Author: News Maati

पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से वर्ष 2025 में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाता में 7000 रुपये प्रति परिवार की दर से आनुग्रहिक राहत (Gratuitous Relief GR) की राशि के भुगतान का माउस क्लिक कर शुभारम्भ किया। आज 12 जिलों के 6 लाख 51 हजार 602 प्रभावित परिवारों को 7000 रुपये प्रति परिवार की दर से 456 करोड़ 12 लाख रुपये का भुगतान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विकास आयुक्त सह आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव ने जानकारी देते हुए बताया…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पूछा कि क्या देश संविधान निर्माताओं की इस उम्मीद पर खरा उतरा है कि राज्यपाल और राज्य सरकार के बीच सामंजस्य होगा तथा दोनों शक्ति केंद्रों के बीच विभिन्न मुद्दों पर परामर्श भी किया जाएगा। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी. आर. गवई की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने यह टिप्पणी उस समय की जब केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने राज्यपाल की नियुक्ति और शक्तियों पर संविधान सभा की बहस का उल्लेख किया। पीठ में न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और…

Read More

वाराणसी ।वाराणसी की एक अदालत ने एक स्थानीय होटल कारोबारी की शिकायत पर छावनी थाना पुलिस को भोजपुरी फिल्म अभिनेता एवं गायक पवन सिंह और तीन अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। यह आदेश 13 अगस्त को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय की अदालत ने कारोबारी विशाल सिंह द्वारा दायर एक आवेदन पर सुनवाई के बाद पारित किया। यह मामला अब प्रकाश में आया है। विशाल सिंह के वकील आशीष सिंह ने कहा कि उनके मुवक्किल को 2018 की फिल्म ‘बॉस’ में निवेश के नाम पर ठगा गया। वकील के अनुसार, ‘‘विशाल सिंह की मुलाकात…

Read More

नई दिल्ली । बुधवार की सुबह ‘जन सुनवाई’ के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। हमलावर की पहचान कर ली गई है। वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया के रूप में हुई है। वह 41 साल का है। पुलिस आरोपी को पकड़ सिविल लाइंस थाने ले गई है। पुलिस हमले के कारणों का पता लगाने के लिए हमलावर से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में गुजरात…

Read More

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने शुक्रवार को संसद भवन में अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,अमित शाह ,राजनाथ सिंह समेत एनडीए के बड़े नेता भी मौजूद रहे। इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को घोषणा की कि गठबंधन की ओर से सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया गया है।उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान आगामी 9 सितंबर को कराया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को की जाएगी। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को NDA ने उपराष्ट्रपति…

Read More

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसुनवाई के दिन अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसकी निंदा की है। भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर के अनुसार, जनसुनवाई में शामिल एक युवक कागज लेकर पहुंचा था। उसने सीएम से ऊंची आवाज में अपशब्द बोलते हुए हमला किया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। मामले की जांच चल रही है। कपूर ने कहा हताश पार्टी का कार्यकर्ता हो सकता है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि रेखा गुप्ता पर…

Read More

रांची। झारखंड में एक सितंबर से निजी हाथों में जा रही शराब की खुदरा बिक्री के लिए दुकानों को ले आवेदन की अंतिम तिथि बुधवार (20 अगस्त) तक है। बुधवार की शाम सात बजे आवेदन का पोर्टल लॉक हो जाएगा जो 22 अगस्त को खुलेगा। शाम सात बजे के बाद कोई भी कारोबारी दुकान के लिए आवेदन नहीं कर सकेगा। राज्य में शराब की कुल 1343 खुदरा दुकानों की बंदोबस्ती होनी है। इन दुकानों को 560 दुकान समूह में बांटा गया है। कुल 560 दुकान समूहों में से 521 के लिए आवेदन पड़ चुके हैं। अब भी 39 दुकान समूह…

Read More

नई दिल्ली। सरकार बुधवार को संसद में तीन विधेयक पेश करने की योजना बना रही है। इनमें गंभीर आपराधिक आरोपों में गिरफ्तारी होने या हिरासत में लिए जाने पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री और केंद्रीय शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री या मंत्री को हटाने का प्रावधान है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन तीनों विधेयकों को संसद की एक संयुक्त समिति को भेजने के लिए लोकसभा में एक प्रस्ताव भी पेश करेंगे। केंद्र शासित प्रदेश की सरकार (संशोधन) विधेयक, 2025 के उद्देश्यों एवं कारणों के विवरण के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश की सरकार अधिनियम, 1963 के तहत गंभीर आपराधिक आरोपों में गिरफ्तारी…

Read More

हजारीबाग । शहर में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में एक साथ आठ टीमों ने एनएच किनारे संचालित विभिन्न होटलों में छापेमारी की। सुबह 10 बजे से शुरू हुई कार्रवाई दोपहर 2 बजे तक चली और समाचार लिखे जाने तक अभियान जारी था। छापेमारी के दौरान करीब दो दर्जन युवक-युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई युवतियों में कुछ इंटर की छात्राएं भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, लंबे समय से इन होटलों में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। गुप्त निगरानी के बाद अचानक छापेमारी…

Read More

रांची। आजसू पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मुख्य सचिव और डीजीपी से मिलकर मंगलवार को पार्टी के अध्येक्ष सुदेश महतो की हत्या की साजिश उग्रवादियों की ओर से रचे जाने की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से कराने और उनकी सुरक्षा की नए सिरे से समीक्षा करने की मांग की। इसे लेकर पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी अनुराग गुप्ता को ज्ञापन भी सौंपा। वहीं मौके पर मुख्य सचिव अलका तिवारी और डीजीपी अनुराग गुप्ता ने पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उग्रवादियों की हिटलिस्ट में सुदेश कुमार महतो का नाम बार-बार आने के संबंध में जांच कराई जाएगी। आजसू पार्टी के…

Read More