Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की होगी जांच
- इजरायली सेना का दावा : कुछ ही दिनों में पूरी तरह तबाह हो जाएंगे ईरान के सभी महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने
- ‘जागरूक रहें, अफवाहों के बहकावे में ना आएं’, प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से अपील
- अमेरिकी मीडिया का दावा, ईरान में कई हफ्तों तक जमीनी सैन्य अभियानों की तैयारी कर रहा पेंटागन
- झारखंड बीजेपी की नई कार्यकारिणी घोषित, 9 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और 9 मंत्री बनाए गए
- इंटरनेशनल रिले प्रतियोगिता में झारखंड ने जीता एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक
- खूंटी के मुरहू में दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी और आम लोग घायल
- रांची के कई इलाकों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
Author: News Maati
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के खिलाफ बयानबाजी से संबंधित झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ दर्ज चार मामलों को झारखंड उच्च न्यायालय ने निरस्त कर दिया है। बाबूलाल मरांडी के खिलाफ ये मामले रामगढ़, सिमडेगा, बरहेट और मधुपुर थाने दर्ज हुए थे। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने बाबूलाल मरांडी की याचिका स्वीकार कर ली। मरांडी की ओर से इन चारों मामलों को निरस्त करने का आग्रह किया गया था। बाबूलाल पर आरोप है कि एक निजी यूट्यूबय चैनल ने झारखंड में बाबूलाल मरांडी की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कर्नाटक के वेमगल में टाटा-एयरबस के एच-125 लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर फाइनल असेंबली का मुंबई से वर्चुअली उद्घाटन किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री कैथरीन वॉट्रिन भी उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश होने की उम्मीद है। इससे हमारी कुशल और मेहनती युवा पीढ़ी के लिए सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के मौके पैदा होंगे। फ्रांसीसी रक्षा मंत्री कैथरीन वॉट्रिन आज 6वीं भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा वार्ता के लिए बेंगलुरु…
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस को भारत के सबसे पुराने रणनीतिक साझेदारों में से एक बताते हुए मंगलवार को कहा कि इस विश्वास को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी को विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में बदलने का निर्णय लिया है जिसके तहत दोनों देशों की साझेदारी में भारत में हेलिकॉप्टर इकाई का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस ने लोगों और कंपनियों को दोहरे कराधान से बचाने के लिए भी समझौता किया है। इसके साथ ही भारत-फ्रांस स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई सेंटर और डिजिटल विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी केन्द्र की शुरूआत करेंगे।…
पटना। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मंगलवार को विधानसभा मे कहा कि सभी श्रेणी के शिक्षकों को एक तरह के आवासीय भत्ता (एचआरए) दिया जाएगा। संबंधित महकमे को इस बारे में पत्र लिखा गया है। अब तक 90 प्रतिशत मामलों में एचआरए की विसंगति दूर कर ली गई है। शेष 10 प्रतिशत मामलों में जल्द ही विसंगति को दूर कर लिया जाएगा। विधानसभा में अजय कुमार के प्रश्न के उत्तर में उन्होंने यह बात कही। अजय कुमार ने कहा कि राज्य में नियोजित से विशिष्ट शिक्षक बने हजारों शिक्षकों को शहरी क्षेत्र में एचआरए का लाभ नहीं मिल रहा, जबकि…
पटना। बिहार के गांवों में अब स्टार्टअप खोलना आसान होने वाला है। राज्य की नीतीश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्टार्टअप का लाभ दिलाने और उन्हें नवाचार से जोड़ने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए उन्हें जिला स्तर पर ही तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। स्टार्टअप शुरू करने के लिए उन्हें पटना आकर राज्य मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा। उद्योग विभाग ने इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसी साल इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा। बिहार में उद्योगों का तेजी से विकास करने की दिशा में राज्य सरकार काम कर…
रांची । झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के सुचारू संचालन के लिए शुक्रवार को स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने सर्वदलीय बैठक की। बजट सत्र 18 फरवरी से लेकर 19 मार्च तक चलेगा। स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने बैठक में उपस्थित विभिन्न दलों के नेताओं से सत्र के सफल संचालन में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सदन के भीतर तार्किक, तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण संवाद से जनसमस्याओं का सार्थक समाधान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सदस्यों के प्रश्नों पर सरकार की ओर से संतोषजनक जवाब की अपेक्षा होती है। इसके लिए सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि आवश्यक…
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अधिकारियों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी (एफआईआर), पुलिस जांच और किसी भी प्रकार की कार्रवाई पर अगले आदेश तक रोक जारी रखने का निर्देश दिया है। अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार को जवाब का अध्ययन करने के लिए समय देते हुए अगली सुनवाई की तारीख 24 फरवरी निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त समय की मांग की गई, जिसे न्यायमूर्ति एस.के. द्विवेदी की अदालत ने स्वीकार कर लिया। ईडी की ओर से अधिवक्ता सौरभ…
पटना। नई दिल्ली में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट एवं एक्सपो 2026 में बिहार को दनादन निवेश प्रस्ताव मिलना शुरू हो गए हैं। मंगलवार को इस समिट के दूसरे दिन बिहार सरकार ने तकनीक के क्षेत्र में 486 करोड़ रुपये के निवेश संबंधी एमओयू (समझौता पत्र) पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत बिहार की राजधानी पटना में 250 करोड़ रुपये की लागत से एक रिसर्च पार्क की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा, 60 करोड़ रुपये की लागत से बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सेंटर आॅफ एक्सीलेंस भी स्थापित किया जाएगा। इस पहल से एआई के सेक्टर में 10 हजार से अधिक लोगों…
देवघर कोषागार घोटाला: सुप्रीम कोर्ट में लालू यादव की सजा निलंबन पर सुनवाई टली, अगली तारीख अप्रैल में
नई दिल्ली । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के देवघर जिला कोषागार घोटाले मामले में मिली सजा के निलंबन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई टल गई। अब इस मामले में सुनवाई अप्रैल में होगी। सजा के निलंबन को चुनौती देने के मामले में मंगलवार को जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस एनके सिंह की बेंच में सुनवाई हुई। इस दौरान सीबीआई के वकील ने कहा कि ये सभी आरोपी अवैध रूप से बाहर हैं और ये दोषसिद्धि के बाद की स्थिति है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से चारा घोटाले में…
सासाराम । बिहार के रोहतास जिले के परसथुआ थाना क्षेत्र में बच्चों को लेकर पर्यटन क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों का दर्शन कराने निकली एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में दो शिक्षकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 12 के करीब स्कूली बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कैमूर जिले के चैनपुर के मध्य विद्यालय, बढ़ौना के बच्चों और शिक्षकों को लेकर एक बस एजुकेशनल टूर पर निकली थी। पटना जा रही यह बस सोमवार की देर रात परसथुआ थाना इलाके के सोहसा गांव के पास एनएच 319 पर अनियंत्रित हो गई। बस पर…