Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमों पर उठाए सवाल
- वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन
- बाबा और मां के बिना मुझे काटने दौड़ेगा नेमरा : हेमंत साेरेन
- बिहार में EOU के हत्थे चढ़ा ‘धनकुबेर’ इंजीनियर, सास के नाम करोड़ों की जमीन, 52 लाख कैश बरामद
- गलत कामों को बंद करके रहूंगा, मोबाइल कांग्रेस में मोदी ने किया बड़ा ऐलान
- जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसला, टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म; मुकदमे की सीमा भी बढ़ी
- BIT मेसरा का 36वां दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, मुख्य अतिथि होंगे डॉ. अजीत मोहंती
- चतरा में एसडीओ कार्यालय का सहायक प्रशासी अधिकारी 15 हजार घूस लेते गिरफ्तार
Author: News Maati
नयी दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मिली करारी हार का ठीकरा कांग्रेस उम्मीदवारों ने महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल राजद पर फोड़ दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को नई दिल्ली में बिहार चुनाव में हार पर समीक्षा बैठक की। इसमें चुनाव लड़ने वाले पार्टी के 61 उम्मीदवारों से रिपोर्ट ली गई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कई उम्मीदवारों ने राजद से गठबंधन को पार्टी की शर्मनाक हार का जिम्मेदार ठहराया। सूत्रों का कहना है कि अधिकतर उम्मीदवारों ने समीक्षा…
रांची। गृह एवं कारा विभाग ने रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में तैनात कक्षपाल राहुल कश्यप को जांच के बाद बर्खास्त कर दिया है। जेल प्रशासन की ओर से की गई जांच में राहुल कश्यप के सजायाफ्ता होने की बात छिपाकर नौकरी करने की गंभीर सच्चाई उजागर हुई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि राहुल को किसी तरह का भुगतान अब विभाग से नहीं किया जाएगा। राहुल कश्यप पर यह आरोप था कि उसने अपने सजायाफ्ता होने की बात को छिपाकर रांची के होटवार जेल में उच्च कक्षपाल के…
जमशेदपुर । टाटा स्टील की फेरो अलॉय एवं मिनरल्स डिवीजन के अंतर्गत आने वाले मैंगनीज़ ग्रुप ऑफ माइंस ने सुरक्षा प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 11वें एफआईसीसीआई अवार्ड्स फॉर एक्सीलेंस इन सेफ्टी सिस्टम्स में गोल्ड अवार्ड हासिल किया है।यह जानकारी शुक्रवार को टाटा स्टील की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। बताया गया है कि ओडिशा के क्योंझर जिले के जोगा क्षेत्र में संचालित इन खदानों को सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार उन्नत मानकों पर काम करने के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में टाटा स्टील की ओर से शंभुनाथ झा, चीफ, माइंस…
रांची। रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र के बाजारटांड़ के समीप स्थित ‘उत्तम ज्वेलर्स’ दुकान का ताला काटकर अज्ञात चोर लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गये। चोर दुकान से 10 किलो चांदी उड़ा ले गए हैं। साथ ही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी निकाल कर साथ ले गए हैं। इस संबंध में उत्तम ज्वेलर्स के मालिक ने शुक्रवार को बताया कि दुकान में 10 किलो चांदी के अलावा सोने के कई गहने मौजूद थे। सोने के सभी गहने तिजोरी में बंद थे, इसलिए वह बच गए, लेकिन चोर 10 किलो चांदी अपने साथ ले गए। दुकान में…
जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना पुलिस ने साउथ पार्क स्थित चिन्मया स्कूल के पास एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज हैं। सीटी एसपी कुमार शिवाशीष ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर परिसर में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में बिष्टुपुर थाना प्रभारी ने छापामारी की। छापेमारी के दौरान संदिग्ध अवस्था में एक युवक आदित्य झा उर्फ सन्नी (24) को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसकी कमर में छिपा एक देसी पिस्टल तथा उसके…
मुंबई । विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच निजी बैंकों, तेल एवं गैस और रियलिटी सेक्टरों की कंपनियों में बिकवाली के बीच शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 13.71 अंक (0.02 प्रतिशत) टूटकर 85,700.29 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 14.95 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की गिरावट में 26,200.60 अंक पर रहा। दोनों सूचकांक गुरुवार को 14 महीने के उच्चतम स्तर पर बंद हुए थे। मझौली और छोटी कंपनियों में ज्यादा गिरावट देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.21 फीसदी और स्मॉलकैप-100 सूचकांक…
भागलपुर । ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के अंतर्गत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों से बिहार की 10 लाख जीविका दीदियों को 10-10 हजार रुपए प्रति लाभार्थी की दर से कुल 1,000 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। इनमें भागलपुर जिले की भी 10 हजार से अधिक महिलाएं शामिल हैं। भागलपुर जिले में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अन्तर्गत अब तक कुल 4 लाख 28 हजार 86 महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है, जिससे इन लाभान्वित महिलाओं के खाते में कुल 428.086 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। शुक्रवार को आयोजित किए गए कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर 2025 को भारत के राजकीय दौरे पर आएंगे। इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान दोनों नेता 23वें भारत-रूस वार्षिक समिट में हिस्सा लेंगे, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा होगी। राष्ट्रपति पुतिन का यह दौरा रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, विज्ञान, तकनीक और अंतरिक्ष सहयोग जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नई साझेदारियों का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों, वैश्विक मुद्दों और क्षेत्रीय सुरक्षा पर भी व्यापक बातचीत होने की संभावना है। विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि…
न्यूयॉर्क/वाशिंगटन।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने कहा कि एक अफगान नागरिक द्वारा नेशनल गार्ड के दो सदस्यों पर गोलीबारी की घटना के बाद वह ‘‘हर चिंताजनक स्थिति वाले देश” से आए प्रवासियों को जारी सभी ग्रीन कार्ड की ‘‘कड़े तरीके से” पुनः समीक्षा करेगा। अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) के निदेशक जोसेफ एडलो ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘‘हर चिंताजनक स्थिति वाले देश से आने वाले प्रत्येक विदेशी नागरिक के ग्रीन कार्ड की पूर्ण और कठोर पुनः समीक्षा” का निर्देश दिया है। एडलो ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इस देश और अमेरिकी जनता की…
नई दिल्ली । हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को उनके जुहू वाले घर में हो गया। गुरुवार को अभिनेता के लिए प्रार्थना सभा रखी गई, जहां देओल परिवार के सभी सदस्यों के साथ बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स को देखा गया। अब पति धर्मेंद्र को याद करते हुए हेमा मालिनी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की हैं, जिसमें उनका पूरा परिवार एक दूसरे पर प्यार लुटाता दिख रहा है। हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर परिवार के प्यार को दिखाती अनसीन फोटो शेयर की है जिसमें धर्मेंद्र बेटी ईशा और अहाना को गले…