Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर डीसी ने किया निरीक्षण, रथ मार्ग से हटेगा अतिक्रमण, सीसीटीवी से होगी निगरानी
- रिम्स अपनी नियमावली बनाए, ऑनलाइन रोस्टर सिस्टम लागू करे : आशा लकड़ा
- मुख्यमंत्री से जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर किया आमंत्रित
- झारखंड के युवाओं में कौशल विकास के लिए चेंबर और जेएसडीएमएस के बीच हुआ एमओयू
- यूएनसीटीएडी की विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष बनीं झारखंड कैडर की वरिष्ठ IAS निधि खरे
- झारखंड की नई औद्योगिक नीति पर कल दिल्ली के ताज होटल में कॉन्फ्रेंस, हेमंत सोरेन रहेंगे मौजूद
- बांकीपुर उपचुनाव के लिए BJP ने अभिषेक कुमार को बनाया प्रत्याशी, प्रशांत किशोर से मुकाबला दिलचस्प
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: इस्तीफे के बाद पहली बार बोले चंपत राय-अभी मैंने मौन धारण किया, SIT की फाइनल रिपोर्ट आने पर जवाब दूंगा
Author: News Maati
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने उन्हें एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राधाकृष्णन के अनुभव से देश को बहुत लाभ होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लिखा, “सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। उन्हें एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने पर बधाई दी। उनके लंबे समय तक सार्वजनिक सेवा और विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव से…
नयी दिल्ली । विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (INDIA) ने बिहार में मतदाता सूची संशोधन और कथित ‘‘वोट चोरी” को लेकर अपना प्रदर्शन तेज कर दिया है और इसके नेताओं ने सोमवार को यहां मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने पर विचार करने के लिए बैठक की। सूत्रों के अनुसार, विपक्षी दलों के कई नेताओं ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में बैठक की और इस बात पर चर्चा की कि कैसे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने रविवार को प्रेस वार्ता को संबोधित किया और उनके द्वारा उठाए गए…
ट्रंप से मिलने पूप सूटकेस लेकर गए थे पुतिन, अमेरिका दौरे पर रूसी राष्ट्रपति को सता रहा था कौन सा डर?
मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सुरक्षा को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में अमेरिका के अलास्का में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई शिखर वार्ता के दौरान पुतिन के बॉडीगार्ड उनके साथ एक विशेष “पूप सूटकेस” लेकर पहुंचे थे। इसमें पुतिन के मल-मूत्र के नमूनों को इकट्ठा कर वापस रूस ले जाया गया, ताकि विदेशी ताकतें उनके स्वास्थ्य संबंधी गुप्त जानकारी हासिल न कर सकें। फ्रांसीसी पत्रिका पेरिस मैच और द एक्सप्रेस यूएस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन के फेडरल प्रोटेक्शन सर्विस (एफपीएस) के सदस्य उनके मानव अपशिष्ट…
पटना । निर्वाचन आयोग ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत प्रकाशित मतदाता सूचियों के मसौदे से हटाए गए 65 लाख लोगों के नाम सोमवार को सार्वजनिक किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटनाक्रम उच्चतम न्यायालय के उस निर्देश की पृष्ठभूमि में आया है जिसमें कहा गया था कि हटाए गए नामों का विवरण 19 अगस्त तक सार्वजनिक किया जाए और 22 अगस्त तक अनुपालन रिपोर्ट दाखिल की जाए। अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन आयोग मतदान केंद्रों पर ‘एएसडी’ (अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत) मतदाताओं के नाम प्रकाशित कर रहा है और उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार हटाए गए…
बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सली विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट की खबर आई है। नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान सोमवार को डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप) के एक जवान दिनेश नाग शहीद हो गए, जबकि तीन अन्य जवान घायल हुए हैं। यह घटना सोमवार सुबह उस वक्त हुई, जब डीआरजी की टीम रविवार को शुरू हुए सर्च ऑपरेशन के तहत इलाके की घेराबंदी कर तलाशी ले रही थी। अचानक हुए ब्लास्ट से जवानों में अफरातफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें…
मुंबई । वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों को रेशनलाइज करते हुए, केंद्र सरकार की ओर से यात्री वाहनों (पीवी) और दोपहिया वाहनों पर कर कम की उम्मीद की जा रही है, जिससे दिवाली से पहले ये वाहन और भी किफायती हो जाएंगे। वित्त मंत्रालय ने सभी वस्तुओं पर 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दो जीएसटी दरों का प्रस्ताव जीएसटी परिषद को भेजा है, जो मौजूदा चार स्लैब संरचना की जगह लेंगी। राज्यों के वित्त मंत्रियों वाली जीएसटी परिषद की सितंबर में इस प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए बैठक होने की उम्मीद है। वर्तमान में, सभी यात्री वाहनों…
नई दिल्ली। बीजेपी ने एनडीए की ओर से पहले ही उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर सीपी राधाकृष्णन का नाम घोषित करके विपक्ष और पूरे इंडिया ब्लॉक पर बढ़त बना ली है। पहली बात तो ये है कि एनडीए के पास संसद के दोनों सदनों में इसके लिए पर्याप्त आंकड़े हैं। जीत के लिए 392 सांसदों का समर्थन चाहिए और एनडीए के पास 427 एमपी हैं। यही नहीं, विपक्ष के कई दल और सांसद भी इस चुनाव में एनडीए प्रत्याशी का समर्थन कर सकते हैं। विपक्षी नेताओं ने अभी से इसके संकेत देने शुरू कर दिए हैं और इतिहास भी गवाह…
रांची। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पुंदाग रोड में संदीप पाटिल नाम के एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर एक महिला से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। महिला ने युवक से 1.45 करोड़ रुपये ठग लिए। आरोपी महिला का नाम सपना सोना है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार संदीप पाटिल 2022 में सपना सोना के संपर्क में आए थे। धीरे-धीरे वो उनके करीब आ गई और परिवार में भी घुलमिल गई। इसके बाद उसने संदीप को अपने जाल में फंसा लिया। फिर उसने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। सपना सोना ने पहले संदीप से…
हैदराबाद । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रविवार देर रात हैदराबाद के रामंतापुर क्षेत्र में निकली शोभायात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान एक रथ हाईटेंशन बिजली की तारों के संपर्क में आ गया, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस के अनुसार, घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। उप्पल पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया, “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा के दौरान बिजली का करंट लगने से पांच लोगों की मौत हो गई और चार घायल…
राँची। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राँची जिला महिला प्रकोष्ठ की ओर से जन्माष्टमी मनाया गया। इस अवसर पर फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता सह रैंप वॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ व गणेश वंदना के साथ किया गया। इसके बाद कृष्णा डांस क्लासेस के छात्रों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद विभिन्न आयु वर्गों में नृत्य व रैंप वॉक किया। जिसमें ग्रुप – ए ( बालक) में सक्षम पारिक को पहला, रुद्राक्ष को दूसरा व अर्णव दीप को तीसरा स्थान मिला। इसी प्रकार ग्रुप – ए ( बालिका ) में अर्पिता पाठक को पहला,…