Author: News Maati

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कथित वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। भाटिया ने कहा कि राहुल ‘मोहब्बत की दुकान’ नहीं बल्कि ‘झूठ की दुकान और शोरूम’ चला रहे हैं।भाजपा प्रवक्ता भाटिया ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कल सुप्रीम कोर्ट ने 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में कथित फ़र्ज़ी मतदान को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “हमारे सामने ऐसी कोई ठोस सामग्री नहीं है जो बताती हो कि फ़र्ज़ी मतदान हुआ था।” इसके…

Read More

नई दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया ब्लॉक के नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में उपराष्ट्रपति चुनाव पर विस्तार से चर्चा हुई और उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम पर सहमति बनी। उपराष्ट्रपति चुनाव में बी. सुदर्शन रेड्डी विपक्ष के उम्मीदवार होंगे, जिनका मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा। बी. सुदर्शन रेड्डी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। खड़गे ने कहा कि ‘इंडिया’ अलायंस ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी को भारत…

Read More

रांची । झारखंड शराब घोटाला मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे को बड़ी राहत मिली है। एसीबी कोर्ट ने बीएनएसएस की धारा 187(2) के तहत मंगलवार को उन्हें जमानत दे दी। कोर्ट ने शर्त रखी है कि जमानत पर रहने के दौरान उन्हें राज्य से बाहर जाने से पहले अदालत को सूचना देनी होगी। इसके अलावा वे ट्रायल के दौरान अपना मोबाइल नंबर नहीं बदल सकते हैं। जमानत के लिए अदालत ने 25-25 हजार रुपये के दो निजी मुचलके भरने की शर्त भी लगाई है। दरअसल, विनय चौबे की गिरफ्तारी के 92 दिनों बाद भी एसीबी…

Read More

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच एक मीटिंग के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके बाद अमेरिका, रूस और यूक्रेन के बीच त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन होगा। ट्रंप ने सोमवार शाम सोशल मीडिया पर लिखा कि व्हाइट हाउस में यूरोपीय नेताओं के साथ बैठकों के दौरान उन्होंने पुतिन के साथ फोन पर इस मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने लिखा, “बैठक के समापन पर, मैंने राष्ट्रपति पुतिन को फोन किया, साथ ही उनके और राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच एक निश्चित स्थान पर बैठक की…

Read More

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूरोपीय नेताओं से मुलाकात के बाद कहा है कि कीव के लिए सुरक्षा गारंटी का खाका अगले 10 दिनों में तैयार हो जाएगा। जेलेंस्की ने प्रेस वार्ता में बताया कि हमारे साझेदार सुरक्षा गारंटी को अंतिम रूप देंगे और अगले सप्ताह से दस दिनों के भीतर इसे कागज़ पर औपचारिक कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने वादा किया है कि अमेरिका इस प्रक्रिया का समन्वय करेगा और सुरक्षा गारंटी देने वाले देशों में शामिल रहेगा। ज़ेलेंस्की ने इसे “एक बड़ी उपलब्धि” बताया। हालांकि शांति समझौते की…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर अहम बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं ने सीपी राधाकृष्णन के नाम का स्वागत किया। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि मेरे पिता, मेरे नेता रामविलास पासवान ने सदैव उन वर्गों की आवाज बुलंद की, जिन्हें लंबे समय तक हाशिये पर रखा गया। एनडीए द्वारा उपराष्ट्रपति पद के लिए सीपी राधाकृष्णन का चयन उसी संघर्ष और सोच का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु से आने वाले और ओबीसी…

Read More

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने एक बार फिर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हलचल मचा दी है। तेजप्रताप यादव ने सोमवार देर रात कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अपने छोटे भाई व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर अप्रत्यक्ष रूप से सार्वजनिक तौर पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव को नसीहत दी कि वह जयचंदों से सावधान रहें। तेजप्रताप यादव ने सोमवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मुझे समझ नहीं आ रहा है कि राहुल…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष यात्री कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने पीएम मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात पीएम मोदी आवास पर हुई। मुलाकात के दौरान शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी की खींची गई तस्वीरें प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की। बता दें कि शुभांशु शुक्ला, एक्सिओम-4 निजी अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा थे, जो 25 जून को फ्लोरिडा से रवाना हुआ और 26 जून को आईएसएस पर पहुंचा। वे 15 जुलाई को पृथ्वी पर वापस लौटे। शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक विमान में बैठे हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, “भारत वापस आने के लिए विमान में बैठते ही मेरे…

Read More

रांची। राज्य में 38 करोड़ के शराब घोटाला मामले में 20 मई को गिरफ्तार झारखंड के वरिष्ठ आइएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे सहित सभी अन्य आरोपिताें पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने 90 दिन पूरे होने के बावजूद चार्जशीट दाखिल नहीं की। ऐसा तभी होता है, जब जांच एजेंसी के पास गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य नहीं होते हैं। सोमवार को विनय कुमार चौबे की गिरफ्तारी के 90 दिन पूरे हुए थे। एसीबी की ओर से रांची स्थित एसीबी की विशेष अदालत से चार्जशीट के लिए अतिरिक्त समय भी नहीं मांगा गया है। इन सभी बिंदुओं पर कुछ भी…

Read More

पटना । प्रशांत किशोर ने कहा है कि इस चुनाव में या तो वे अर्श पर होंगे या फर्श पर। मतलब, या तो उन्हें सत्ता मिलेगी या कुछ नहीं। अगर उनकी पार्टी के 10-20 विधायक जीतते हैं, तो वे उन्हें अपनी मर्जी से कहीं भी जाने के लिए कह देंगे और खुद फिर से शुरुआत करेंगे। उनका कहना है कि वे विधायक बनने नहीं आए हैं। अगर बिहार में बहुमत की सरकार नहीं बनती, तो वे पांच साल और संघर्ष करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में बवंडर की तरह आए प्रशांत किशोर ने कहा कि इस इलेक्शन में या तो अर्श…

Read More