Author: News Maati

पटना: केंद्र सरकार ने संगीत नाटक अकादमी (एसएनए) से मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (आईसीएच) की यूनेस्को की प्रतिनिधि सूची में शामिल करने के लिए छठ महापर्व के नामांकन की जांच और प्रक्रिया करने को कहा है। छठी मैया फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप कुमार दुबे द्वारा 7 जुलाई को महोत्सव को शामिल करने का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के बाद भारत सरकार के अवर सचिव अंकुर वर्मा का एक पत्र एसएनए को भेजा गया। छठ महापर्व, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गहराई से निहित है, जिसे दुनिया भर में इन क्षेत्रों के समुदायों द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है। नोडल एजेंसी…

Read More

पटना। बिहार के पांच जिलों में नए औद्योगिक क्षेत्र बनेंगे। जिन जिलों में यह औद्योगिक क्षेत्र बनाए जाएंगे, उनमें बेगूसराय, सिवान, पटना, सहरसा और मधेपुरा शामिल हैं।नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए कुल 2627.83 एकड़ से अधिक जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जिस पर 814 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी।बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। आज की बैठक में कुल 30 प्रस्ताव मंजूर किए गए। मंत्रिमंडल ने लोक नायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में हुए आंदोलन में मीसा और डीआइआर के अधीन…

Read More

छपरा । आनंद विहार टर्मिनल से रक्सौल जा रही सद्भावना एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14018) की एक महिला यात्री को यात्रा के दौरान अचानक असहज महसूस हुआ क्योंकि महिला को पीरियड आ गया। इ-1 कोच के बर्थ नंबर 11 पर सफर कर रही महिला ने ट्रेन बलिया से आगे बढ़ने पर समस्या बढ़ने पर रेल मदद ऐप के माध्यम से सहायता की अपील की। उन्होंने रेलवे से सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। महिला का यह संदेश कंट्रोल रूम के जरिए सीधे छपरा रेलवे स्टेशन के टीसी कार्यालय तक पहुंचा। यहां तैनात टीसी प्रतिमा कुमारी ने बिना किसी संकोच और…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा निर्यात को लेकर लगाए गए नए अमेरिकी टैरिफ भारत की आर्थिक वृद्धि को प्रभावित नहीं करेंगे और न ही देश की पॉजिटिव सॉवरेन रेटिंग आउटलुक पर इसका कोई असर होगा। यह जानकारी बुधावर को एसएंपी ग्लोबल रेटिंग्स की ओर से दी गई। पिछले साल मई में, एसएंडपी ने मजबूत और स्थिर आर्थिक विकास का हवाला देते हुए भारत की सॉवरेन रेटिंग ‘बीबीबी-‘ को बढ़ाकर सकारात्मक कर दिया था। राष्ट्रपति ट्रंप ने 6 अगस्त को सभी भारतीय आयातों पर मौजूदा 25 प्रतिशत शुल्क के अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इससे 27…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने ‘मतदाता सूची’ को लेकर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया है। अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी हार देखकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दल झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आत्मचिंतन करने की बजाय कांग्रेस ने हर हार के बाद नया बहाना ढूंढने का काम किया। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर आरोपों के बाद भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “अगर किसी के नेतृत्व में 90 बार चुनाव हारने का रिकॉर्ड है, तो…

Read More

चाईबासा । झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सौता गांव के पास बुधवार सुबह पुलिस एवं सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक माओवादी नक्सली मारा गया है। मौके से एक एसएलआर राइफल बरामद की गई है। झारखंड पुलिस के आईजी अभियान डॉ. माइकल राज ने बताया कि चाईबासा के गोइलकेरा इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। टीम जैसे ही सौता के जंगल-पहाड़ी इलाके में पहुंची तो नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभालकर जवाबी कार्रवाई की। करीब एक घंटे…

Read More

मुंबई । देशभर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं और चारों ओर देशभक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। इस मौके पर सरकार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चला रही है, जिसको लोगों का जमकर समर्थन मिल रहा है। इसी अभियान में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी भी शामिल हुईं और लोगों से तिरंगा लगाने की अपील की। हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर देशभक्ति का संदेश देते हुए एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह भारतीय तिरंगे के सम्मान में अपनी भावनाएं जाहिर करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह गर्व के साथ…

Read More

नयी दिल्ली।भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया  (Constitution Club of India) में अपनी 25 साल पुरानी पकड़ बरकरार रखते हुए सचिव (प्रशासन) पद के चुनाव में भाजपा के ही नेता संजीव बालियान को मात दी। यह मुकाबला क्लब के इतिहास में सबसे कड़े चुनावों में से एक माना जा रहा है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, कांग्रेस की सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई दिग्गज नेताओं ने मतदान किया। रूडी ने आधी रात के बाद पत्रकारों से कहा कि उन्होंने 100 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है और…

Read More

नई दिल्ली। सोनिया गांधी के भरोसेमंद रहे कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप और उनकी सरकार की जमकर सराहना की है। खासकर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके नेतृत्व की उन्होंने खूब तारीफ की है और कहा है कि उन्होंने देश को बहुत बड़े संकट से बाहर निकाला है। पीएम मोदी के साथ-साथ फैसल पटेल ने गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की भी खूब प्रशंसा की है। उन्होंने एक इंटरव्यू में मोदी सरकार की शान में जिस तरह से कसीदे पढ़े हैं, उससे कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति…

Read More

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 368.49 अंक या 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,235.59 और निफ्टी 97.65 अंक या 0.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,487.40 पर था। गिरावट का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों ने किया। निफ्टी बैंक 467.05 अंक या 0.84 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 55,043.70 पर था। इसके साथ फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं, एफएमसीजी, रियल्टी, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रा इंडेक्स भी हरे निशान में बंद…

Read More