Author: News Maati

हजारीबाग। बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र मे शुक्रवार रात नकाबपोश अपराधियों ने एक सीमेंट व्यवसायी के घर और दुकान में धावा बोल दिया। जानकारी के मुताबिक सूर्यकुंड ट्रेडर्स के मालिक सुनील कुमार पांडेय को अपराधियों ने उनके बेटे को बंधक बना लिया और मारपीट की। लुटेरे दुकान के ऊपरी मंजिल में ले जाकर उन्हें हथियार के बल पर हाथ-पैर बांधकर पीटा और उनके बेटे सुमित पांडेय को भी बंदूक की बट से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद अपराधी घर में घुस गए और वहां से लगभग छह लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। घटना को अंजाम…

Read More

पटना। सारण जिले की मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (लोजपा-आर) की उम्मीदवार सीमा सिंह समेत चार उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कागजातों में कमी और तकनीकी त्रुटियां पाए जाने के बाद निवार्ची पदाधिकारी ने यह कार्रवाई की है। नामांकन रद्द किए गए मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों में लोजपा (रामविलास) की सीमा सिंह, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के आदित्य कुमार और निर्दलीय विशाल कुमार एवं अल्ताफ आलम राजू शामिल हैं। इन नामों के बाहर हो जाने से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव से संबंधित…

Read More

लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस इकाई में तैयार की गई ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के लिए एक ट्रेलर था। पाकिस्तान की एक-एक इंच जमीन ब्रह्मोस की पहुंच में है। अब ब्रह्मोस से दुश्मन बच नहीं सकता। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन उत्तर प्रदेश की जनता के लिए महत्वपूर्ण है। उप्र और लखनऊ के विकास…

Read More

रांची। झामुमो के पांकी प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा उर्फ जितेंद्र प्रसाद हत्याकांड का मुख्य आरोपित अरुण ठाकुर उर्फ डोमन ठाकुर (30वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पांकी के डंडार कला का निवासी है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल टांगी एवं घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शनिवार को आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उल्लेखानीय है कि 14 अक्टूबर की सुबह मुन्ना सिन्हा की हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में मृतका की मां चिंतामणि देवी के बयान पर मामला दर्ज हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया…

Read More

जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र में 9 अक्टूबर को हुई 20 लाख लूट मामले का शनिवार को पुलिस ने किया उद्भेदन। पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया । अपराधियों के पास से लूट के कई सामान भी बरामद किए गए हैं। नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसप) कुमार शिवाशीष ने शनिवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि इस मामले में पांच कुख्यात अपराधियों को हथियार समेत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिरसानगर जोन नंबर 3 निवासी कुणाल सिंह मुंडा, बिरसानगर जोन नंबर 6 निवासी कृष्णा लोहार उर्फ पाड़ी, आदित्यपुर रोड नंबर 1 जनता फ्लैट…

Read More

रांची। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में तकरार के बीच अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गठबंधन ने नाता तोड़ने का ऐलान किया है। झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो ने शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने और छह सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। बिहार चुनाव में झामुमो महागठबंधन से अलग हो गया है। झामुमो बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। 6 सीटों में चकाई, धमदाहा, कटोरिया, पिरपैंती, मनीहारी और जमुई शामिल हैं। इसमें कटोरिया और मनिहारी अनुसूचित जनजातीय आरक्षित सीटें हैं, जबकि पिरपैती अनुसूचित जाति सीट है। झामुमो…

Read More

पटना। गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शनिवार को पटना में लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुलाकात की। इस मुलाकात पर चिराग ने पत्रकारों से कहा कि बिहार चुनाव के दौरान एनडीए के चुनाव अभियान को लेकर आज बात हुई। विकास के मुद्दे पर चुनाव में जनता के बीच है। इस चुनाव में सिर्फ विकास के नैरेटिव को लेकर आगे चलना है। इसी मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत हुई। हमारा लक्ष्य सौ प्रतिशत स्ट्राइक रेट पर है। महागठबंधन में सिर्फ कंफ्यूजन है। एनडीए की खूबसूरती ताकत है कि हम लोग…

Read More

नई दिल्ली। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ससुराल वालों के साथ मध्य दिल्ली के बंगाली मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट में स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया। दुकान मालिक ने शुक्रवार को बताया कि इस वीआईपी उपस्थिति ने इस उच्चस्तरीय व्यापारिक जिले में खरीदारों और भोजन करने वालों का ध्यान आकर्षित किया। ‘एनडीटीवी वर्ल्ड समिट- 2025’ में सुनक ने कहा कि मैंने बंगाली स्वीट्स में कुछ मिठाइयां खाईं। उन्होंने अपनी सास सुधा मूर्ति, जो राज्यसभा सदस्य हैं और दिल्ली के लोकप्रिय स्थानों से परिचित हैं, को अपने परिवार के साथ घूमने के लिए इस रेस्टोरेंट का सुझाव देने का श्रेय दिया।बंगाली…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ढाई घंटे तक फोन पर बातचीत करने के एक दिन बाद व्हाइट हाउस में अपने यूक्रेनी समकक्ष वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। यूक्रेनी राष्ट्रपति के साथ बैठक के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर ज़ेलेंस्की के साथ अपनी बैठक को “काफी रोचक और सौहार्दपूर्ण” बताया। उन्होंने लिखा, “यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ बैठक काफी रोचक और सौहार्दपूर्ण रही, लेकिन मैंने उनसे कहा, जैसा कि मैंने राष्ट्रपति पुतिन को भी सुझाव दिया था कि अब समय आ गया है कि हत्याएं रोकी…

Read More

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की सेना ने आतंकवादी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पाकिस्तानी सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि इस हमले में टीटीपी के हाफिज गुल बहादुर गुट को निशाना बनाया गया। इस कार्रवाई में टीटीपी के प्रमुख कमांडरों समेत 70 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया। पाकिस्तानी सेना की ये कार्रवाई हाल ही में किए गए सीमा पार हमलों के जवाब में की गई है। इस बीच तालिबान ने बताया है कि पाकिस्तानी वायु सेना ने शुक्रवार देर रात पक्तिका प्रांत में बड़ा हवाई हमला किया है, जिसमें 8 क्रिकेटर समेत कई लोग मारे गए…

Read More