संगठन ने यह जानकारी दी। आव्रजन न्यायालयों के न्यायाधीशों और अन्य पेशेवरों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन ‘द इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ प्रोफेशनल एंड टेक्निकल इंजीनियर्स’ ने एक विज्ञप्ति में कहा कि शुक्रवार को 15 और सोमवार को दो न्यायाधीशों को ‘‘बिना कोई कारण बताए” बर्खास्त कर दिया गया। संगठन ने कहा कि जिन न्यायाधीशों को…

Read More