Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमों पर उठाए सवाल
- वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन
- बाबा और मां के बिना मुझे काटने दौड़ेगा नेमरा : हेमंत साेरेन
- बिहार में EOU के हत्थे चढ़ा ‘धनकुबेर’ इंजीनियर, सास के नाम करोड़ों की जमीन, 52 लाख कैश बरामद
- गलत कामों को बंद करके रहूंगा, मोबाइल कांग्रेस में मोदी ने किया बड़ा ऐलान
- जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसला, टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म; मुकदमे की सीमा भी बढ़ी
- BIT मेसरा का 36वां दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, मुख्य अतिथि होंगे डॉ. अजीत मोहंती
- चतरा में एसडीओ कार्यालय का सहायक प्रशासी अधिकारी 15 हजार घूस लेते गिरफ्तार
Author: News Maati
मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस की प्रमुख शर्त यह है कि यूक्रेनी सेना उन क्षेत्रों से पीछे हटे जिन्हें मॉस्को अपना हिस्सा मानता है। पुतिन के अनुसार, अमेरिका या पश्चिमी देशों के साथ किसी भी तरह की बातचीत तभी आगे बढ़ सकती है जब यूक्रेन इन इलाक़ों को खाली करे। बीबीसी न्यूज़ से बात करते हुए पुतिन ने साफ़ कहा कि रूस हथियार तभी डालेगा जब उसके दावे वाले क्षेत्रों—डोनेट्स्क, लुहान्स्क, ज़ापोरिज़्ज़िया और खेरसॉन—से यूक्रेनी सैनिक पूरी तरह हट जाएँ। पुतिन ने दावा किया कि रूस बातचीत…
भोपाल, रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को गुरुवार देर रात पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे गौहरगंज ले जाया जा रहा था, तभी औबेदुल्लागंज के जंगल क्षेत्र में पुलिस वाहन का टायर पंक्चर हो गया। इसी दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी की बंदूक छीनकर भागने की कोशिश की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के अनुसार, रात करीब 3 से 4 बजे के बीच आरोपी को दूसरी गाड़ी में बैठाया जा रहा था। तभी सलमान ने एसआई श्यामराज सिंह की राइफल छीनकर फायर करने की कोशिश की।…
मेसरा : कांके प्रखंड के केदल पंचायत भवन में बुधवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां सबसे पहले संविधान दिवस पर सभी ने शपथ लिया। बाद में शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार,जिला परिषद सदस्य संजय कुमार महतो,मुखिया राहूल मुंडा ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। बीडियो विजय कुमार ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और योजनाओं का लाभ लेने के लिए शिविर में अधिक से अधिक आवेदन देने की अपील की। जिला परिषद सदस्य संजय कुमार महतो ने कहा कि…
पटना। बिहार में अब अपराधियों की खैर नहीं है। बिहार पुलिस अब अपराध से संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों की कुंडली तैयार कर रही है और जल्द ही उन पर कार्रवाई शुरू होगी। बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि अपराध से कमाए गए धन पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने 400 लोगों की पूरी फाइल तैयार कर ली है और उसे न्यायालय में सौंप दिया गया है। अदालत उस पर विचार कर रही है। उन्होंने आगे बताया कि 1200 से 1300 लोगों को और चिह्नित किया गया है, जिनके कागजात…
पटना । बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की नई सरकार ने कार्य संभाल लिया है। सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं। नीतीश कुमार जहां विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण करने खुद पहुंच रहे हैं, वहीं अधिकारियों के साथ बैठक भी कर रहे हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं निगरानी विभाग के कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं निगरानी विभाग के कार्यों को…
वाशिंगटन। अमेरिका के वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी की घटना सामने आई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाशिंगटन के डाउनटाउन में हुई इस गोलीबारी में दो नेशनल गार्ड्समैन को गोली लग गई। उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। गोली चलाने वाले शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीबीएस न्यूज की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, जिस शूटर को गिरफ्तार किया गया, उसकी पहचान रहमानुल्लाह लकनवाल के तौर पर हुई है। वह एक अफगानिस्तानी नागरिक है और 2021 में अमेरिका आया था। बता दें कि गोलीबारी की यह घटना बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को व्हाइट हाउस…
रामगढ़। झारखंड और बिहार इलाके में आतंक मचाने वाला कुख्यात चोर हरिरा उर्फ अरमान खान उर्फ दानिश उर्फ राजू अपने गैंग के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। सिर्फ झारखंड के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ लगभग 35 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने हरिरा के गैंग के कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी बुधवार को रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि चोरों के इस गैंग के पास से महिंद्रा एक्सयूवी-500, मारुति स्विफ्ट कार, दो बाइक के साथ-साथ सोने चांदी के जेवर, तीन लैपटॉप, एक एलइडी टीवी, पिघलाया हुआ…
सरायकेला । सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में बुधवार को अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-प्रथम की अदालत ने मुख्य अभियुक्त आशीष दास उर्फ आमु दास (20) को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा और 10,000 रुपये जुर्माना लगाया है। मामले से जुड़े आरोप व पीड़ित गीता देवी, पति स्व. अनिल सिंह मुंडा, निवासी गुमटी बस्ती, आदित्यपुर द्वारा दाखिल लिखित आवेदन पर दर्ज किए गए थे। उन्होंने अपने बेटे सूरज सिंह मुंडा की गोली मारकर हत्या करने का आरोप अभियुक्तों पर लगाया था। घटना के…
जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में तौकीर उर्फ गोरा की हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को पुलिस ने इस कांड में शामिल दो और आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवकों में ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-8 निवासी सद्दाब खान उर्फ़ बिल्ली (27) और शास्त्रीनगर का शुभम कुमार (25) शामिल हैं। दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी बिष्टुपुर बीएच क्षेत्र में छापेमारी के दौरान हुई, जहां वे पुलिस को चकमा देकर छिपे हुए थे। पुलिस ने दोनों के पास से वारदात में प्रयुक्त देसी पिस्तौल और मैगजीन बरामद की है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी…
हजारीबाग। शहरी में बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोहरसिंहा थाना और पेलावल ओपी क्षेत्र से छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने चोरी की आठ बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किया है। घटना के अनुसार रविवार की देर रात पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि बाइक चोरी में शामिल अपराधी लोहरसिंहा क्षेत्र में सक्रिय हैं। सूचना पर सदर एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें पेलावल और लोहरसिंहा थाना पुलिस के साथ तकनीकी शाखा की टीम को शामिल किया गया।…