Author: News Maati

हजारीबाग। कोर्रा थाना क्षेत्र में लूट की योजना बना रहे पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों के पास से हथियार, सोना-चांदी के गहने, मोबाइल फोन, वाहन सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। इनमें से अधिकांश अपराधी पूर्व में कई संगीन मामलों में शामिल रहे हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित आनंद ने रविवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि,पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को 18 अक्टूबर की शाम करीब 8 बजे गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी कनहरी हिल, फॉरेस्ट एरिया के पास डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी…

Read More

रांची । रांची के मारवाड़ी युवा मंच, दक्षिण शाखा ने रविवार को मूक बधिर स्कूल, निवारणपुर और आदिम जनजातीय बच्चों के साथ मिलकर प्रकाश पर्व दीपावली मनाया। अध्यक्ष ऋषभ रामपुरिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मंच के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष रोहित शारदा और शाखा के पूर्व अध्यक्ष बलबीर जैन विशेष रूप से उपस्थित हुए। रोहित शारदा ने इस अवसर पर कहा कि आनंद सभी के लिए होनी चाहिए। अपने बच्चों के साथ तो सभी त्योहार का आनंद लेते हैं, लेकिन जिनके साथ कोई नहीं, उनके साथ त्योहार मनाने का एक अलग ही आनंद है। उन्होंने दीप के…

Read More

रांची। झारखंड के चार जिलों में सोमवार को बारिश होने की संभावना है। इस दिन न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां शामिल हैं। इन जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि 21 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में सुबह में कोहरा छाया रहेगा,…

Read More

रांची। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नई मुहल्ला में रविवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने से पहले अपराधियों ने युवक को अगवा किया। चैनपुर से बाइक पर उठा कर पिटाई करते हुए तीन किलोमीटर दूर ले जाकर हत्या कर दी। गोली मारने से पहले युवक को चाकू मारने के जख्म के निशान मिले है। मृतक की पहचान चैनपुर पठान मोहल्ला निवासी इबरार हजाम (मिस्त्री) के 30 वर्षीय पुत्र हसन अली के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पांच की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने घटना को अंजाम…

Read More

अयोध्या। 20 अक्टूबर दीपावली से पहले अयोध्या का नजारा बदल गया है। भगवान श्री राम की स्वागत के लिए अयोध्या नगरी को फूलों और दीपों से सजाया जा रहा है। जगह-जगह फूलों से पंडालों को सजाया जा रहा है और भक्तों को अयोध्या में अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। अयोध्या में दीपोत्सव के मौके पर अलग ही छठा देखने को मिल रही हैं। सीएम योगी के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। भक्त भी दूर-दूर से रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। आईएएनएस से खास बातचीत में गुजरात के वडोदरा से…

Read More

पटना । छठ से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के रणनीतिक चुनावी दौरे पर उतर रहे हैं। उनका 4 दिवसीय दौरा 24 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसमें वे समस्तीपुर से शुरुआत करते हुए ताबड़तोड़ 12 रैलियां करेंगे। यह दौरा बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA कार्यकर्ताओं में जोश फूंकने का काम करेगा, जबकि विपक्षी महागठबंधन में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के बीच सीट बंटवारे को लेकर खुली ‘फ्रेंडली फाइट’ तेज हो गई है। NDA ने केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों की पूरी फौज उतार दी है, वहीं महागठबंधन की आंतरिक कलह ने कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला खड़ा कर…

Read More

रांची। धनतेरस पर शनिवार को झारखंड में लगभग 2000 करोड रुपये का कारोबार हुआ। इसमें लगभग 1150 करोड़ रुपये का कारोबार गहने, सोने के गहने, सोने की बिस्किट, चांदी के सिक्के, हीरे की ज्वेलरी और लगभग 850 करोड रुपये का कारोबार वाहन, इलेट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक सहित अन्य सामानों की खरीदारी से हुआ। धनतेरस को लेकर राजधानी सहित राज्य के विभिन्न शहरों और ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही चहल-पहल देखी गई। सुबह से ही गहने, वाहन, बर्तन सहित अन्य चीजों की दुकानें सज गई थीं। आम लोग दोपहर से ही दुकानों पर खरीदारी के लिए पहुंचने लगे थे और अपनी जरूरत…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा(झामुमो) को बिहार में महागठबंधन की ओर से एक भी सीट नहीं दिए जाने पर जमकर निशाना साधा। प्रतुल ने सोशल मीडिया एक्स पर शनिवार को लिखा है कि उन्हें झामुमो की इस बेइज्जती से मिर्जा गालिब का शेर याद आ गया। बड़े बे आबरू होकर तेरे कूचे से निकले हम। उन्होंने कहा कि बिहार में सीट बंटवारे के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ जो व्यवहार महागठबंधन ने किया, वह न केवल राजनीतिक अपमान है बल्कि झामुमो की खोखली राजनीतिक हैसियत को भी उजागर करता है। उन्होंने कहा…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप सहित 20 के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। ईडी ने दिनेश गोप की दो पत्नियों और मनी लॉन्ड्रिंग में मदद करने वाली कंपनियों को भी आरोपित किया है। ईडी की ओर से गोप के खिलाफ दायर किया जाने वाला यह दूसरा आरोप पत्र है। इसमें पीएलएफआई पर लेवी के रूप में 20 करोड़ रुपये वसूले जाने आरोप लगाया गया। साथ ही, लेवी की इस रकम में से 3.36 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक ईडी ने पीएलएमए के विशेष न्यायाधीश की अदालत…

Read More

हजारीबाग। बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र मे शुक्रवार रात नकाबपोश अपराधियों ने एक सीमेंट व्यवसायी के घर और दुकान में धावा बोल दिया। जानकारी के मुताबिक सूर्यकुंड ट्रेडर्स के मालिक सुनील कुमार पांडेय को अपराधियों ने उनके बेटे को बंधक बना लिया और मारपीट की। लुटेरे दुकान के ऊपरी मंजिल में ले जाकर उन्हें हथियार के बल पर हाथ-पैर बांधकर पीटा और उनके बेटे सुमित पांडेय को भी बंदूक की बट से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद अपराधी घर में घुस गए और वहां से लगभग छह लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। घटना को अंजाम…

Read More