Author: News Maati

हजारीबाग । झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव प्रखंड में मंगलवार को एनटीपीसी (नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन) को आवंटित बादम कोल ब्लॉक को चालू करने के पहले आयोजित जनसुनवाई के दौरान हिंसा भड़क गई। इसमें एनटीपीसी और प्रशासन के अधिकारियों सहित करीब 15 से 20 लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है। इसे देखते हुए भारी तादाद में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।बताया जा रहा है कि बादम कोल ब्लॉक को चालू करने के पहले बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में एनटीपीसी, आउटसोर्सिंग के आधार पर काम करने वाली बीजीआर कंपनी और प्रशासनिक…

Read More

नई दिल्ली ।, इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के मामले में जांच कमेटी की घोषणा हो गई है। इस मामले में तीन सदस्यों की समिति का गठन किया गया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने इस कमेटी के सदस्यों के नामों की घोषणा की। समिति में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के एक-एक जज और एक कानूनविद शामिल होंगे। ओम बिरला ने कहा कि कमेटी में सुप्रीम कोर्ट के जज अरविंद कुमार, मद्रास हाई कोर्ट के जस्टिस मनिंदर मोहन और कर्नाटक हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट बीवी आचार्य शामिल हैं। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस सदस्यों के नामों…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार का चयन करेंगे। नई दिल्ली में गुरुवार को एनडीए नेताओं की एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह घोषणा की गई थी। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। इसमें प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष नड्डा को अधिकृत करने का प्रस्ताव पास किया गया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक के बाद मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष जिस भी उम्मीदवार का चुनाव करेंगे, उसे एनडीए के सभी सहयोगी दलों…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस बार 15 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में ध्वजारोहण नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री की जगह राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराएंगे । राजभवन की ओर से सूचना दी गई है कि राज्य सरकार की ओर से स्वतंत्रता दिवस-2025 के अवसर पर मोरहाबादी में ध्वजारोहण करने का प्रस्ताव दिया गया था, जिस पर उन्होंने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस वर्ष मोरहाबादी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राजकीय समारोह में राज्यपाल ध्वजारोहण करेंगे। परंपरा के अनुसार प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल उप राजधानी दुमका में और मुख्यमंत्री मोरहाबादी में…

Read More

नई दिल्ली। बिहार में मतदाता सूची के जिस विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर दिल्ली में कांग्रेस सहित दूसरे विपक्षी दलों ने सोमवार को चुनाव आयोग के खिलाफ तीखा हल्ला बोला था, बिहार में उन्हीं दलों के पदाधिकारियों की ओर से इस एसआईआर का पूरा समर्थन भी किया जा रहा है। चुनाव आयोग ने दिल्ली में चल रहे विपक्ष के इस हल्ला बोल के बीच बिहार के अलग-अलग जिलों के कांग्रेस, राजद व सीपीआई (एम) से जुड़े पदाधिकारियों के एसआईआर को सहयोग करने वाले वीडियो भी प्रसारित किए। साथ ही बताया कि दिल्ली में विपक्षी दल भले ही एसआईआर का…

Read More

पटना। बिहार के सरकारी विद्यालयों में चौथे चरण (टीआरई-फोर) की शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी अधियाचना इस माह के अंत तक बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को भेजी जाएगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने सोमवार से रोस्टर क्लियरेंस की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी। टीआरई-फोर में 50 हजार से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इसके उपरांत टीआरई-फाइव में बचे पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसकी पुष्टि करते हुए शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शिक्षक पद संबंधी रिक्तियों के मामले में रोस्टर क्लियरेंस अगले सप्ताह तक पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद शिक्षक…

Read More

रांची। झारखंड के पांच और राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद करते हुए उन्हें पंजीकृत राजनीतिक दलों की सूची से हटाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया के तहत उन राजनीतिक दलों को नोटिस जारी कर पक्ष रखने का मौका देने के निर्देश राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दिया है। आयोग ने दूसरे चरण में छह वर्षों से चुनाव नहीं लड़ने वाले देश के 476 राजनीतिक दलों की पहचान कर उन्हें सूची से हटाने का निर्णय लिया है, जिनमें पांच झारखंड के हैं। हालांकि, इसमें कौन-कौन से राजनीतिक दल सम्मिलित हैं, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।…

Read More

नई दिल्ली। खेल तंत्र को पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में पहल करते हुए लोकसभा में सोमवार को राष्ट्रीय खेल शासन विधेयक-2025 और राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग (संशोधन) विधेयक-2025 विपक्ष के हंगामे में ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने इसे आजादी के बाद भारतीय खेल क्षेत्र का सबसे बड़ा सुधार बताया और कहा कि इससे 2036 में ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी के लिए भारत को मजबूत आधार मिलेगा। नए नियम में अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भी सरकारी अनुशासन के दायरे में लाया गया है। 23 जुलाई को यह बिल पेश किया गया…

Read More

नई दिल्ली। बिहार में जारी मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर दो मोर्चों पर लड़ाई छिड़ी हुई है। एक तरफ विपक्ष इसे लेकर राजनीतिक जंग लड़ रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ अदालत में भी इसके खिलाफ कई याचिकाएं दायर की गई हैं। आज यानी सुप्रीम कोर्ट में बिहार एसआईआर को लेकर सुनवाई होनी है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाला बागची की अध्यक्षता वाली दो जजों की बेंच बिहार एसआईआर की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई करेगी। इसके पहले 10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने अपने अंतिम आदेश में एसआईआर पर रोक लगाने से इनकार करते…

Read More

रांची। स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में इस बार राज्य के 43 पुलिस अधिकारी, जवान विभिन्न पदकों से अलंकृत होंगे।ये पदक गत वर्ष 2024 में 26 जनवरी व 15 अगस्त को केंद्र से घोषित हुए थे। पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को सभी पदक व उसे पाने वालों की सूची जारी कर दी है और उन्हें 13 अगस्त तक एसएसपी रांची के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। अलंकरण समारोह में ये नामित दारोगा स्तर से उपर के अधिकारी सेरेमोनियल ड्रेस या वर्किंग ड्रेस, पीक कैप, सैप ब्राउन, क्रास बेल्ट में रहेंगे। वहीं, अन्य पुलिस पदाधिकारी-कर्मी नियमित…

Read More