Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की होगी जांच
- इजरायली सेना का दावा : कुछ ही दिनों में पूरी तरह तबाह हो जाएंगे ईरान के सभी महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने
- ‘जागरूक रहें, अफवाहों के बहकावे में ना आएं’, प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से अपील
- अमेरिकी मीडिया का दावा, ईरान में कई हफ्तों तक जमीनी सैन्य अभियानों की तैयारी कर रहा पेंटागन
- झारखंड बीजेपी की नई कार्यकारिणी घोषित, 9 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और 9 मंत्री बनाए गए
- इंटरनेशनल रिले प्रतियोगिता में झारखंड ने जीता एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक
- खूंटी के मुरहू में दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी और आम लोग घायल
- रांची के कई इलाकों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
Author: News Maati
नई दिल्ली। इंडिया एआई मिशन और इंटेल इंडिया ने नई दिल्ली में इंडिया एआई एम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में शुरू किए गए एआई जिम्मेदारी अभियान के तहत 24 घंटों में सबसे अधिक संकल्प का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया है। इस दौरान 2.5 लाख से अधिक लोगों ने 16-17 फरवरी के बीच नैतिक और जिम्मेदार कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है। केन्द्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बुधवार को भारत मंडपम में आयोजित पत्रकार वार्ता में इसकी घोषणा के बाद कहा कि यह जिम्मेदार एआईकी दिशा में भारत की प्रगति में बड़ी उपलब्धि है। वैष्णव ने एआई…
रांची। गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव और उनके साथियों की हत्या के बहुचर्चित मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने अहम फैसला सुनाते हुए पांचों सजायाफ्ता को बरी कर दिया है। अदालत के इस निर्णय से मामले में नया कानूनी मोड़ आ गया है। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय और न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने विकास तिवारी समेत पांचों की अपील स्वीकार करते हुए उन्हें दोषमुक्त करने का आदेश दिया। बरी किए गए जाने वालों में विकास तिवारी, संतोष पांडे, विशाल कुमार सिंह, राहुल देव पांडे और दिलीप साव शामिल हैं। इन सभी ने हजारीबाग की सिविल अदालत द्वारा वर्ष…
रामगढ़। गोला थाना क्षेत्र में एक जेवर व्यवसायी को लूटने वाले गिरोह के चार अपराधियों को पुलिसने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लूट कांड में प्रयुक्त देसी कट्टा, अल्टो कार, पल्सर बाइक, और एक बुलेट जब्त की गई है। साथ ही लुटेरों की ओर से लूटा गया जेवर भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत मो सद्दाम उर्फ सद्दाम उर्फ छोटू उर्फ मास, ऐनुल अंसारी, दीपक कुमार और मोइन अंसारी का नाम शामिल है। एसपी अजय…
नई दिल्ली । एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने से पहले गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बुधवार को मुलाकात की और भारत में एआई के विकास पर चर्चा की। इस बैठक के बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के साइडलाइन में सुंदर पिचाई से मुलाकात करना बेहद सुखद अनुभव रहा। हमने एआई क्षेत्र में भारत द्वारा किए जा रहे कार्यों और इस क्षेत्र में हमारे प्रतिभाशाली छात्रों और पेशेवरों के साथ गूगल किस प्रकार सहयोग कर सकता है, इस बारे में चर्चा…
चंडीगढ़ ।भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने दस राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी है। मतदान 16 मार्च 2026 को होगा। इन सीटों में हरियाणा की दो सीटें भी शामिल हैं, जिनका कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है। हरियाणा से राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी व रामचंद्र जांगड़ा का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को पूरा हो रहा है। निर्वाचन आयोग के अनुसार महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार में अप्रैल माह में अलग-अलग तिथियों पर सीटें रिक्त हो रही हैं। इन सभी के…
अयोध्या । उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति की बैठक होगी। बैठक में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा की जाएगी। इससे पहले मंगलवार को भी बैठक हुई थी, जिसमें कई फैसले होने वाले हैं। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने पत्रकारों को बताया, “म्यूजियम में एक सेशन हुआ था और आज एक और मीटिंग होगी। भक्तों को मंदिर के रीति-रिवाजों का थ्री-डी अनुभव देने के लिए एक बड़ी गैलरी बनाई जा रही है, जिसमें पूजा, आरती और 14 मंदिरों के दर्शन शामिल हैं। यह सेटअप उन भक्तों को भी…
रांची। राज्य के सबसे प्रतिष्ठित सरकारी विद्यालय लातेहार स्थित नेतरहाट आवासीय विद्यालय में कक्षा छह में नामांकन के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया। मुख्य परीक्षा के माध्यम से 150 छात्रों का चयन किया गया, जिन्हें शारीरिक जांच और मनोवैज्ञानिक परीक्षण से गुजरना होगा। इस जांच के बाद अंतिम रूप से 100 छात्रों का चयन शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नामांकन के लिए किया जाएगा। शारीरिक जांच व मनोवैज्ञानिक परीक्षण का कार्यक्रम शीघ्र जारी किया जाएगा। इससे पहले प्रवेश परीक्षा के तहत प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था।इसमें कुल 493 अभ्यर्थी सफल घोषित…
रांची। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) मेसरा के रोटरैक्ट क्लब ने एनईपी सारथी के सहयोग से संस्थान के गेस्ट हाउस परिसर में मंगलवार को पौधारोपण किया। इस अवसर पर पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 सैनिकों की स्मृति में 40 पौधरोपण किया गया। मौके पर सबसे पहले डीन डॉ प्रवीण श्रीवास्तव ने पहला पौधरोपण करते हुए अभियान की शुरूआत की। उनके साथ डॉ उपाध्याय, डॉ शांडिल्य और डॉ मुखर्जी ने भी पौधारोपण किया। मौके पर डॉ श्रीवास्तव ने कहा कि परिसर से जुड़े ऐसे अभियान केवल विशेष अवसरों तक सीमित न रहकर पूरे शैक्षणिक वर्ष के दौरान जारी रहने चाहिए। डॉ…
पटना। दस हजारी के रूप में जानी जा रही मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ उस प्रत्येक महिला को मिलेगा, जिसने इसके लिए आवेदन किया है। मंगलवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण चौधरी ने विधानसभा को इससे अवगत कराया। वे वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ग्रामीण विकास विभाग के बजट प्रस्ताव पर सरकार का पक्ष रख रहे थे। 237 अरब एक करोड़ 17 लाख 90 हजार के विभागीय बजट में सर्वाधिक 90 अरब रुपये का प्रविधान इसी योजना के लिए हुआ है। मंत्री ने बताया कि महिलाएं इस राशि से बेहतर काम कर रहीं। जो महिलाएं अपना रोजगार बेहतर ढंग…
पटना। बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार TRE-4 की लिखित परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित की जाएगी, जबकि इसका परिणाम नवंबर 2026 में प्रकाशित किया जाएगा। आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक TRE-4 की परीक्षा 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 के बीच विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा एकल चरण में लिखित रूप से ली जाएगी। राज्यभर में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है, इसलिए परीक्षा केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी निगरानी रखी जाएगी। नवंबर 2026 में आएगा रिजल्ट :…