Author: News Maati

नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग ने शनिवार को 334 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को पंजीकृत सूची से बाहर कर दिया। चुनाव आयोग के फैसले के बाद वर्तमान में सिर्फ 6 राष्ट्रीय दल और 67 क्षेत्रीय पार्टियां हैं, जबकि 2,520 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल बचे हैं। 6 राष्ट्रीय पार्टियों में भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी, बसपा, सीपीएमआई और एनपीपी शामिल हैं। समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल जैसे 67 प्रमुख दल चुनाव आयोग की सूची में क्षेत्रीय दलों के तौर पर पंजीकृत हैं। आयोग ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सूची से बाहर किए गए…

Read More

पुणे। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष समीर वी. कामत ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत के सैन्य प्रहार आॅपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइलों और ड्रोन-रोधी आकाशतीर रक्षा प्रणालियों ने अहम भूमिका निभाई थी। वायुसेना के शक्तिशाली बहुद्देशीय लड़ाकू विमान सुखोई मार्क वन से प्रक्षेपित ब्रह्मोस मिसाइलों को मुख्य हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। ब्रह्मोस और आकाशतीर प्रणाली का किया गया था इस्तेमाल : आॅपरेशन सिंदूर रक्षा क्षेत्र में देश की आत्मनिर्भरता, रणनीतिक दूरदर्शिता और स्वदेशी तकनीकी ताकत के दम पर अपनी क्षमता का प्रमाण है। डिफेंस इंस्टीट्यूट आॅफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (डीआइएटी)…

Read More

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान बीती रात हुई गोलीबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गए, जबकि दो अन्य घायल हुए। अधिकारियों के अनुसार, यह घाटी में चल रहे सबसे लंबे अभियानों में से एक है, जो शनिवार को नौवें दिन में प्रवेश कर गया। मुठभेड़ 1 अगस्त को शुरू हुई थी, जब सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के अखल क्षेत्र के जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर तलाशी अभियान शुरू किया। अब तक दो आतंकवादी मारे जा चुके हैं, हालांकि उनकी पहचान और संगठन का…

Read More

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह यूक्रेन युद्ध समाप्त कराने पर चर्चा के लिए अगले शुक्रवार को अलास्का में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इस मुलाकात से सकारात्मक निष्कर्ष निकल सकते हैं। हालांकि, पिछले कुछ हफ्तों से ट्रंप इस बात को लेकर निराशा व्यक्त कर रहे हैं कि संघर्ष को रोकने के लिए ज्यादा प्रयास नहीं हो रहे हैं। इस संभावित मुलाकात को लेकर रूस की ओर से अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई, लेकिन दोनों देशों ने अगले सप्ताह बैठक के संकेत दिए हैं। पुतिन…

Read More

पटना। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर बड़ा बयान दिया है। चिराग पासवान ने कहा कि राहुल गांधी ने कर्नाटक में ‘वोट चोरी’ के सबूत दिखाए हैं, जहां उनकी पार्टी की सरकार है। अगर उनकी बात सही है तो कर्नाटक सरकार को बर्खास्त करके वहां राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शुक्रवार को पटना में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी बेंगलुरु में वोट चोरी की बात कर रहे हैं, लेकिन यह भूल गए हैं कि कर्नाटक में उनकी अपनी सरकार है।…

Read More

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की वेबसाइट बंद है और उस पर उपलब्ध वोटर लिस्ट गायब है। भारत निर्वाचन आयोग ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि चुनाव आयोग की वेबसाइट में कोई समस्या नहीं है। लॉन्च के बाद से ही यह सुचारू रूप से कार्य कर रही है। दिन भर निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के ठीक से काम न करने के बारे में कुछ अफवाहें और निराधार आरोप लगाए जा रहे थे, जिससे अनावश्यक भ्रम…

Read More

उज्जैन। इस बार रक्षा बंधन पर्व पर भद्रा का साया तो है ही नहीं, एक दुर्लभ संयोग भी बनने जा रहा है। शनिवार को रक्षा बंधन पर्व पर 08 ग्रह जिन राशियों में एक साथ रहेंगे, यह संयोग वर्ष-1728 में भी बना था। दोबारा से यह संयोग बनना ऐतिहासिक घटना भी है। दरअसल, मध्‍य प्रदेश की धार्म‍िक नगरी उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं.अमर डब्बेवाला ने इस संबंध में उक्‍त बातें बताई हैं। उनके अनुसार शनिवार को रक्षा बंधन पर्व पर श्रवण नक्षत्र,पूर्णिमा तिथि,सौभाग्य योग, मकर राशि में चंद्रमा आदि की स्थिति 297 वर्ष बाद बन रही है। इसके पूर्व ऐसा संयोग…

Read More

पटना। बिहार में सीतामढ़ी जिले के पुनौराधाम में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने माँ सीता के बनने वाले मंदिर की आधारशिला रखी। इस मौके पर गृहमंत्री ने एक सभा को भी संबोधित करते हुए विपक्षी दलों के नेताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर आड़े हाथों लिया। गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की सुरक्षा के लिए संकल्पित हैं। हर हाल में बांग्लादेश या अन्य देशों से आए घुसपैठिओं को मतदाता सूची से बाहर किया जाएगा। जो भारत में जन्मा नहीं, उसको मतदान का अधिकार संविधान नहीं…

Read More

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शबू सोरेन के निधन के पांच दिन बीत गए हैं, लेकिन उनके घर-परिवार वाले उन्हें भूल नहीं पा रहे हैं। परिजन उनके साथ बिताए पलों को याद कर रहे हैं। स्वर्गीय शिबू सोरेन की बहू, वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और राज्य के गांडेय विधानसभा क्षेत्र से विधायक कल्पना सोरेन भी उन्हीं में से एक हैं। स्वर्गीय शिबू सोरेन की बहु और गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जब पूरा देश आपको (शिबू सोरेन को) अश्रुपूरित नेत्रों से विदा कर रहा है, मैंने…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का खेती- किसानी से लगाव जगजाहिर है। इसकी बानगी शुक्रवार को एक बार फिर से देखने को मिली, जब रामगढ़ के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास से निकलकर वह खेतों की मेढ़ से होते धनरोपनी करते किसानों के बीच पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कृषि ना सिर्फ अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, बल्कि हमारी पहचान, अस्मिता, संस्कृति और परंपरा की वाहक भी है। किसान खुशहाल होगा, तभी देश और राज्य समृद्ध होगा। हमारी सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने खेतों में जाकर धान की बुवाई कर रही स्थानीय ग्रामीण महिलाओं…

Read More