Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर डीसी ने किया निरीक्षण, रथ मार्ग से हटेगा अतिक्रमण, सीसीटीवी से होगी निगरानी
- रिम्स अपनी नियमावली बनाए, ऑनलाइन रोस्टर सिस्टम लागू करे : आशा लकड़ा
- मुख्यमंत्री से जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर किया आमंत्रित
- झारखंड के युवाओं में कौशल विकास के लिए चेंबर और जेएसडीएमएस के बीच हुआ एमओयू
- यूएनसीटीएडी की विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष बनीं झारखंड कैडर की वरिष्ठ IAS निधि खरे
- झारखंड की नई औद्योगिक नीति पर कल दिल्ली के ताज होटल में कॉन्फ्रेंस, हेमंत सोरेन रहेंगे मौजूद
- बांकीपुर उपचुनाव के लिए BJP ने अभिषेक कुमार को बनाया प्रत्याशी, प्रशांत किशोर से मुकाबला दिलचस्प
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: इस्तीफे के बाद पहली बार बोले चंपत राय-अभी मैंने मौन धारण किया, SIT की फाइनल रिपोर्ट आने पर जवाब दूंगा
Author: News Maati
पटना। बिहार के सरकारी विद्यालयों में चौथे चरण के शिक्षकों की नियुक्ति (टीआरई-फोर) के लिए सभी जिलों में रोस्टर क्लीयरेंस के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। यह निर्देश सोमवार को शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिया है। शिक्षा विभाग के निर्देश के मुताबिक, सभी जिलों को तय समय-सीमा के अंदर रोस्टर क्लीयरेंस का कार्य पूरा करना है। रोस्टर क्लीयरेंस के साथ रिक्तियां आते ही चौथे चरण की शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को जल्द भेजी जाएगी। राज्य में चौथे (टीआरई-फोर) एवं पांचवें चरण (टीआरई-फाइव) में तकरीबन एक…
कीव । यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच वाशिंगटन में होने वाली मुलाकात से पहले रूस ने एक बार फिर यूक्रेन को निशाना बनाया है। इसकी जानकारी खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया के जरिए दी। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “वाशिंगटन में शांति को लेकर चर्चा से पहले रूस ने जानबूझकर हमला किया। हम राष्ट्रपति ट्रंप के साथ प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में यूक्रेन, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, फिनलैंड, यूरोपीय संघ और नाटो के नेता शामिल होंगे। सभी शांति और…
नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज कई राजनीतिक दलों के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, लेकिन उनकी विश्वसनीयता और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति उनका रवैया संदिग्ध है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, “आज मैं देख रहा था कि अनेक राजनीतिक पार्टियों के लोग बैठकर प्रेस वार्ता कर रहे थे। मैं पूछना चाहता हूं कि आपकी खंडपीठ बड़ी है, या सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ बड़ी है। जब सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर पर रोक नहीं लगाई है, तो आप कौन सी खंडपीठ…
नई दिल्ली । बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर सोमवार को लोकसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के बीच, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) यात्रा पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘‘2040 में एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री चांद की सतह पर उतरेगा।’’ सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे पुन: आरंभ होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ‘अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री – 2047 तक विकसित भारत के लिए अंतरिक्ष कार्यक्रम की महत्वपूर्ण…
नई दिल्ली । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन किया और यूक्रेन युद्ध समाप्त करने को लेकर अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बातचीत की जानकारी दी। पुतिन ने अमेरिकी राज्य अलास्का में ट्रंप के साथ हुई बातचीत के तीन दिन बाद प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया। अलास्का शिखर सम्मेलन यूक्रेन युद्ध रोकने पर किसी सहमति के बिना समाप्त हुआ। फोन पर बातचीत के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने लगातार यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया है और वह इस संबंध में सभी प्रयासों का…
रांची। झारखंड के पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य बीमा एक सितंबर से लागू होगा। ऑनलाइन आवेदन, डीडीओ से सत्यापन तथा प्रीमियम के भुगतान के लिए झारखंड आरोग्य सोसाइटी का पोर्टल खुला हुआ है। यह प्रक्रिया 30 अगस्त तक पूरी करनी होगी। पेंशनरों तथा पारिवारिक पेंशनरों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ लेने के लिए तीन हजार रुपये का एकमुश्त प्रीमियम का भुगतान पोर्टल के पेमेंट गेटवे के माध्यम से करना होगा। सितंबर के पहले सप्ताह से वे स्वास्थ्य बीमा कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। किसी तरह की समस्या के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टाल फ्री नंबर 1800-345-5027 जारी किया…
रांची। सुप्रीम कोर्ट से राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता को राहत मिली है। चीफ जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस के विनोद चंद्रन और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की ओर से दाखिल अवमानना याचिका को खारिज कर दिया। सुनवाई के दौरान अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि राजनीतिक हिसाब बराबर करने के लिए अवमानना और जनहित याचिका का इस्तेमाल नहीं किया जाए। अदालत ने कहा कि इस मामले में व्यक्तिगत रूप से दाखिल याचिका पर सुनवाई नहीं होगी। यह मामला दो अधिकारियों के बीच की प्रतिद्वंद्विता का प्रतीत होता है। अदालत ने इसमें…
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से सिंधु जल समझौता सस्पेंड कर दिया। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि 1960 की सिंधु जल संधि, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की सबसे बड़ी भूलों में से एक थी, जिसमें राष्ट्रीय हितों को व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं की बलि चढ़ा दिया गया था। जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि देश को यह जानना चाहिए कि जब पूर्व पंडित नेहरू ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर किए थे, तो…
रांची। झारखंड पुलिस ने सोमवार को खूंटी और लातेहार जिलों में दो अलग-अलग प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के कुल छह सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया। खूंटी में पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के चार उग्रवादी दबोचे गए, जबकि लातेहार में झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो सक्रिय सदस्य जेल भेजे गए। खूंटी पुलिस को सूचना मिली थी कि रनिया थाना क्षेत्र के जिबिलोंग टोंगरी के पास पीएलएफआई का हिस्ट्रीशीटर ओझा पाहन उर्फ ओझा तोपनो अपने सहयोगियों के साथ ठेकेदारों व व्यापारियों से रंगदारी वसूलने और दहशत फैलाने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर खूंटी के एसपी…
रांची। पलामू को कुख्यात गैंगस्टर गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया। डब्लू सिंह ने रविवार देर रात मेदिनीनगर थाना में एसपी रिष्मा रमेशन के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। झारखंड में यह पहला मौका है जब किसी सक्रिय गैंग का सरगना औपचारिक तौर पर पुलिस के सामने हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल होने की घोषणा की है। डब्लू सिंह मूल रूप से लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के फुलांग गांव का रहने वाला है। वर्ष 2005 से अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ 37 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, अपहरण…