Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर डीसी ने किया निरीक्षण, रथ मार्ग से हटेगा अतिक्रमण, सीसीटीवी से होगी निगरानी
- रिम्स अपनी नियमावली बनाए, ऑनलाइन रोस्टर सिस्टम लागू करे : आशा लकड़ा
- मुख्यमंत्री से जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर किया आमंत्रित
- झारखंड के युवाओं में कौशल विकास के लिए चेंबर और जेएसडीएमएस के बीच हुआ एमओयू
- यूएनसीटीएडी की विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष बनीं झारखंड कैडर की वरिष्ठ IAS निधि खरे
- झारखंड की नई औद्योगिक नीति पर कल दिल्ली के ताज होटल में कॉन्फ्रेंस, हेमंत सोरेन रहेंगे मौजूद
- बांकीपुर उपचुनाव के लिए BJP ने अभिषेक कुमार को बनाया प्रत्याशी, प्रशांत किशोर से मुकाबला दिलचस्प
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: इस्तीफे के बाद पहली बार बोले चंपत राय-अभी मैंने मौन धारण किया, SIT की फाइनल रिपोर्ट आने पर जवाब दूंगा
Author: News Maati
गोड्डा । झारखंड के गोड्डा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई आपराधिक मामलों में वांछित भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सूर्या हांसदा को पुलिस ने एनकाउंटर में मारा गिराया। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम ने रविवार को सूर्या को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस उसकी निशानदेही पर ललमटिया जंगल में छुपाए गए हथियार को बरामद करने गई थी। जानकारी के अनुसार वो पुलिस का हथियार छीनकर भागने लगा, तभी पुलिस ने उस पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूर्या हांसदा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूर्या हांसदा…
रांची। रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को वॉट्सऐप कॉल पर 15 दिनों के अंदर रांची से बाहर करने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को चंदन कुमार बताते हुए कहा कि वह 15 दिनों के अंदर डॉ. राजकुमार को रांची से बाहर करा देगा। इस मामले में डॉ. राजकुमार ने बरियातू थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी चंदन कुमार ने इससे पहले मई महीने में डॉ. राजकुमार से मुलाकात की थी और खुद को रांची के विनायक हास्पिटल का सीईओ बताया था। मुलाकात के दौरान उसने रिम्स में ट्रांसफर-पोस्टिंग से संबंधित कुछ मांगें…
गोड्डा। जेएलकेएम नेता सूर्या हांसदा की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है। एसपी मुकेश कुमार ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। एसपी कुमार ने बताया कि सूर्या हांसदा को गिरफ्तार करने पुलिस की एक टीम गई थी। देवघर के नावाडीह थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने के बाद उसे लाया जा रहा था। रात में पुलिस सूर्या को अपने साथ जांच के लिए जिरली समारी पहाड़ी पर ले गई, जहां पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में सूर्या हांसदा मारा गया। बोआरीजोर थाना क्षेत्र के जिरली समारी पहाड़ी पर बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन…
रांची। झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह, जो अपने चचेरे भाई नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या के मामले में आठ साल से जेल में थे, को सोमवार शाम को रांची के रिनपास (RINPAS) से डिस्चार्ज कर दिया गया। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट से उन्हें जमानत मिलने के बाद आया है, जिससे संजीव सिंह को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट से आदेश आने के बाद वे रिनपास से अपने समर्थकों के साथ निकल गए। फिलहाल उन्हें धनबाद जाने पर पाबंदी है, जिस वजह से वे अभी रांची में ही निवास करेंगे। संजीव सिंह के अधिवक्ता मोहम्मद जावेद ने बताया…
मुंबई । विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह के बीच तेल, वाहन एवं बैंक शेयरों में खरीदारी आने से सोमवार को स्थानीय शेयर बाजारों में उछाल रही। बीएसई सेंसेक्स 746 अंक उछल गया जबकि एनएसई निफ्टी में 222 अंकों की तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 746.29 अंक यानी 0.93 प्रतिशत बढ़कर 80,604.08 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 778.26 अंक बढ़कर 80,636.05 अंक पर पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी भी 221.75 अंक यानी 0.91 प्रतिशत बढ़कर 24,585.05 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने जेलेंस्की से कहा कि यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत हरसंभव योगदान देने को प्रतिबद्ध है। दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत अमेरिका के अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के बीच रूस-यूक्रेन में शांति समझौते को लेकर होने वाली शिखर वार्ता से पहले हुई है। मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने जेलेंस्की को भारत के लगातार जारी इस रुख से अवगत कराया कि संघर्ष के…
पटना । बिहार में इस साल होने वाले चुनाव से पहले सरकार ने छह नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी है। जिन नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है उनमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी शामिल हैं। राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में इन नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला बिहार सरकार की तरफ से लिया गया है। जिन नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है उनमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह, बाढ़ के विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू और जदयू के एमएलसी…
नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने नॉन सैलरी अकाउंट के लिए मिनिमम बैलेंस लिमिट को लेकर सोमवार को कहा कि मिनिमम अमाउंट को लेकर निर्णय बैंकों द्वारा लिया जाएगा क्योंकि यह फैसला किसी भी नियामक क्षेत्राधिकार के अंतर्गत नहीं आता है। आरबीआई गवर्नर की ओर से यह बात आईसीआईसीआई बैंक द्वारा मिनिमम एवरेज बैलेंस बढ़ाए जाने के बाद कही गई है। सोमवार को गुजरात में एक वित्तीय समावेशन कार्यक्रम के साइडलाइन में मीडिया द्वारा आईसीआईसीआई बैंक के नए नियमों को लेकर आरबीआई की प्रतिक्रिया पूछे जाने पर गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा, “केंद्रीय बैंक ने…
नई दिल्ली। नया आयकर बिल लोकसभा में पास हो गया है। इसे पहले लोकसभा की सिलेक्ट पैनल की कुछ खास सिफारिशों को शामिल करने के लिए वापस ले लिया गया था। एक और बिल, टैक्सेशन लॉ (अमेंडमेंट) बिल भी लोकसभा में पास हो गया। इस बिल का मकसद यूनिफाइड पेंशन स्कीम के सब्सक्राइबर्स को टैक्स में छूट देना है। दोनों बिल बिना किसी बहस के पास हो गए, क्योंकि विपक्ष SIR समेत अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर लगातार विरोध में जुटा है। सरकार ने नए रिवाइज्ड इनकम टैक्स बिल में सिलेक्ट कमेटी की लगभग सभी सिफारिशों को…
न्यूयॉर्क। पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने एक बार फिर भारत विरोधी राग अलापते हुए कश्मीर को पाकिस्तान के ‘‘गले की नस” बताया है। मुनीर ने फ्लोरिडा के टेम्पा में पाकिस्तानी प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए ये टिप्पणियां कीं। वह अभी अमेरिका की यात्रा पर हैं। पहलगाम हमले से कुछ हफ्ते पहले मुनीर ने कहा था कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को नहीं भूलेगा और उन्होंने दावा किया था, ‘‘यह हमारे गले की नस है।” भारत ने उनके इस बयान को खारिज कर दिया था। विदेश मंत्रालय ने कहा था, ‘‘किसी भी विदेशी चीज का ‘गले की…