Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- यूएनसीटीएडी की विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष बनीं झारखंड कैडर की वरिष्ठ IAS निधि खरे
- झारखंड की नई औद्योगिक नीति पर कल दिल्ली के ताज होटल में कॉन्फ्रेंस, हेमंत सोरेन रहेंगे मौजूद
- बांकीपुर उपचुनाव के लिए BJP ने अभिषेक कुमार को बनाया प्रत्याशी, प्रशांत किशोर से मुकाबला दिलचस्प
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: इस्तीफे के बाद पहली बार बोले चंपत राय-अभी मैंने मौन धारण किया, SIT की फाइनल रिपोर्ट आने पर जवाब दूंगा
- राष्ट्रपति मुर्मु किया ने डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण
- भारत की नीति विस्तारवाद नहीं, विकासवाद, प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया को याद दिलाए रामायण काल के रिश्ते
- विक्रमशिला सेतु पर कल से रात में नहीं चलेंगे वाहन, जानें वजह
- हिमांशु सिंह हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
Author: News Maati
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने शुक्रवार को संसद भवन में अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,अमित शाह ,राजनाथ सिंह समेत एनडीए के बड़े नेता भी मौजूद रहे। इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को घोषणा की कि गठबंधन की ओर से सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया गया है।उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान आगामी 9 सितंबर को कराया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को की जाएगी। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को NDA ने उपराष्ट्रपति…
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसुनवाई के दिन अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसकी निंदा की है। भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर के अनुसार, जनसुनवाई में शामिल एक युवक कागज लेकर पहुंचा था। उसने सीएम से ऊंची आवाज में अपशब्द बोलते हुए हमला किया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। मामले की जांच चल रही है। कपूर ने कहा हताश पार्टी का कार्यकर्ता हो सकता है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि रेखा गुप्ता पर…
रांची। झारखंड में एक सितंबर से निजी हाथों में जा रही शराब की खुदरा बिक्री के लिए दुकानों को ले आवेदन की अंतिम तिथि बुधवार (20 अगस्त) तक है। बुधवार की शाम सात बजे आवेदन का पोर्टल लॉक हो जाएगा जो 22 अगस्त को खुलेगा। शाम सात बजे के बाद कोई भी कारोबारी दुकान के लिए आवेदन नहीं कर सकेगा। राज्य में शराब की कुल 1343 खुदरा दुकानों की बंदोबस्ती होनी है। इन दुकानों को 560 दुकान समूह में बांटा गया है। कुल 560 दुकान समूहों में से 521 के लिए आवेदन पड़ चुके हैं। अब भी 39 दुकान समूह…
नई दिल्ली। सरकार बुधवार को संसद में तीन विधेयक पेश करने की योजना बना रही है। इनमें गंभीर आपराधिक आरोपों में गिरफ्तारी होने या हिरासत में लिए जाने पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री और केंद्रीय शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री या मंत्री को हटाने का प्रावधान है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन तीनों विधेयकों को संसद की एक संयुक्त समिति को भेजने के लिए लोकसभा में एक प्रस्ताव भी पेश करेंगे। केंद्र शासित प्रदेश की सरकार (संशोधन) विधेयक, 2025 के उद्देश्यों एवं कारणों के विवरण के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश की सरकार अधिनियम, 1963 के तहत गंभीर आपराधिक आरोपों में गिरफ्तारी…
हजारीबाग । शहर में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में एक साथ आठ टीमों ने एनएच किनारे संचालित विभिन्न होटलों में छापेमारी की। सुबह 10 बजे से शुरू हुई कार्रवाई दोपहर 2 बजे तक चली और समाचार लिखे जाने तक अभियान जारी था। छापेमारी के दौरान करीब दो दर्जन युवक-युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई युवतियों में कुछ इंटर की छात्राएं भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, लंबे समय से इन होटलों में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। गुप्त निगरानी के बाद अचानक छापेमारी…
रांची। आजसू पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मुख्य सचिव और डीजीपी से मिलकर मंगलवार को पार्टी के अध्येक्ष सुदेश महतो की हत्या की साजिश उग्रवादियों की ओर से रचे जाने की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से कराने और उनकी सुरक्षा की नए सिरे से समीक्षा करने की मांग की। इसे लेकर पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी अनुराग गुप्ता को ज्ञापन भी सौंपा। वहीं मौके पर मुख्य सचिव अलका तिवारी और डीजीपी अनुराग गुप्ता ने पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उग्रवादियों की हिटलिस्ट में सुदेश कुमार महतो का नाम बार-बार आने के संबंध में जांच कराई जाएगी। आजसू पार्टी के…
रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने सूर्या हांसदा उर्फ सूर्य नारायण हांसदा के कथित फर्जी एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग की है। मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर विस्तृत जानकारी साझा की और कई साक्ष्य प्रस्तुत किए। मौके पर राज्यपाल ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच का सकारात्मक आश्वासन दिया। देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि सूर्या हांसदा सामाजिक न्याय और आदिवासी अस्मिता के प्रखर योद्धा थे। वे हमेशा सरकार और कंपनियों के अन्याय के खिलाफ खड़े रहे और कई बार संवैधानिक चुनाव में…
रांची। सामाजिक कार्यकर्ता (बोरियो निवासी) सूर्या हांसदा की कथित फर्जी एनकाउंटर में हुई मौत के खिलाफ आदिवासी संगठनों ने 23 अगस्त को राजभवन तक आक्रोश मार्च निकालने का फैसला किया है। करमटोली धूमकुडिया में मंगलवार को आयोजित आदिवासी सामाजिक संगठनों की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पहान जगलाल पहान ने की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार लगातार समाज की आवाज दबाने का काम कर रही है। रूपा तिर्की, उमेश कछप, संध्या टोपनो, सुभाष मुंडा, अनिल टाइगर और अब सूर्या हांसदा की हत्या को इसी कड़ी का हिस्सा बताया गया। वक्ताओं ने…
पटना । बिहार कैबिनेट ने राज्य में सभी भर्ती परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 100 रुपये के एक समान शुल्क के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।इस साल के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि यह भी निर्णय लिया गया कि प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले और मुख्य परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पिछले सप्ताह सोशल…
वाशिंगटन। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप के साथ यूक्रेन और रूस के बीच शांति वार्ता के लिए हुई बैठक के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आखिरकार यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की से मिलने को तैयार हो गए हैं। वाशिंगटन शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने फोन पर पुतिन से बात की। इस वार्ता में पुतिन ने कहा कि वह अगले दो हफ्तों में जेलेंस्की से मिलने के लिए तैयार हैं। वाशिंगटन शिखर सम्मेलन के तत्काल बाद फ्रांसीसी समाचार चैनल एलसीआई के साथ साक्षात्कार में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने…