Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- यूएनसीटीएडी की विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष बनीं झारखंड कैडर की वरिष्ठ IAS निधि खरे
- झारखंड की नई औद्योगिक नीति पर कल दिल्ली के ताज होटल में कॉन्फ्रेंस, हेमंत सोरेन रहेंगे मौजूद
- बांकीपुर उपचुनाव के लिए BJP ने अभिषेक कुमार को बनाया प्रत्याशी, प्रशांत किशोर से मुकाबला दिलचस्प
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: इस्तीफे के बाद पहली बार बोले चंपत राय-अभी मैंने मौन धारण किया, SIT की फाइनल रिपोर्ट आने पर जवाब दूंगा
- राष्ट्रपति मुर्मु किया ने डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण
- भारत की नीति विस्तारवाद नहीं, विकासवाद, प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया को याद दिलाए रामायण काल के रिश्ते
- विक्रमशिला सेतु पर कल से रात में नहीं चलेंगे वाहन, जानें वजह
- हिमांशु सिंह हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
Author: News Maati
हैदराबाद । इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने मंगलवार को कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी एक ऐसे रॉकेट पर काम कर रही है, जिसकी ऊंचाई 40 मंजिला इमारत जितनी होगी। यह 75,000 किलोग्राम भार वाले पेलोड को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित करने में सक्षम होगा। उस्मानिया विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में नारायणन ने कहा कि इस साल ISRO ने कई अहम मिशन तय किए हैं। इनमें नेविगेशन विद इंडिया कॉन्स्टेलेशन सिस्टम (SAVIC) सैटेलाइट एन1 रॉकेट और भारतीय रॉकेटों के जरिए अमेरिका के 6500 किलोग्राम वजनी संचार उपग्रह को कक्षा में स्थापित करना शामिल है। वी. नारायणन ने कहा, ‘आप जानते…
रांची। रांची सिविल कोर्ट ने कुख्यात अपराधी बिट्टू सिंह को मंगलवार को जमानत दे दी है। सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त पांच की कोर्ट ने बिट्टू सिंह की जमानत मंजूर की। बिट्टू की ओर से अधिवक्ता सुनील पांडेय और जेनी विभा ने पक्ष रखे। रांची पुलिस ने बिट्टू सिंह को 13 जून को गिरफ्तार किया था। इसके पास से दो रायफल, 23 जिंदा कारतूस और एक कार सहित कई अन्य सामान बरामद किया गया था। पुलिस ने बिट्टू के साथ संदीप थापा को भी गिरफ्तार किया था। संदीप हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी सहित कई अन्य मामलों में अभियुक्त है।…
मेदिनीनगर। नेशनल हाइवे-39 निर्माण स्थल पर रंगदारी के लिए फायरिंग करने पहुंचे गैंगेस्टर राहुल सिंह गैंग के चार गुर्गों को सोमवार रात को गिरफ्तार किया । उनके पास से विदेशी पिस्टल के अलावा दो हथियार, 9 एमएम की 50 राउंड गोली, रंगदारी से वसूले गए 22 हजार रूपए, गोलीकांड में इस्तेमाल चोरी की तीन मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं। मंगलवार को एएसपी अभियान राकेश कुमार ने प्रेस ब्रीफिंग में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रंगदारी के लिए चारों अपराधी सोमवार रात नेशनल हाइवे निर्माण स्थल पर फायरिंग करने के लिए निकले थे। अपराधी पहले सिंगरा…
रांची । मारवाड़ी महिला मंच, रांची शाखा की ओर से रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में सात सितंबर से 13 सितंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर नासिक से पधार रहीं प्रसिद्ध कथावाचक श्री गुरु माँ चैतन्य मीरा जी भागवत कथा का वाचन करेंगी। मारवाड़ी महिला मंच की मंगलवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष मधु सराफ ने की। उन्होंने बताया कि कथा आयोजन से संबंधित तैयारियों को लेकर महाराजा अग्रसेन भवन में बैठक आयोजित की गई, जिसमें समितियों का गठन और प्रचार-प्रसार की रूपरेखा तय की गई। बैठक…
रामगढ़। रामगढ़ जिले के सयाल डी परियोजना में काम कर रही पीएसएमई कंपनी के बेस कैंप पर अपराधियों ने गोलीबारी की है। अपराधियों ने रंगदारी वसूली के लिए गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया है। घटनास्थल पर पहुंचे पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने बताया कि एक स्कूटी पर सवार होकर दो अपराधी सोमवार की रात कंपनी के बेस्ट कैंप पर पहुंचे थे। उनमें से एक व्यक्ति ने एक राउंड गोली चलाई है। अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए यह काम किया है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस अन्य सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। जल्द ही अपराधियों की…
रांची,। झारखंड कैडर के तेज-तर्रार भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी व रांची के पूर्व एसएसपी कुलदीप द्विवेदी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में संयुक्त निदेशक बनाया गया है। इस संबंध में मंगलवार को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार सीबीआई के डीआईजी के रूप में कार्यरत कुलदीप द्विवेदी (आईपीएस) को सीबीआई का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। कुलदीप द्विवेदी झारखंड कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनका कार्यकाल 17 जनवरी, 2026 तक रहेगा, जब तक वे पांच वर्ष की प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी नहीं कर लेते या…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कथित वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। भाटिया ने कहा कि राहुल ‘मोहब्बत की दुकान’ नहीं बल्कि ‘झूठ की दुकान और शोरूम’ चला रहे हैं।भाजपा प्रवक्ता भाटिया ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कल सुप्रीम कोर्ट ने 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में कथित फ़र्ज़ी मतदान को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “हमारे सामने ऐसी कोई ठोस सामग्री नहीं है जो बताती हो कि फ़र्ज़ी मतदान हुआ था।” इसके…
नई दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया ब्लॉक के नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में उपराष्ट्रपति चुनाव पर विस्तार से चर्चा हुई और उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम पर सहमति बनी। उपराष्ट्रपति चुनाव में बी. सुदर्शन रेड्डी विपक्ष के उम्मीदवार होंगे, जिनका मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा। बी. सुदर्शन रेड्डी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। खड़गे ने कहा कि ‘इंडिया’ अलायंस ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी को भारत…
रांची । झारखंड शराब घोटाला मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे को बड़ी राहत मिली है। एसीबी कोर्ट ने बीएनएसएस की धारा 187(2) के तहत मंगलवार को उन्हें जमानत दे दी। कोर्ट ने शर्त रखी है कि जमानत पर रहने के दौरान उन्हें राज्य से बाहर जाने से पहले अदालत को सूचना देनी होगी। इसके अलावा वे ट्रायल के दौरान अपना मोबाइल नंबर नहीं बदल सकते हैं। जमानत के लिए अदालत ने 25-25 हजार रुपये के दो निजी मुचलके भरने की शर्त भी लगाई है। दरअसल, विनय चौबे की गिरफ्तारी के 92 दिनों बाद भी एसीबी…
वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच एक मीटिंग के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके बाद अमेरिका, रूस और यूक्रेन के बीच त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन होगा। ट्रंप ने सोमवार शाम सोशल मीडिया पर लिखा कि व्हाइट हाउस में यूरोपीय नेताओं के साथ बैठकों के दौरान उन्होंने पुतिन के साथ फोन पर इस मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने लिखा, “बैठक के समापन पर, मैंने राष्ट्रपति पुतिन को फोन किया, साथ ही उनके और राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच एक निश्चित स्थान पर बैठक की…